राज्य

Governor Haribhau Bagde ने भिवाड़ी में ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Governor Haribhau Bagde: समावेशी आर्थिक विकास तभी संभव है जब हर हाथ को काम और हर व्यक्ति को आय का अवसर मिले, यही आत्मनिर्भरता की सच्ची दिशा

Governor Haribhau Bagde ने रीको गेस्ट हाउस सभागार भिवाड़ी में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। Governor Haribhau Bagde ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच सके और वास्तविक जरूरतमंद वर्ग सशक्त हो सके। उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध, प्रभावी और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Governor Haribhau Bagde ने जल जीवन मिशन, पीएम सूर्य घर योजना, कुसुम योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित राजीविका, डेयरी एवं सहकारिता के विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में हीट वेव के संबंध में की गई तैयारियों एंव स्वास्थ्य सेवाओं और सूचकांकों की समीक्षा करते हुए  पोषण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

Governor Haribhau Bagde ने कहा कि समावेशी आर्थिक विकास की दिशा में सार्थक पहल तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग को सम्मानजनक रोजगार और आय के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि “हर हाथ को काम और हर व्यक्ति को आय” की भावना को आत्मनिर्भर भारत की नींव मानते हुए हमें नीतियों और योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में राजीविका और सहकारिता विभाग की योजनाओं के माध्यम से सशक्त बने समूहों की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक सशक्तिकरण की रोशनी पहुंचे इस दिशा में कार्य किया जाए।

Governor Haribhau Bagde ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना का प्रचार-प्रसार कर सभी पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए ड्राई जोन में टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन की पहुंच सुनिश्चित की जाए, साथ ही उनकी कार्यात्मक स्थिति भी सुनिश्चित की जाए तथा योजना के तहत शेष रहे गांवों में त्वरित रूप से योजनांतर्गत कार्य करते हुए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Governor Haribhau Bagde ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देने, कचरा संग्रहण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता मानकों का पालन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग द्वारा चलाई जा रही नरेगा योजना की समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

Governor Haribhau Bagde ने अभियान हरियालो-राजस्थान राजस्थान के तहत जिलेभर में सामूहिक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि आगामी वर्षों तक इन वृक्षों के संरक्षण और समुचित रखरखाव की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लगाए गए हर पौधे को पेड़ बनने का अवसर मिले और पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य साकार हो सके। उन्होंने शिक्षा को मानव कल्याण का सशक्त माध्यम बताते हुए विद्यालयों एवं छात्रावासों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Governor Haribhau Bagde ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि मृदा परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए, ताकि वे स्वयं अपनी भूमि की मृदा जांच कराएं और वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने फार्म पॉन्ड, फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

Governor Haribhau Bagde ने अलवर जिले में चलाए जा रहे निराश्रित गोवंश को आश्रय अभियान नवाचार की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल में बेसहारा पशुओं के लिए पानी, छाया और चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सहकारिता की भावना को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य लाभ या हानि नहीं, बल्कि किसान और आमजन को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है। यही सहकारिता की सच्ची सफलता है।

Related Articles

Back to top button