राज्यदिल्ली

Delhi News: रेखा गुप्ता के बयान ने सदर बाजार के व्यापारियों को परेशान कर दिया, फेस्टा की मांग, “रेखा गुप्ता बताएं फ्यूचर प्लान क्या है?”‘

Delhi News: दिल्ली फेस्टा के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि सदर बाजार के व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सदर बाजार को री डेवलप करने की जरूरत है न कि कहीं और शिफ्ट करने की।

Delhi News: दिल्ली के सदर बाजार में आज सुबह से कुछ अच्छा नहीं है। व्यापारी एक-दूसरे को फोन मिलाते रहे, दुकानों के ताले नहीं खुले और हर व्यक्ति के मन में एक ही सवाल है: अब क्या होगा? दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि चांदनी चौक और सदर बाजार जैसे पुराने और व्यस्त बाजारों को कहीं और स्थानांतरित करना चाहिए। बस यही बात व्यापारियों के दिल में आग की तरह फैल गई और मार्केट में दहशत का माहौल बन गया।

सुबह से ही फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन (फेस्टा) के वरिष्ठ नेता जैसे परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव राजेंद्र शर्मा, सतपाल सिंह मांगा और कमल कुमार इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। इनका कहना है कि CM के इस बयान ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है।

पम्मा और राकेश यादव ने स्पष्ट रूप से कहा, “हमारी दिल्ली की मुख्यमंत्री से गुजारिश है कि वह अपना रुख साफ करें।” ये शिफ्टिंग की बात कहकर बाजार में अफवाह फैला दी। व्यापारी डरे हुए हैं, उनका रोजगार दांव पर लगा है।”

शिफ्टिंग नहीं, री डेवलपमेंट की जरूरत

पम्मा और राकेश यादव का कहना है कि सदर बाजार को स्थानांतरित करने की कोई आवश्यकता नहीं है। ये बाजार दिल्ली की शान है; इसकी रौनक इसे अलग करती है। यहाँ सड़कों की कमी है। ट्रैफिक एक मुद्दा है। पार्किंग का इंतजाम नहीं है। ये सब ठीक होना चाहिए।

फेस्टा के नेता राकेश यादव ने भावुक होकर कहा, “सदर बाजार के कारोबारियों का सुझाव है कि सरकार को चाहिए कि बाजार को री डेवलप करे।” इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारें। ताकि व्यापारियों को राहत मिलती है और ग्राहकों को भी सुविधा मिलती है। शिफ्टिंग क्या देगी? हमारा कारोबार, हमारी जिंदगी यहां बसी हैं. इसे उजाड़ने की बात कौन बर्दाश्त करेगा?”

क्या पूरा मुद्दा है?

CM रेखा गुप्ता ने 2 मई को प्रगति मैदान के भारत मंडपम में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के एक कार्यक्रम में कहा कि चांदनी चौक और सदर बाजार को नई जगहों पर स्थानांतरित करके व्यापार को बढ़ावा दिया जा सकता है। इससे व्यापारियों को फायदा हो सकता है। साथ ही, उन्होंने बीजेपी सरकार की ओर से दिल्ली में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने की बात कही। लेकिन ‘राहत’ वाली बात यहां के व्यापारियों को ‘आफत’ जैसी लग रही है।

CM से मिलेंगे फेस्टा के नेता, सौंपेंगे ज्ञापन

फेस्टा के नेता पम्मा ने कहा, “इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठने वाले. परमजीत सिंह पम्मा और राकेश यादव ने ऐलान किया कि वो जल्द ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात करेंगे. उनका कहना है कि वो न सिर्फ शिफ्टिंग वाले बयान पर सफाई मांगेंगे बल्कि सदर बाजार की ट्रैफिक, पार्किंग, साफ-सफाई को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपेंगे. वे चाहते हैं कि सरकार उनकी बात सुने. ये बाजार दिल्ली की धड़कन है, इसे बचाना सबकी जिम्मेदारी है।”

Related Articles

Back to top button