राज्यहरियाणा

Haryana News: निकाय चुनाव में भाजपा विधानसभा की तर्ज पर लड़ेगी; जारी किया गया संकल्प पत्र, कांग्रेस की चिंता बढ़ी

Haryana News: भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादे से स्पष्ट है कि हर शहर और गांव की छवि बदलने वाली है। संकल्पपत्र में महिलाओं पर खास ध्यान दिया गया है।

  • महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का वादा, जिसमें सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन होगी और शिशु आहार कक्ष होगा।

Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव भी भारतीय जनता पार्टी ने खुलकर मैदान आ गई है। इसी को देखते हुए उन्होंने अपना संकल्प पत्र जारी किया। रोहतक स्थित भाजपा मंगल कमल प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री ने नगर निगम चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करके बिसात बिछा दी है। संकल्प पत्र में “हरियाणा एक-हरियाणवी एक” की भावना स्पष्ट है। जिन विधानसभाओं में भाजपा के विधायक नहीं है, वहां भी विकास की नई इबारत खींचने के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है। भाजपा ने कांग्रेस के लिए चक्रव्यूह रच दिया है।

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादे से स्पष्ट है कि हर शहर और गांव की छवि बदलने वाली है। संकल्पपत्र में महिलाओं पर खास ध्यान दिया गया है। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का वादा, जिसमें सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन होगी और शिशु आहार कक्ष होगा। विधानसभा चुनाव में जारी किए गए संकल्प पत्र की तरह, इस संकल्प पत्र में भी सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। युवा, किसान, गरीब परिवार, छात्र, सफाई कर्मचारी सभी की स्थिति और मजबूत करने के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है।

कांग्रेस भी इस बार पीछे

भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्येक चुनाव में रहती है। कांग्रेस इस चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की तरह पीछे चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लगातार जनसभाओं ने कांग्रेस का गला सुखा दिया है। रोहतक में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट करके कांग्रेस को बताया कि पार्टी टूट गई है और कहा कि 30-40 साल के कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

संकल्प पत्र ने जनता को उत्साहित किया, कांग्रेस की चिंता बढ़ी

प्रदेश का हर वर्ग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संकल्प पत्र से उत्साहित है। भाजपा ने कचरा निस्तारण से लेकर हर बूथ पर ऑनलाइन सेवा केंद्र खोलने, मुफ्त सीवरेज और पानी कनेक्शन, नगर निगमों को टैक्स और खर्च निर्धारित करने की शक्ति देने की घोषणा करके कांग्रेस को चिंतित कर दिया है।

हर क्षेत्र और वर्ग के लिए खास है संकल्प पत्र

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में हर क्षेत्र और हर वर्ग को देखा है। सफाई कर्मचारियों को अधिक समय देने का वादा किया है। शहरों और गांवों में भी 20 साल से अधिक समय से काबिज वाले मकानों और जमीन का मालिकाना हक देना एक बड़ी घोषणा है। महिला मकान मालिकों को हाउस टैक्स में 25 प्रतिशत छूट देने की घोषणा भी प्रशंसनीय है।

अवैध कॉलोनियों को मान्यता देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संकल्प पत्र में वादा किया है कि अवैध कॉलोनी वैध की जा रही हैं, लेकिन जो अवैध कॉलोनी वैध के दायरे गई और उनके बीच में अवैध रह गई हैं उसे भी वैध किया जाएगा. यह बड़ी राहत देने वाला कदम है. कृषि डोरे और गांवों में हाउस टैक्स का सरलीकरण,अधिग्रहित जमीन से मुक्त मकानों को हाउस टैक्स में राहत देने का संकल्प भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएगा.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के संकल्प पत्र में आदर्श पार्क बनाने,उनमें दिव्यांगो के लिए विशेष सुविधा देने का वादा भी किया है. वहीं स्ट्रीट वेंडर्स और फेरी वालों व्यवसाय स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद और निकायों में अत्याधुनिक सभागार बनाने का वादा प्रदेश में विकास की नई तस्वीर खींचेगा.

Related Articles

Back to top button