मनोरंजन

Piku Re-Release: इरफान खान और दीपिका की फिल्म की फिर से इस दिन रिलीज होगी

 Piku Re-Release: इरफान खान, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म पीकू 2015 में रिलीज हुई। फिल्म की 10वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 Piku Re-Release: इरफान खान एक ऐक्टर थे जिनकी आंखे बोलती थीं। इरफान खान अब नहीं हैं, लेकिन उनके प्रशंसक उनकी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। इरफान खान के प्रशंसकों को अब एक अच्छी खबर मिल गई है। 2015 में रिलीज हुई फिल्म पीकू फिर से सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्मी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। 9 मई को फिल्म री-रिलीज होगी।

पीकू दोबारा रिलीज होने जा रही हैं

दीपिका पादुकोण ने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “वो फिल्म जो मेरे दिल में हमेशा रहती है।” पीकू 9 मई को अपनी 10वीं सालगिरह मनाने के लिए सिनेमाघरों में वापसी करेगी। दीपिका ने इसके साथ इरफान खान को भी याद किया। “इरफान, हम आपको याद करते हैं! और आपके बारे में अक्सर सोचते हैं।”

अमिताभ बच्चन ने भी घोषणा की

साथ ही, अमिताभ बच्चन ने अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में घोषणा की कि फिल्म दोबारा रिलीज होगी। उनकी अपील थी कि लोग फिल्म देखें। 2015 में पीकू रिलीज हुई थी। यह एक भावुक, कॉमेडी और ड्रामा फिल्म थी। शूजित सिरकार ने फिल्म को निर्देशित किया था।

दीपिका-इरफान की फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग क्या है?

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। फिल्म के प्लॉट की बात करें तो फिल्म में एक पिता और बेटी के बॉन्ड को दिखाया गया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अमिताभ बच्चन की बेटी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में इरफान खान भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। पीकू एक बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई थी।

Related Articles

Back to top button