Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: विधानसभा चुनाव से पहले ही कुमारी सैलजा का बड़ा दावा, “हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनना तय”

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विधानसभा चुनाव की तैयारी में तत्काल जुट जाएं।

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने इसी वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बड़ा दावा किया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में सरकार बनाना तय है।

जब सैलजा दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही थी, तो वह सोनीपत में कुछ देर के लिये रुकी थी, जहां कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला देकर स्वागत किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं।

हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने दो बार सिरसा और अंबाला (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्रों से लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने सिरसा से भी लोकसभा चुनाव जीता है। 2014 से 2020 तक वह भी राज्यसभा सांसद थीं।

Exit mobile version