भारत निर्वाचन आयोग के प्रयास बुजुर्ग, दिव्यांग, थर्ड-जेंडर और पीवीटीजी मतदाताओं के अनुकूल हैं
ईसीआई के सक्षम ऐप ने दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकार के इस्तेमाल को आसान बनाया
कमज़ोर समुदायों ने मतदान प्रक्रिया में सुगमता और समावेशिता उपायों के साथ आत्मविश्वास से मतदान किया
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आम चुनाव 2024 में समावेशिता और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र मतदाता शारीरिक या अन्य बाधाओं के कारण मतदान के अधिकार से वंचित न रहने पाए। अब तक, चुनाव के छह चरणों के पूर्ण होने के बाद, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडरों, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) जैसे विभिन्न वर्गों के मतदाताओं के बीच अपार उत्साह देखा गया। आम चुनाव 2024 में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत की मानक दिव्यांगता वाले लोगों के लिए घर से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई थी।

तिरुवुर निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र पर लंबाडा जनजाति, ग्रेट निकोबार की शोम्पेन जनजाति और अरुणाचल प्रदेश में निशि जनजाति ने आम चुनाव में पहली बार मतदान किया
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार की अगुवाई में चुनाव आयुक्तों श्री ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू के साथ पूरे देश में किए गए ठोस प्रयासों से उन राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों से सफलता की कई कहानियां सामने आई हैं, जहां लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण तक चुनाव संपन्न हो चुके हैं। सीईसी राजीव कुमार ने कहा, “वैश्विक स्तर पर नए मानक स्थापित करते हुए चुनावी प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रयास करना आयोग का दृढ़ संकल्प रहा है। ईसीआई चुनावों को वास्तव में बहुलता और विविधता की भावना को प्रतिबिंबित करने वाला बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है, जो हमारे देश का गौरव है। ईसीआई पूरी चुनाव प्रक्रिया में समावेशिता व पहुंच के सिद्धांतों और प्रथाओं को शामिल करने और गहराई से एकीकृत करने के लिए समर्पित है, ताकि समाज के सामने हर जगह अनुकरण के लिए एक उदाहरण स्थापित किया जा सके।”

अरुणाचल प्रदेश में वोट डालने जाता एक वरिष्ठ नागरिक मतदाता
मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के पंजीकरण और अद्यतनीकरण के लिए दो साल पहले से ही ठोस प्रयास किए जा रहे थे। इन श्रेणियों के मतदाताओं को लक्षित कर विशेष पंजीकरण अभियान, शिविर आयोजित करके यह लक्ष्य हासिल किया गया। ईसीआई ने उन समुदायों के बीच भागीदारी बढ़ाने के लिए एक बहुआयामी रणनीति अपनाई है, जो अपने मतदान के अधिकार से वंचित होने की संभावना रखते हैं।
घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा: भारत के आम चुनावों में पहली बार, इसे बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली
घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा चुनावी प्रक्रिया में एक आदर्श बदलाव का प्रतीक है और इसे भारत के आम चुनावों के इतिहास में पहली बार उपलब्ध कराया गया है। 85 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी पात्र नागरिक या 40 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाला व्यक्ति इन चुनावों में डाक मतपत्र के माध्यम से घर से मतदान सुविधा का लाभ उठा सकता है। इस सुविधा को मतदाताओं से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। मुस्कुराते हुए मतदाताओं और उनके घर से आराम से मतदान करने के उनके प्रशंसापत्रों के सुखद दृश्य देश के सभी हिस्सों से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। घर से मतदान, मतदान कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की पूरी टीम की भागीदारी के साथ होता है और मतदान की गोपनीयता को पूरी तरह बनाए रखा जाता है। उम्मीदवारों के एजेंटों को भी मतदान प्रक्रिया देखने के लिए पोलिंग टीम के साथ जाने की अनुमति है।

कोव्वुरू निर्वाचन क्षेत्र की 100 वर्षीय श्रीमती डी. पद्मावती और अरुणाचल प्रदेश से एक वरिष्ठ नागरिक मतदाता

राजस्थान के चुरू में एक ही परिवार के आठ दिव्यांग सदस्य घर से मतदान की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं
बाधाओं को दूर करना: बेहतर भागीदारी के लिए बुनियादी ढांचे की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करना
किसी भी बुनियादी ढांचे की कमी को दूर करने के लिए, ईसीआई ने सुनिश्चित किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र भूतल पर हो, जिसमें रैंप, मतदाताओं के लिए साइनेज, पार्किंग स्थल, अलग कतारें और स्वयंसेवकों सहित सुनिश्चित सुविधाएं हों। इसके अलावा, ईसीआई के सक्षम ऐप ने दिव्यांगों को मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर, पिक-एंड-ड्रॉप और स्वयंसेवकों की सेवाओं जैसी विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने की सुविधा प्रदान की है। चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक, सक्षम ऐप के 1.78 लाख से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं।
चुनाव आयोग ने दृष्टिबाधित मतदाताओं की सहायता के लिए ईवीएम पर ब्रेल, ब्रेल सक्षम ईपीआईसी और मतदाता पर्ची के लिए भी प्रावधान किए हैं। इसके अलावा, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अंग्रेजी व हिंदी में एक मतदाता मार्गदर्शिका उपलब्ध कराई गई, जिसमें पंजीकरण से लेकर मतदान दिवस तक की सुविधा की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

मध्य प्रदेश के इंदौर में 70 दृष्टिबाधित लड़कियों को वोट डालने के लिए निःशुल्क परिवहन की सुविधा प्रदान की गई

जम्मू-कश्मीर में दिव्यांगजनों द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र



ब्रेल लिपि युक्त मतदाता पहचान पत्र, मतदाता मार्गदर्शिका, बिहार के एक मतदान केंद्र पर स्वयंसेवक तथा ओडिशा के एक मतदान केंद्र पर शामियाना का प्रावधान
भावना में समावेशिता: मतदान में मनोवैज्ञानिक बाधाओं को दूर करना
मतदान में शारीरिक बाधाओं को दूर करने के अलावा, चुनाव आयोग ने ट्रांसजेंडर, सेक्स वर्कर, पीवीटीजी जैसी कुछ कमज़ोर आबादी के इर्द-गिर्द सामाजिक बाधाओं और कलंक को दूर करने के लिए भी प्रयास किए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। नागरिक समाज के सहयोग से ठाणे जिले द्वारा थर्ड जेंडर (टीजी) मतदाताओं और सेक्स वर्कर व पीवीटीजी जैसे अन्य हाशिए के समुदायों को नामांकित करने के लिए विशेष शिविरों की व्यवस्था की गई थी। पूरे देश में 48,260 से ज़्यादा टीजी नामांकित हैं, जिनमें से तमिलनाडु में सबसे ज़्यादा 8,467 थर्ड जेंडर मतदाता हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 6,628 और महाराष्ट्र में 5,720 टीजी हैं।
एसवीईईपी पहल के हिस्से के रूप में, आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के बीच मतदाता जागरूकता पैदा करने और समावेशी चुनावों को बढ़ावा देने के लिए आईडीसीए (भारतीय बधिर क्रिकेट संघ) और डीडीसीए (दिल्ली जिला क्रिकेट संघ) टीमों के बीच 16 मार्च, 2024 को एक टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

चुनाव आयोग टी-20 मैच में विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान करते हुए
आयोग द्वारा यथासंभव प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक मतदान केंद्र स्थापित करने का प्रयास किया गया, जिसका प्रबंधन विशेष रूप से दिव्यांग अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए, देश भर में लगभग 2697 दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 302 दिव्यांग मानवयुक्त मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
कमजोर समुदायों के लिए पंजीकरण और मतदान को आसान बनाना
बेघर और अन्य घुंमतू समूह उच्च चुनावी भागीदारी हासिल करने में एक और महत्वपूर्ण जनसांख्यिकी हैं। अपनी विशिष्ट परिस्थितियों के कारण, ये व्यक्ति निवास के प्रमाण की कमी के कारण अनजाने में चुनावी बहिष्कार का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि, पिछले दो वर्षों में उनके मतदाता के रूप में नामांकन और मतदान प्रक्रिया में भागीदारी के लिए विशेष प्रयास किए गए। पहले दुर्गम क्षेत्रों में नए मतदान केंद्रों ने बड़े पैमाने पर पीवीटीजी को शामिल किया है। कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में, जहां पीवीटीजी बड़ी संख्या में रहते हैं, पीवीटीजी को दूरदराज के क्षेत्रों से मतदान केंद्रों तक पहुंचने में सक्षम बनाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधाएं प्रदान की गई हैं। एक ऐतिहासिक कदम के तहत, ग्रेट निकोबार की शोम्पेन जनजाति ने पहली बार लोकसभा चुनाव-2024 में मतदान किया।
भागीदारी
चुनावी जागरूकता को बढ़ावा देने और चुनावों में भागीदारी व समावेशिता की भावना पैदा करने के लिए, चुनाव आयोग ने ग्यारह दिव्यांग व्यक्तियों को “ईसीआई एंबेसेडर” के रूप में नामित किया है, ताकि समुदाय को चुनावी प्रक्रिया में और अधिक शामिल किया जा सके। मतदान कर्मियों को दिव्यांगों की विशेष आवश्यकताओं के बारे में प्रशिक्षित और संवेदनशील बनाया गया है, ताकि चुनावों में भागीदारी और स्वामित्व की भावना विकसित की जा सके। राज्य के सीईओ ने दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए संबंधित राज्यों के दिव्यांगता और स्वास्थ्य विभागों के साथ भी सहयोग किया।

महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से डीईओ द्वारा गंगटोक में शिविर का आयोजन
इसके अलावा, ईसीआई अधिकारियों की एक टीम ने ठाणे जिले और मुंबई शहर के कमाठीपुरा का दौरा किया, ताकि इन क्षेत्रों में रहने वाले ट्रांसजेंडर और महिला यौनकर्मियों के साथ खुली बातचीत की जा सके, ताकि चुनावी भागीदारी में उनके सामने आने वाली चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझा जा सके, इन मतदाताओं के प्रति फील्ड मशीनरी को संवेदनशील बनाया जा सके और इन मतदाताओं को लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

ईसीआई टीम ठाणे जिले में एनजीओ/सीएसओ और टीजी समुदाय के साथ मिलकर काम कर रही है और उन्हें लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है
चुनाव आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं को लोकसभा चुनाव-2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने के लिए अर्जुन पुरस्कार विजेता और पैरा तीरंदाज सुश्री शीतल देवी को ‘ईसीआई नेशनल आइकन‘ नियुक्त किया है। साथ ही, ईसीआई की विभिन्न मतदाता जागरूकता पहलों में भाग लेने और दिव्यांग मतदाताओं तक पहुंचने के लिए ग्यारह प्रमुख दिव्यांग हस्तियों को ईसीआई का एंबेसेडर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, आयोग ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए राज्य दिव्यांग आइकन भी नियुक्त किए हैं।

सुश्री शीतल देवी, राष्ट्रीय दिव्यांगजन आइकन, ईसीआई

गुजरात के मेहसाणा जिले में दिव्यांग चल रहे चुनावों में पीवीटीजी की भागीदारी बढ़ाने के लिए “मतदाता अपील पत्र” सहित एक व्यापक
अभियान शुरू किया गया
मतदाताओं द्वारा जागरूकता पैदा करने के
लिए व्हीलचेयर रैली का आयोजन किया गया
अंतिम छोर के मतदाताओं तक पहुंचना
आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि “कोई भी मतदाता पीछे न छूटे” और उसने देश के सुदूर कोनों में रहने वाले मतदाताओं तक पहुंचने के लिए विशेष उपाय किए हैं। उदाहरण के लिए, गुजरात के अलियाबेट में एक शिपिंग कंटेनर में एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया, ताकि इस क्षेत्र में रहने वाले जनजातीय मतदाताओं तक पहुंचा जा सके। इसी तरह, छत्तीसगढ़ के बस्तर और कांकेर संसदीय क्षेत्रों के 102 गांवों के मतदाताओं ने पहली बार लोकसभा चुनाव में अपने गांव में स्थापित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

लद्दाख के लेह जिले के सुदूर गांव वारशी में एक परिवार के सिर्फ पांच सदस्यों के लिए मतदान केंद्र
इसके अलावा, चल रहे आम चुनाव 2024 में कश्मीरी प्रवासियों द्वारा मतदान की सुविधा के लिए एक बड़े फैसले में, भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू और उधमपुर में रहने वाले घाटी के विस्थापित लोगों के लिए फॉर्म-एम भरने की जटिल प्रक्रिया को समाप्त कर दिया। इसके अतिरिक्त, जम्मू और उधमपुर के बाहर रहने वाले प्रवासियों (जो फॉर्म एम जमा करना जारी रखेंगे) के लिए, भारत निर्वाचन आयोग ने फॉर्म-एम के साथ संलग्न प्रमाण पत्र के स्व-सत्यापन को अधिकृत किया है, इस प्रकार इस प्रमाण पत्र को राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराने की परेशानी को दूर किया है। आयोग ने दिल्ली, जम्मू और उधमपुर के विभिन्न राहत शिविरों में रहने वाले कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं को भी नामित विशेष मतदान केंद्रों पर व्यक्तिगत रूप से मतदान करने या डाक मतपत्र का उपयोग करने का विकल्प दिया है। जम्मू में 21, उधमपुर में 1 और दिल्ली में 4 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए।

कश्मीरी प्रवासी विशेष मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालते हुए
इसी तरह, मणिपुर में आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) के लिए मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए 10 जिलों में 94 विशेष मतदान केंद्र (एसपीएस) स्थापित किए गए। टेंग्नौपाल जिले में एक मतदाता के लिए एक विशेष मतदान केंद्र स्थापित किया गया। मतदान वेबकास्टिंग/वीडियोग्राफी के तहत आयोजित किया गया और राहत शिविरों के बाहर रहने वाले विस्थापित व्यक्ति भी एसपीएस में मतदान करने का विकल्प चुन सकते थे।



मणिपुर में आईडीपी विशेष मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालते हुए
SOURCE: https://pib.gov.in/

पीएम स्मृति चिन्ह की ई-नीलामी में स्वर्ण मंदिर के लघुचित्र, दिलजीत दोसांझ को पंजाब की थीम वाली वस्तुओं में शामिल किया गया
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे
भारतीय हॉकी अंपायर संघा को यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद एशियाई खेलों से वापस भेज दिया गया
पायलटों के संगठन ने पीएम मोदी से फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने का आग्रह किया
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से बात की, उनकी बहादुरी की तारीफ की
जालंधर रैली में शाह ने कहा, ‘भाजपा को चुनें, चित्त मुक्त पंजाब सुनिश्चित करेंगे’
सरकार ने डीलरों के लिए चीनी स्टॉक की सीमा 1,000 क्विंटल तय की होल्डिंग अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया गया
पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट को हीरो बताया
सुप्रीम कोर्ट ने ममता के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की चार डेबिट फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की याचिका खारिज की
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
सत्यमेव जयते, सुप्रीम कोर्ट का आदर्श वाक्य उपनिषदों, महाभारत से जुड़ा है: एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक
कैबिनेट ने 2027-28 के लिए रबी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की: कुसुम को मिली सबसे अधिक 675 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि
आयोग ने आयुक्त की आपत्तियों के बाद फॉर्म 6 से एसआईआर घोषणा वापस ली
9 फीसदी छात्रों ने आत्महत्या के विचार बताए, 34 फीसदी ने कैंपस में बाहरी लोगों की तरह महसूस किया: एससी टास्क फोर्स सर्वे
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को ‘राइज एंड फॉल’ पर सिवेत तोमर ने ‘पीटा’; राजनेताओं की प्रतिक्रिया
आईएएस छोड़ने के कुछ दिन बाद रेवाड़ी की दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश में राजनीति में प्रवेश की घोषणा की
यूपी के डिप्टी सीएम की सलाह से विवाद
क्या कांग्रेस पंजाब, हिमाचल, केरल, कर्नाटक में चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रही है? स्मृति ईरानी ने सीडब्ल्यूसी पर पलटवार किया
पेटा इंडिया ने 2 अक्टूबर से मांस के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की
दिल्ली में 4 महीने की विंटर योजना की घोषणा: निर्माण प्रतिबंध, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से इस साल सीबीएसई 3 भाषा नीति से कक्षा 6 के छात्रों को छूट देने पर विचार करने को कहा
दिल्ली-एनसीआर में बलात्कार की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया 2012 के निर्भया मामले के समानांतर
कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की
निजी विश्वविद्यालयों को लाभ कमाने वाले संस्थानों के रूप में चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती: सुप्रीम कोर्ट
2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर लगाने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा
जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर साधा निशाना: ‘आतंकवाद के सीरियल प्रैक्टिशनर की दलीलें टिक नहीं पाएंगी’
एसआईआर विवाद: मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को सीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया
“यह सिर्फ मेरा दिन नहीं था”: एंसी सोजन ने लंबी कूद में एशियाई खेलों के रजत पदक पर विचार किया
111 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने चुने जाने के बाद अपनी राजनीतिक पार्टियां बदल लीं: एडीआर
मुरली मनोहर जोशी ने बद्रीनाथ धाम के पास डीजे कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे पवित्रता पर सीधा हमला बताया
एसआईआर विवाद पर एसआईटी जांच और सीईसी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर साधा पलटवार, कहा- आतंकवाद के दोगलेपन के होंगे परिणाम
नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया
मतगणना के दौरान राम मंदिर में मिले चंदे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 105 घटना: एसआईटी
चुनाव आयोग विवाद: आईटी प्रमुख सीमा खन्ना, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग सुर्खियों में
ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से पहले एयर इंडिया का पायलट शराब के नशे में मिला
एक आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा है कि: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर का कड़ा जवाब
टाटा संस ने चंद्रा की पुनर्नियुक्ति का बचाव करते हुए 3 कानूनी राय ली; ट्रस्ट कानूनी कार्रवाई का वजन करते हैं
पाकिस्तान की धरती से होने वाले किसी भी आतंकी हमले को ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा: राजनाथ सिंह
यूपीआई एमडीआर चिंताओं पर व्यापारियों के संगठन से मिलेंगी सीतारामन: सरकारी सूत्र
सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी और ईसी की नियुक्ति पर कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजा
ज्ञानेश कुमार: प्रमुख सरकारी कार्यों से लेकर एसआईआर विवाद तक
जम्मू-कश्मीर पर हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं: भारत ने ओआईसी के बयान को खारिज, समूह से आतंकवाद पर पाकिस्तान पर लगाम लगाने को कहा
जयशंकर ने रूबियो के साथ बातचीत में रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत की चिंताओं को जाहिर किया
तेलंगाना के सरकारी अस्पताल में लगी आग, 3 बच्चों की मौत
गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पिंक ऑटो ने आदिवासी महिलाओं को ड्राइवर की सीट पर बिठाया
आईआईटी के छात्रों ने छात्र की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की सुधार के उद्देश्य से किया गया, नकल को सही ठहराने के लिए नहीं
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बंगाल की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव
जमुई वायरल वीडियो को लेकर भारत में उबाल आ रहा है: बिहार पुलिस ने कैसे नाबालिग पीड़ितों का पता लगाया, उत्पीड़न मामले में 3 गिरफ्तार
एचएएल की आलोचना के बीच वायुसेना प्रमुख ने 5वीं पीढ़ी के विमान तेजस पर जताया भरोसा
चुनाव आयोग सांसदों के समर्थन पर विचार करेगा, पार्टी का गठन करेगा टीएमसी का असली गुट
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना में 2 भारतीय छात्रों की मौत
ओवैसी ने यूपी में विपक्षी गठबंधन की पैरवी की, कहा- 2 अक्टूबर को एआईएमआईएम करेगी पार्टनर्स की घोषणा
वैध मतों को हटाना, अवैध मत जोड़ना: कपिल सिब्बल ने नोटिस पर चुनाव आयोग को फटकार लगाई
‘एसआईआर वास्तव में एक बड़े पैमाने पर शाह द्वारा मतदाताओं को हटाने के लिए उकसाया गया है’: कांग्रेस
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भूकंप से बचाने के लिए 28 सिस्मोमीटर
दिल्ली में ई-20 प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए तहसीन पूनावाला ने किया दावा
मणिपुर के कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने को लेकर हिंसक प्रदर्शन
परीक्षा के दौरान चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के आरोपी आईआईटी बॉम्बे के छात्र की खुदकुशी, 7 महीने में तीसरा मामला
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ट्रंप ने एच-1बी शुल्क पर 1 लाख डॉलर की रोक एक और साल के लिए बढ़ाई
सीएमआरएल रिश्वतखोरी: केरल सरकार ने पूर्व सीएम पिनाराई और बेटी वीना के खिलाफ मामला दर्ज करने के ईडी के अनुरोध पर अटॉर्नी जनरल की राय ली
गुजरात के शख्स ने 5 साल की बेटी की हत्या, फ्रिज में रखा शव आर्थिक संकट से आत्महत्या से मौत
तृणमूल कांग्रेस का नाम फ्रीज करना, चुनाव चिन्ह सीईसी का पीएम मोदी को ‘जन्मदिन का तोहफा’ : कांग्रेस
6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के धड़े को मिले नाम और चुनाव चिह्न
नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी के खेमे को झटका, प्रत्याशी ने नाम वापस लिया
लोकतंत्र के लिए काला दिन: टीएमसी नंदीग्राम उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद ममता ने भाजपा, चुनाव आयोग पर साधा निशाना कांग्रेस का समर्थन करने के लिए
पंजाब चुनाव से पहले तख्त हजूर साहिब में पीएम मोदी के जन्मदिन की अरदा, भाजपा के सिख संपर्क को लेकर बहस को हवा दे दी
बेंगलुरू में युवक ने पत्नी पर फेंका तेजाब, चाकू से हमला
केंद्र ने NEET-SS कटऑफ को घटाकर 30% करने पर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सहमति व्यक्त की
बाजरा की रोटियां, 480 वर्ग फुट का घर, साझा जल स्रोत: बचपन की यादें जिन्होंने पीएम मोदी को आकार दिया
मणिपुर जातीय हिंसा: राहत शिविरों में हुई मौतों से सुप्रीम कोर्ट स्तब्ध, मुख्य सचिव से पूछा जवाब
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 24 अक्टूबर तक बढ़ाया
11 रुपये के आईवी इन्फ्यूजन सेट का बिल 325 रुपये: महाराष्ट्र के ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के प्रमुख ने मेडिकल डिवाइस मार्कअप को हरी झंडी दिखाई
पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क को यूएपीए के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया गया
भारत-पाकिस्तान सैन्य घटनाएं जो पिछले 3 दशकों में लगभग बढ़ी हैं
अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज विदेश मंत्रालय ने शीर्ष राजनयिक को तलब किया
एलएसी पर चीनी बलों की छंटनी का ‘आंशिक’ कदम, 50,000 अभी भी तैनात
3 विदेशी नागरिकों ने बिना इमिग्रेशन मंजूरी के अमृतसर-दिल्ली-म्यूनिख उड़ाया, उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया को नोटिस दिया
खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82 प्रतिशत हुई, आरबीआई ने तीसरे महीने के लक्ष्य को पार किया
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 10.847 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल-1 पूरी तरह से जुड़ी हुई है
3 इटालियंस ने आप्रवासन को कैसे बायपास किया? नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया पर 9 सवाल पूछे
अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की हत्या से उठी अवैध आव्रजन का मुद्दा
राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने लद्दाख में 18,500 फीट की ऊंचाई से चार एनसीसी महिला कैडेटों को निकाला
ब्रिटेन में टेम्स नदी पर आयोजित पहली गंगा आरती में हजारों लोग शामिल हुए
मैं ‘दिमागी नक्सली’ हूं: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल
नियमों के बिना दुनिया ट्रैफिक लाइट के बिना चौराहे की तरह है: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शी
18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: पारंपरिक, पूरक चिकित्सा पर वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाया
बंगाल सरकार ने सर्वे के बाद 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन लाइव: पीएम मोदी ने प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण खनिजों के हथियारीकरण के खिलाफ चेतावनी दी
अजगर ने बंदर को निगल लिया, यमुनानगर के ग्रामीणों को दहशत में छोड़ दिया
दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर आपत्तिजनक भित्तिचित्र बनाने के आरोप में 3 गिरफ्तार
मिजोरम के कोलासिब जिले में भूस्खलन से 14 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल
कैम्ब्रिज ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर का किया अनावरण, शिक्षाविदों ने की उनकी विरासत की सराहना
इतिहास में पहला: भारतीय वायुसेना के तीन पायलट आरएएफ अकादमी में प्रशिक्षकों के रूप में शामिल हुए
भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में घुसा, एनआईए ने जम्मू कोर्ट से कहा, वारंट हासिल किया
BRICS 2026 LIVE: शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे, चीन ने कहा- भारत के साथ ‘मतभेदों को ठीक से संभालेगा’
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे आज