Haryana News: 5 फरवरी को हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और बोर्ड-निगम कर्मचारियों को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान करने के लिए अवकाश घोषित किया है।
Haryana News: दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत कर्मचारियों के लिए यह अवकाश उपलब्ध है। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।
दिल्ली, देश की राजधानी, 2025 में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। इस बीच, हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
हरियाणा सरकार ने पांच फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, बोर्डों और निगमों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया है।
सरकार ने अवकाश घोषित किया
उनके लिए विशेष आकस्मिक अवकाश या सवेतन अवकाश की घोषणा की गई है। हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता कर्मचारियों को धारा 135-बी के तहत सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा।
‘केजरीवाल के झूठ 100 से ज्यादा, अब ठिकाने लगाएगी जनता’
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच बहस जारी है। इस बीच, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हमला बोला है।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के समापन पर कहा कि महाभारत में शिशुपाल ने 100 पाप किए थे। जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने उनका वध कर दिया था। मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल के झूठ और पाप भी सौ से अधिक हो चुके हैं। जनता इस बार इनको ठिकाने लगा देगी।
दिल्ली में भाजपा सरकार का दावा
उन्हें झूठ की कोई सीमा नहीं थी। एक झूठ बोलने वाला व्यक्ति किसी सीमा तक झूठ बोल सकता है, थोड़ा बहुत झूठ बोल ले तो शायद जनता को पता नहीं लगता, लेकिन इतने झूठ बोलने के बाद जनता भी पहचान जाती है। दिल्ली चुनाव में वह खुद 10 दिन से लगे हुए हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस बार भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हर साल हरियाणा में एक के बाद एक चुनाव भाजपा जीत रही है। 10 से 11 साल हो चुके हैं। इस बार तो भाजपा की सरकार बन चुकी है। 2029 में फिर से हरियाणा में पांच साल के लिए भाजपा की सरकार बनेगी। आस-पास इसका प्रभाव होता ही है। इसलिए चंडीगढ़ में भी प्रभाव हुआ है और नगर निगम में भाजपा की मेयर बनीं।