भारत

Holi Special Train: भारतीय रेल ने होली के त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 540 ट्रेन सेवाएं अब तक, जारी की हैं।

Holi Special Train

Holi Special Train: भारतीय रेल की ओर से होली के इस त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को व्‍यवस्थित रखने के लिए 540 ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

Holi Special Train: इन ट्रेनों द्वारा दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, पुणे-दानापुर, दुर्ग-पटना, बरौनी-सूरत आदि जैसे रेलवे मार्गों पर देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने की योजना बनाई गई है।

प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को व्‍यवस्थित रखने को प्राथमिकता दी जा रही है

इन ट्रेनों द्वारा रेल मार्गों पर देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने की योजना है

पिछले वर्ष की तुलना में इस त्योहारी सीज़न के लिए 219 अधिक सेवाएं जोड़ी गई हैं

क्र.सं.रेलवेअधिसूचित सेवाएं
1सीआर88
2ईसीआर79
3ईआर17
4ईसीओआर12
5एनसीआर16
6एनईआर39
7एनएफआर14
8एनआर93
9एनडब्ल्यूआर25
10एससीआर19
11एसईआर34
12एसईसीआर4
13एसआर19
14एसडब्ल्यूआर6
15डब्ल्यूसीआर13
16डब्ल्यूआर62
कुल540

 

अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए टर्मिनस स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मचारियों की देखरेख में कतार बनाकर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

IPHE 2024: अर्थव्यवस्था में हाइड्रोजन और ईंधन सेल के लिए अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी की 41वीं संचालन समिति ग्रीन हाइड्रोजन और उसके यौगिकों के उपयोग पर मार्गदर्शन प्रदान करती है।

Holi Special Train: यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। ट्रेन सेवा में किसी भी व्यवधान को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान की प्लेटफॉर्म नंबरों के साथ लगातार और समय पर घोषणा करने के उपाय किए गए हैं।

 Source: https://pib.gov.in/

Related Articles

Back to top button