पंजाब

Schools of Eminence Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अभिभावकों को 15 मार्च तक अपने बच्चों को ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ में दाखि़ल करवाने की अपील करी

Schools of Eminence Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अभिभावकों को 15 मार्च तक अपने बच्चों को ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ में दाखि़ल करवाने की अपील |

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज स्कूली विद्यार्थियों के अभिभावकों को राज्य सरकार द्वारा स्थापित किये Schools of Eminence Punjab में अपने बच्चों को दाखि़ल करवा कर राज्य की शिक्षा क्रांति का हिस्सा बनने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को इन विश्व स्तरीय सहूलतों से लैस स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखि़ल करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दाखि़ले के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 15 मार्च तक चलेगी।

Admission Link : https://schoolofeminence.pseb.ac.in लिंक पर क्लिक करके

भगवंत सिंह मान ने कहा कि अभिभावकों के लिए यह सुनहरी मौका है कि वह इन स्कूलों में अपने बच्चों को दाखि़ला करवा कर उनके लिए मानक शिक्षा यकीनी बनाएं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बच्चों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य के 23 जिलों में 117 Schools of Eminence Punjab स्थापित किये गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को भावी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में 9वीं से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि Schools of Eminence Punjab  सहायता और क्षमता के पाँच स्तम्भों जैसे बुनियादी ढांचा, अकादमिक, मानवीय संसाधन प्रबंधन, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और भाईचारक शमूलियत पर स्थापित किये गए हैं जिससे उच्च शिक्षा, रोज़गार और प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों की व्यक्तिगत योग्यता और हुनर को निखारा जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब की पुरातन शान बहाल हो जायेगी। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जतायी कि वह समय बहुत दूर नहीं जब इन स्कूलों से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी देश भर में हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करेंगे।

Punjab Budget 2024: 1 मार्च से 15 मार्च तक बुलाने की मंजूरी;साल 2024-25 का बजट 5 मार्च को पेश होगा

Related Articles

Back to top button