CM Yogi
CM Yogi ने आज जनपद गोरखपुर में विकास खण्ड चरगांवा स्थित ग्राम सोनबरसा में 635 करोड़ रुपये लागत की 05 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। लोकार्पित व शिलान्यास की गयी परियोजनाओं में बालापार-टिकरिया मार्ग 02-लेन उपरिगामी सेतु, सोनबरसा ग्राम पंचायत में स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट पंचायत भवन का लोकार्पण एवं मानीराम-बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार मार्ग का 04-लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा नवसृजित थाना सिक्टौर सोनबरसा हेतु प्रशासनिक एवं आवासीय भवन का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर कहा कि 635 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं की सौगात पिपराइच विधान सभा क्षेत्रवासियों को प्राप्त हो रही है। इससे पहले उन्होंने कैम्पियरगंज में जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र का लोकार्पण किया। गिद्धराज महत्वपूर्ण पक्षी है। गिद्धराज जटायु रामायण काल के प्रथम बलिदानी थे। जटायु अपने मित्र महाराज दशरथ की मित्रता और नारी गरिमा की रक्षा के लिए रावण से लड़़ गये थे। रावण को बुरी तरह घायल कर दिया और बाद में रावण के हाथों बलिदान हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 जी की प्रेरणा से श्रीराम जन्मभूमि परिसर में गिद्धराज की भव्य प्रतिमा लगी है। यह प्रकृति और परमात्मा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक माध्यम है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सोनबरसा का स्मार्ट प्राथमिक विद्यालय फर्टिलाइजर कारखाने द्वारा सी0एस0आर0 निधि से बनाया गया है। आज उसका भी लोकार्पण हुआ है। कारखानें द्वारा स्मार्ट ग्राम सचिवालय का निर्माण कार्य कराकर इसको आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पंचायत भवन ग्राम सचिवालय के रूप में है। जैसे प्रदेश का सचिवालय जनपद का मुख्यालय होता है। ऐसे ही ग्राम पंचायत का मुख्यालय होना चाहिए, जो ग्राम सचिवालय के नाम से जाना जाये। गांव के लोग ग्राम सचिवालय में ही आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य प्रमाण पत्रों को आनॅलाइन प्राप्त करें। इसके लिए 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय की व्यवस्था प्रारम्भ की गयी है। सोनबरसा गांव को आज यहां एक आदर्श सचिवालय भी प्राप्त हुआ है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विकास की नित नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। आज भारत दुनिया में विकास का एक मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुई है। अगले 03 वर्षाें में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगा। तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश देश की 7वीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य था। आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले 04 वर्षाें में प्रदेश को नम्बर एक की अर्थव्यवस्था पर ले जाने के लिए कार्य करना होगा।
विकास कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है। सरकार इसके लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करा रही है। उत्तर प्रदेश में न अपराध रहेगा, न अपराधी रहेंगे। रोजगार का सृजन होगा। सरकार एक व्यवस्था करने जा रही है, जो युवा उद्यमी अपना उद्योग लगायेगा उस युवा उद्यमी को पहले चरण में 05 लाख रुपये और दूसरे चरण में 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया जायेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद गोरखपुर में ही मेडिकल की डिग्री जैसे-फार्मेसी,नर्सिंग की डिग्री यह सभी डिग्री आपको प्राप्त होने जा रही हैं। इसके लिए आपको कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा। पहले एम्स जैसी सुविधा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। आज गोरखपुर में एम्स कार्य कर रहा है। बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज को जोड़ने के लिए एक नया पुल भी दे दिया गया है, जिससे सीधे आप मेडिकल कॉलेज की तरफ जा सकेंगे। बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन सुविधाएं दे रहा है। 07 वर्ष पहले इस सीजन में इंसेफ्लाइटिस की बीमारी से हजारों बच्चों की मौत होती थीं, किन्तु आज इंसेफ्लाइटिस को समाप्त कर दिया गया है। यहां पर आयुष विश्वविद्यालय भी लगभग बनकर तैयार हो चुका है।
3मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिपराइच की चीनी मिल फिर से चालू हो गयी है। विकास के नये-नये कार्य शुरू हुए हैं। विकास कार्य अनवरत रूप से प्राप्त हों, इसके लिए सांसद, विधायक, महापौर सभी लोग प्रयास करते हैं, विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। फर्टिलाइजर कैम्पस में सैनिक स्कूल का लोकार्पण होने जा रहा है। देश के उपराष्ट्रपति जी इस कार्यक्रम में आ रहे हैं।
गोरखपुर में रामगढ़ताल पर्यटन का केन्द्र है। कुछ समय बाद हम पर्यटन के आनन्द के लिए चिलुआताल की झील को भी विकसित करने जा रहे हैं। स्थानीय जनता को यहां रोजगार भी उपलब्ध होगा। पर्यटन की नई सम्भावनाएं विकसित हो रही हैं। जब विकास होगा, तो आप भी आगे बढ़ पाएंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद गोरखपुर विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। जैसे नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है, वैसे ही नये उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर भी है। यहां विकास ही नहीं, सुरक्षा का भी मॉडल बन रहा है। विकास और सुरक्षा का बेहतरीन मॉडल उज्ज्वल भविष्य के मार्ग पर लेकर चलेगा। यह सिलसिला निरन्तर आगे बढ़ना चाहिए। विकास के लिए सरकार के पास प्रस्ताव आते हैं, तो उसमें अनावश्यक रूप से किसी को बाधा नहीं डालनी चाहिए। उसे तेजी के साथ लागू करवाना चाहिए, क्यांेकि उसी में आपकी और आने वाली पीढ़ी का भविष्य जुड़ा हुआ है। विकास का यह कार्य जब तेजी के साथ आगे बढ़ेगा, तो उसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऐसे ही प्रदेश में सड़कों का जाल हर ओर इसी रूप में बिछाने का कार्य हो रहा है। विकास का यह सिलसिला निरन्तर आगे बढ़ना चाहिए। जनपद गोरखपुर में बंद पड़ा खाद कारखाना चालू हो गया है। खाद कारखाने से सोनबरसा के लोगांे को लाभ मिल रहा है। सड़कें चौड़ी हो रही हैं, फ्लाई ओवर बन गये हैं। सोनबरसा गांव के साथ-साथ आने वाले समय में सिक्टौर, सरहरी और गांगी बाजार क्षेत्र के लिए सोनबरसा में थाना बनने जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। हमने सिक्टौर से लेकर गांगी तक फोरलेन सड़क दी है। सड़क का चौड़ीकरण इस प्रकार किया जाए, ताकि कम से कम लोग प्रभावित हों। प्रभावित लोगों को सर्किल रेट का 04 गुना मुआवजा भी दिया जाए। लोगों को विकास का लाभ मिले। यदि विकास होगा तो आप भी नये-नये उद्योग लगा पायेंगे, उद्यमी बन पायेंगे। इस अवसर पर सांसद श्री रवि किशन शुक्ला तथा विधायक श्री महेन्द्रपाल सिंह ने भी लोगांे को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह सहित अन्यजन प्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव गृह श्री दीपक कुमार, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री अजय चौहान तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
source: https://information.up.gov.in/h
Related Articles
-
छत्तीसगढ़: सीबीआई ने रिश्वत मामले में रेलवे अधिकारी को गिरफ्तार किया; 77 लाख रुपये नकद, उच्च मूल्य के आभूषण मिले
-
हरियाणा यूनिफॉर्म सिविल कोड: लिव-इन संबंध पंजीकृत करें या जेल का सामना करें, चचेरे भाइयों के साथ संबंध पर प्रतिबंध
-
खेल महाकुंभ हरियाणा-2026 के लिए ब्लैकबक से प्रेरित मैस्कॉट का अनावरण; 30 विधाओं में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 18,000
-
हरियाणा: कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ के आरोप में चुनाव आयोग को निशाना बनाया
-
हरियाणा ने 7 IAS, HCS अधिकारियों का तबादला किया; चीनी मिल, परिवहन विभाग में फेरबदल
-
सीएम सैनी ने हरियाणा के यूथ ओलंपिक्स स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया
-
‘टिकट देने की औकात किसकी’ बयान पर उमा भारती की सफाई, अब कहा- यह मेरा अहंकार नहीं… योग्यता से मिलती है जिम्मेदारी
-
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना
-
खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला की एंट्री पर एक्शन, पुजारी-सुरक्षाकर्मी समेत 5 पर कार्रवाई
-
बालाघाट में बांस काट रहे पिता के सामने बाघ ने बेटे पर किया हमला, 500 मीटर तक घसीटा; 10 साल के बच्चे की मौत
-
MP में पंचायत से नगर निगम तक महिलाओं की मजबूत पकड़, आरक्षण से आगे बढ़कर 52.84% तक पहुंची भागीदारी
-
कौन थी वह युवती, जिसका शव वीटीआर के जंगल में छोड़ गया कोई, पहचान के लिए भटक रही पुलिस
-
जमुई के जंगलों में SSB का बड़ा सर्च ऑपरेशन, नगरुआ पहाड़ से दो देसी राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद
-
Bihar News : नेपाल में रचाई शादी, भारत की सीमा पर अटक गई दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी
-
आनंद मोहन का बड़ा सवाल- क्या सिर्फ मुझे ही जाना होगा जेल या नियम संशोधन से छूटे सभी 3 हजार लोग वापस जाएंगे?
-
देवघर से लौटते समय जमुई में रुके क्रिकेटर ईशान किशन, DM नवीन से की मुलाकात
-
UPPSC PCS 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया रद्द, मेंस और इंटरव्यू पर भी पड़ेगा असर
-
सपा के मैनिफेस्टो पर सीएम योगी का पहला रिएक्शन, 25 लाख नौकरी के वादे पर अखिलेश को घेरा
-
कौन हैं जे. रविंदर गौड़, जिन्हें बनाया गया नोएडा का नया पुलिस कमिश्नर? 2005 बैच के हैं अफसर
-
‘मुझे नजरअंदाज किया जा रहा है…’, सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप
-
UP IPS Transfer: यूपी में 28 आईपीएस अफसरों का तबादला, चार जिलों को मिले नए पुलिस कमिश्नर
-
CISF ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्री के सामान में बेल्ट बकल में छुपा चाकू पाया
-
डीयू कॉलेजों को 31 मार्च तक सभी खाली शिक्षण पदों को नियमित नियुक्तियों के माध्यम से भरने को कहा गया है
-
दिल्ली 540 नए EV चार्जिंग पॉइंट्स की योजना बना रही है, जिसकी लागत Rs 125.7 करोड़ है
-
केजरीवाल का ‘शीश महल’ जांच के लिए खुला: विवादास्पद बंगले के अंदर की एक झलक
-
नौकरी के प्रस्तावों के लालच, साइबर धोखाधड़ी में मजबूर: नोएडा छापे में 164 विदेशी बचाए गए
-
मनी लॉन्ड्रिंग जांच: ईडी ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब में पूर्व एसएसबी अधिकारी के खिलाफ 8 स्थानों पर छापेमारी की
-
बीकेयू (दोआबा) के नेताओं ने पंजाब मंत्री खुड्डियन से लंबित गन्ना बकाए पर मुलाकात की; सरकार ने 27.84 करोड़ रुपये के भुगतान की गारंटी दी
-
हिमाचल के पालमपुर में 28.65 ग्राम हेरोइन जब्त करने के बाद पंजाब के 2 निवासियों पर मामला दर्ज
-
संगरूर में 10 मिनट का ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: दुकानों, कार्यालयों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया
-
होशियारपुर मूल के कैलिफोर्निया मार्शल आर्ट्स फाइटर का टूर्नामेंट की चोट के बाद निधन, अंतिम संस्कार 30 नवंबर को
-
रोपड़ में 3 लोग ओवरलोडेड ट्रक के नीचे कुचले गए, जिन्हें दिल्ली के निवासी के रूप में पहचाना गया
-
पंजाब के होशियारपुर में पुलिस और संदिग्धों के बीच गोलीबारी में नागरिक घायल
-
बम की धमकी के बाद दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात
-
पाकिस्तान आधारित ISI के लिए बठिंडा सैन्य स्टेशन पर जासूसी करने के आरोप में 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
-
अजनाला ने SAD-BJP सीट साझा करने की पहली लड़ाई छेड़ी क्योंकि बोनी समरा के खिलाफ दावा करते हैं
-
भगवंत मान सरकार ने पेराई सीजन 2026-27 के लिए गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 प्रति क्विंटल किया; देश में सबसे अधिक कीमत * हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि किसानों को उनकी कड़ी मेहनत का पूरा मूल्य मिल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान * पंजाब भर की शुगर मिलें 25 नवंबर से अपना कामकाज शुरू करेंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
-
प्रत्येक अधिकारी को नागरिकों के अधिकारों और मान-सम्मान की रक्षा करनी चाहिए तथा अपराध के विरुद्ध निडर होकर काम करना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
-
फतेहगढ़ साहिब में पटरी पर सीमेंट के खंभे मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने बड़े हादसे को टाला
-
संगरूर: 104 PRTC कर्मचारियों को अनुबंध के तहत लाया गया
-
पंजाब में ड्रग्स, गैंगस्टरवाद को लेकर भाजपा को AAP पर निशाना
-
पंजाब: ईडी ने 100 करोड़ रुपये के पुंग्रेन ‘घोटाले’ के आरोप में कई साइटों पर छापा मारा
-
गैंगस्टर डल्ला ने सांसद अमृतपाल समर्थकों को प्रशिक्षित करने के लिए हथियार सप्लाई किए, समरा का दावा
-
जैसे ही 2027 की दौड़ जोर पकड़ रही है, AAP आज मोगा से पोल बगुल बजाएगा
-
सुखबीर ने समझौते को ‘लोकन दा गठबंधन’ कहा, सत्तारूढ़ AAP की संख्या 10 से नीचे आने की भविष्यवाणी की
-
पंजाबी मूल के ब्रैम्पटन व्यक्ति को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार, पीड़ित के व्यवसाय में आग लगा दी
-
पंजाब खुशहाल रैली: केजरीवाल के लुधियाना दौरे के अगले दिन, पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मोगा के लिए रवाना हुए
-
‘मुकदमा आगे बढ़ना चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका खारिज की
-
हिसार पुलिस ने संशोधित बाइकिलों पर कड़ी कार्रवाई की, कई ट्रैफिक उल्लंघनों के आरोप में कार जब्त की
-
गन्ना मूल्य विवाद शाहाबाद मिल के पेराई सीजन पर छाया डाल रहा है
-
तीन महिलाओं ने 38 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले के पैसे को सफेद करने में मदद की, ईडी ने अदालत को बताया
-
हरियाणा के धान क्षेत्र में पराली जलाना जारी है, कैथल में 84 मामले सामने आए
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी 500 एकड़ के C&D कचरा सुविधा, गुरुग्राम में 10 भंडारण स्थल बनाने की योजना बना रहे हैं
-
‘हर बेदखली में किरायेदारी समाप्ति का नोटिस जरूरी नहीं’, मकान मालिक-किरायेदार विवाद पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टिप्पणी
-
मध्य प्रदेश: गुना में 12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, फिजिकल रिलेशन बनाने का डाला दबाव; गिरफ्तार
-
गुजरात के हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के 4 विमान, माउंटेन इंगल्स ने रचा इतिहास; महू से शुरू हुआ था अभियान
-
सर्जिकल प्लेट के नंबर ने खोला जले हुए शव की पहचान का राज, गुजरात की कंपनी के डाटा से सुलझी गुत्थी
-
चिंताजनक: संकट में भावी पीढ़ी का कद, पांच में से एक बच्चा मिल रहा नाटा
-
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में खौफ का माहौल: 2 दिन में 2 अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, CCTV खंगाल रही पुलिस
-
भागलपुर के किसानों की आय बढ़ाने की अनूठी पहल: मखाना संग मत्स्य पालन सीखने पूर्वी चंपारण रवाना हुआ 38 किसानों का दल
-
‘रोटी-बेटी’ के रिश्ते को अब आर्थिक ताकत: PM मोदी-बालेन्द्र शाह वार्ता से बिहार के कोसी-सीमांचल को मिली बड़ी सौगात
-
पीला कुर्ता, झुकी नजरें और छलकते आंसू… अनंत सिंह के दामाद हल्दी के समय हुए इमोशनल
-
3606 करोड़ की औरंगाबाद-बिहटा रेललाइन की डेडलाइन तय, बिहार के 4 जिलों को मिलेगी सौगात
-
यूपी चुनाव से पहले RLD में तीन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, लिस्ट में मुस्लिम और ब्राह्मण चेहरा भी शामिल
-
यूपी के इन जिलों में कल लुढ़केगा तापमान, अब सर्दी करने लगेगी परेशान
-
आजम खान के खंजर वाले बयान पर चंद्रशेखर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ तो मजबूरियां रही होंगी
-
बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए कमरे से भागी युवती, मेरठ के होटल में बंधक बनाकर रखने का लगाया आरोप
-
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने जारी की पहली लिस्ट, इन 5 प्रत्याशियों के नाम का कर दिया ऐलान
-
दिल्ली की नई शराब नीति सीमा पार खरीद को रोकने का प्रयास करती है
-
दिल्ली मुफ्त बिजली सब्सिडी के लिए वार्षिक पंजीकरण अनिवार्य करेगा
-
दलाई लामा को लुटियंस दिल्ली में बंगला आवंटित
-
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ बनी हुई है, 228 पर और सर्दियों की ठंड तेज हो रही है
-
रियाद हमले में 2 भारतीय घायल; नई दिल्ली ने हड़ताल की निंदा की
-
सरकार बिना वित्तीय नुकसान के भी लापरवाही के लिए पेंशन काट सकती है: HC
-
‘ठग जोड़’ राजनीतिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SAD-BJP गठबंधन पर बात की
-
SAD-BJP गठबंधन ने 16 साल बाद चचेरे भाई सुखबीर, मनप्रीत को फिर से जोड़ा
-
अकाली गुटों ने डेरा पर SAD-BJP पुनर्मिलन में हाथ डालने का आरोप, प्रतिक्रिया की चेतावनी
-
अमृतसर के मोहम्मद रफी के गांव में सपनों को पोषित करने वाला स्कूल
-
फिरोजपुर के व्यक्ति को मछली पालन से प्रति एकड़ 2.5 लाख रुपये का लाभ
-
अमृतपाल समर्थकों को गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श डल्ला द्वारा आपूर्ति की गई पिस्तौल से हथियार प्रशिक्षण मिला, जगमान समरा का दावा है
-
मच्छिवारा में 3 दिनों के भीतर संदिग्ध ड्रग ओवरडोज से 2 युवाओं की मौत; भाजपा ने आप सरकार को निशाना बनाया
-
किसानों का गुस्सा, बंदी सिंह का मुद्दा SAD-BJP गठबंधन की परीक्षा लेने वाला है
-
SAD गठबंधन पंथिक पार्टी को मजबूत करेगा, पंजाब में कट्टरपंथियों को रोकेगा: भाजपा नेता सुनील जाखड़
-
सीआरपीएफ ने मणिपुर ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से नक्सल विरोधी बटालियन को वापस बुलाया
-
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 26 नवंबर को संविधान पर केंद्रित होगा
-
हरियाणा ने गुरुग्राम के DLF चरण I में पार्कों से जनरेटर सेट हटाने का आदेश दिया, ग्रीन बेल्ट
-
गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पूरी मानवता को प्रेरित करती हैं: सीएम सैनी
-
हरियाणा में मुख्य आरोपियों की पत्नियों ने 37.89 करोड़ रुपये के HSIIDC-NHAI भूमि घोटाले में कैसे मदद की
-
भिवानी बॉडीबिल्डर रोहित धनकर की हत्या के मामले में आरोपी को कजाकिस्तान से वापस लाया गया
-
MP बोर्ड ने बदला पैटर्न, फिर भी सरकारी स्कूलों में पुराने ढर्रे पर हो रही अर्धवार्षिक परीक्षा; उलझन में 30 लाख छात्र
-
खरगोन में मौत की सूचना पर सजने लगी थी अर्थी, अस्पताल में जिंदा निकला मरीज; पुलिस की लापरवाही पर स्वजन में आक्रोश
-
कनाडा-अलास्का में सैर-सपाटा कराने के नाम पर इंदौर के परिवार से 14.38 लाख की ठगी, फर्जी ट्रैवल एजेंट महिला गिरफ्तार
-
दाल-रोटी बेचने वाले ढाबे से शहडोल की पंचायत ने खरीदी पूजन सामग्री, 10 हजार के बिल ने खड़े किए सवाल
-
सिवान को मिलेगी बड़ी सौगात, ममता मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी; प्रशासन अलर्ट
-
प्रभुनाथ सिंह का नाम लेकर RJD नेता कामाख्या नारायण सिंह ने बदला राजनीतिक पाला, समर्थकों के साथ थामा JDU का दामन
-
सीएम सम्राट चौधरी के सिवान दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा की कमान संभालेंगे 215 अधिकारी
-
कृषि यंत्रों पर 40 से 80% तक सब्सिडी दे रही बिहार सरकार, मधुबनी में 30 नवंबर तक आवेदन का मौका
-
BPSC के 55 प्रशिक्षु मुशहरी और मड़वन में करेंगे ग्राम प्रवास, जीविका दीदियों से सीखेंगे आजीविका मॉडल
-
काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 6 करोड़ रुपये
-
आजम खान के हमलों के बीच आ गया ओवैसी का तगड़ा जवाब, बोले-हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा