टीम इंडिया की अब एक नहीं, T20 में होगी 2 टीम, जानिए क्या है BCCI का मकसद?

BCCI अब टीम इंडिया की 2 टीम T20I में उतारने का मन बना रही है.
इसके लिए IPL 2026 के बाद सुगबुगाहट तेज हो जाएगी.
रिपोर्ट के मुताबिक BCCI का इरादा 30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार करने का है,
T20I में भारत की अब एक नहीं बल्कि दो टीम खेलती दिखेगी. ऐसा ही एक ही समय पर होगा. BCCI ने इसके लिए पूरी प्लानिंग शुरू कर दी है. इसे लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिभाओं की भरमार को देखते हुए BCCI अब 30-35 खिलाड़ियों का एक पूल तैयार करने की सोच रहा है. उसकी योजना T20I में भारत की दो टीम तैयार करने की है. BCCI का ये इरादा IPL 2026 के बाद अमलीजामा पहनता दिख सकता है. अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा मतलब होगा ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना.
अब सवाल है कि इस योजना के पीछे BCCI का मकसद क्या है? दरअसल, भारत को इस साल के अंत तक कई इंटरनेशनल इवेंट में शिरकत करना है, जिसमें एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज भी शामिल है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI उसी को ध्यान में रखकर दो टीम की नीति पर फोकस करने की सोच रहा है.
अब सवाल है कि 30-35 खिलाड़ियों के पूल में कौन-कौन से चेहरे शामिल होंगे? तो अभी तक किसी भी खिलाड़ी के नाम पर आधिकारिक मुहर तो नहीं लगी है. लेकिन, IPL 2026 में प्रदर्शन और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कुछ नामों पर चर्चा जरूर शुरू हो गई है. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों के नाम रेस में आगे हैं. तो वहीं गेंदबाजी के मोर्चे पर अशोक शर्मा, कार्तिक त्यागी, रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों के नाम चल रहे हैं. विकेटकीपिंग में ध्रुव जुरेल का नाम शामिल हो सकता है तो वहीं ऑलराउंडर की लिस्ट में शशांक सिंह, अनुकूल रॉय जैसे नाम दिख सकते हैं.
श्रेयस अय्यर को कमान
अब टीम इंडिया की जब दो T20 टीम होगी तो जाहिर है कि उसके दो कप्तान भी होंगे. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक एक टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभाल सकते हैं.
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM



