स्वास्थ्य

Elephant Walk Benefits: एलिफेंट वॉक लटकती तोंद से छुटकारा दिला सकती है फायदे और करने का सही तरीका जानें

Elephant Walk Benefits: इस अभ्यास को करने से रीढ़ की जकड़न दूर होगी और शरीर का पोस्चर भी सही होगा। यह वॉक खासतौर पर बैठकर काम करने वालों के लिए अच्छा है।

Elephant Walk Benefits: आज हर दूसरे व्यक्ति मोटापे का शिकार बन रहे हैं, क्योंकि उनका लाइफस्टाइल और खाने-पीने की खराब आदतें दोषी हैं। आवश्यकता से अधिक मोटापा व्यक्ति को दिखाई देता है और उसे कई बीमारियों का शिकार बनाता है। एलीफेंट वॉक को अपने दिनचर्या में शामिल करें अगर आप अपनी लटकती तोंद से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपने शरीर को फिट करना चाहते हैं।

एलीफेंट वॉक क्या है?

एलीफेंट वॉक, जिसे हाथी चाल भी कहा जाता है, हाथों को लटकाकर पैरों के साथ धीरे-धीरे चलना है। जिससे गर्दन, पीठ और रीढ़ स्ट्रेच होती हैं। इस अभ्यास को करने से रीढ़ की जकड़न दूर होगी और शरीर का पोस्चर भी सही होगा। यह वॉक खासतौर पर बैठकर काम करने वालों के लिए अच्छा है।

एलिफेंट वॉक के लाभ

शरीर की लचीलापन बढ़ाएं

एलिफेंट वॉक हैमस्ट्रिंग, कूल्हों, घुटनों और टखनों को अधिक लचीला बनाता है, जिससे शरीर अधिक एक्टिव रहता है और चोट लगने का खतरा कम होता है।

वॉक पेट की चर्बी कम करता है

यह वॉक आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और आपके शरीर में फैट बर्निंग का कार्य शुरू करता है। जिससे पेट के आसपास जमा हुई चर्बी कम होती है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर है

लीफेंट वॉक ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे शरीर में अधिक ऑक्सीजन का प्रवाह होता है। जो मांसपेशियों की रिकवरी और प्रदर्शन को सुधारता है।

तनाव घटाता है

एलीफेंट वॉक अभ्यास मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मदद करता है।

पोस्चर सुधार में सहायक

लंबे समय तक बैठने से होने वाले बुरे प्रभाव को कम करने के लिए, यह वॉक करने से शरीर की अलाइनमेंट को सुधारता है। इतना ही नहीं, यह व्यायाम रीढ़ की जकड़न को कम करता है, जिससे पोस्चर धीरे-धीरे सुधरता है।

कैसे करें एलीफेंट वॉक?

एलीफेंट वॉक करने के लिए सबसे पहले आगे की तरफ झुककर हाथों को जमीन या ऊंची सतह पर रखें। घुटनों को बारी-बारी से मोड़ें और सीधा करें, ताकि एक पैर पर स्ट्रेच महसूस हो। 15 से 20 बार इस एक्सरसाइज को दोहराएं। इस एक्सरसाइज के रोजाना 3 सेट करें।

Related Articles

Back to top button