राज्यउत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना पर CM Yogi Adityanath ने बड़ी राहत दी, अधिग्रहण या भुगतान की समस्या दूर होगी

CM Yogi Adityanath: अब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटियों को भवन कब्जा, भुगतान और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद 21 अप्रैल से CM Yogi Adityanath के निर्देश पर विशेष कैंप लगाने जा रही है।

CM Yogi Adityanath: यूपी की योगी सरकार पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को हो रही दिक्कतों को दूर करने की बड़ी योजना बनाई है। इसके लिए 21 अप्रैल से उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद कैंप लगाएगा। कैंप में निर्माणाधीन भवन, भुगतान और अन्य समस्याएं हल की जाएंगी। 25 अप्रैल तक यह कैंप जारी रहेगा। जो सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। फिलहाल, राजधानी लखनऊ और सुल्तानपुर से योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इन कैंपों में भवन आवंटन, कब्जा और प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस ) पोर्टल पर प्रवेश सहित सभी आवश्यक कार्यों को पूरा किया जाएगा। विशेष रूप से, आवेदकों को आवश्यक दस्तावेजों को साथ लाना होगा, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र। जिनके आधार पर परीक्षण होगा।

यह प्रधानमंत्री आवास कैंप उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद कार्यालय परिसर, सेक्टर-9, वृंदावन योजना रायबरेली रोड, लखनऊ में होगा। यह कैंप भी सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री आवास के लिए अंगूरीबाग, अयोध्या में संपत्ति प्रबंध कार्यालय ऑफिस कम शॉपिंग काम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।

समस्या का समाधान समय पर किया जाएगा

लखनऊ और सुल्तानपुर में निर्माणाधीन भवनों के आवंटियों से जुड़ी समस्याएं, जैसे कब्जा, भुगतान और नाम पोर्टल पर दर्ज करना, मौके पर ही हल की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति निर्धारित समय पर औपचारिकताएं नहीं पूरी करता है, तो उनका आवंटन भी रद्द किया जा सकता है। इसलिए, सभी लाभार्थियों को कैंप में अपने जरूरी कागजात लेकर आना होगा। इन कैंपों में आवास विकास परिषद और सूडा और डूडा के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जो आवंटियों की समस्याओं को तुरंत हल करेंगे।

PM आवास योजना अक्सर आवंटियों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इससे लगातार शिकायतें आती रहती हैं। अधिकारियों को उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए सैकड़ों प्रार्थना पत्र भेजे गए हैं। माना जा रहा है कि अब इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button