Weight Lose Remedies: बाबा रामदेव बता रहे हैं कि क्यों आजकल लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है, वजन कम करने के बेहतरीन उपाय

Weight Lose Remedies: हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि फैट बर्न करने के सबसे बेहतर तरीके नेचुरल और हेल्दी हैं। इससे वजन भी घटता है और शरीर को कोई नुकसान नहीं होता।
Weight Lose Remedies: हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि फैट बर्न करने के सबसे बेहतर तरीके नेचुरल और हेल्दी हैं। इससे वजन भी घटता है और शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। ये यौगिक जॉगिंग में ताल से ताल मिलाना दिमाग पर भी पॉज़िटिव असर डालता है। इससे सेहत अच्छी ही होती है। साथ-साथ चलने से आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। वैसे इससे मिलती-जुलती एक हार्वर्ड की स्टडी भी है जो ये कहती है कि उम्र कोई भी हो।
अगर आपकी सेहत अच्छी है, तो उम्र का हर पड़ाव एक तोहफे की तरह है, जिसमें कुछ खास बातें हैं। कहीं, आप उस स्टडी का जिक्र तो नहीं कर रहे जिसके मुताबिक 20 साल तक इंसान में तेजी से सोचने, नाम याद रखने की क्षमता ज्यादा होती है तो 20 से 30 साल में फिजिकल स्ट्रेंथ मैक्सिमम होती है। 30 से 40 की उम्र में स्मृति बहुत शार्प होती है, और 40 से 50 की उम्र में कंसंट्रेशन सबसे अधिक होता है। 50 से 60 की उम्र में व्यक्ति की क्रिएटिविटी सबसे अधिक होती है, इसलिए 45 से 55 साल के लोग सबसे अच्छे परिणाम दे सकते हैं। यद्यपि हार्वर्ड की इसी रिपोर्ट का उल्लेख किया जा रहा है, इसमें एक स्पष्टीकरण भी है, जो यह है कि ये सब तभी संभव है। जब आप सेहत के साथ सही तालमेल रखेंगे। तो, चलिए योगगुरू स्वामी रामदेव के साथ मिलकर अपने मिशन को आगे बढ़ाते हैं और जो लोग रह गए हैं उनमें योग की अलख जगाते हैं।
मोटापा घटेगा रामबाण उपाय
- सुबह नींबू-पानी पीएं
- लौकी का सूप-जूस लें
- खाने से पहले सलाद खाएं
- रात में रोटी-चावल खाने से बचें
- डिनर 7 बजे से पहले करें
- खाने के 1 घंटे बाद पानी पीएं
मोटापे की वजह
- खराब लाइफस्टाइल
- फास्टफूड
- कार्बोनेटेड ड्रिंक
- मानसिक तनाव
- वर्कआउट की कमी
- दवाओं के साइड इफेक्ट
- नींद की कमी
मोटापा घटाएं – आजमाएं
- अदरक-नींबू की चाय पीएं
- अदरक फैट कंट्रोल करती है
मोटापा घटाएं – त्रिफला आजमाएं
- रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें
- त्रिफला डायजेशन बेहतर करता है
- वजन कम होता है
मोटापा घटाएं – दालचीनी आजमाएं
- 3-6 ग्राम दालचीनी लें
- 200 ग्राम पानी में उबालें
- 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं
वजन होगा कंट्रोल – जीवन में बदलाव लाएं
- लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ें
- बार-बार कॉफी-चाय ना पीएं
- भूख लगने पर पहले पानी पीएं
- खाने-सोने में 3 घंटे का गैप रखें
सुबह जल्दी – कैसे उठें
- अपना टाइम टेबल बनाएं
- सोने का टाइम फिक्स करें
- खुद को चैलेंज करें
- रात में पानी पीकर सोएं



