स्वास्थ्य

Idli Can Be Cancerous: चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई; इडली खाने से भी कैंसर हो सकता है, रहें सावधान

Idli Can Be Cancerous: पूरे भारत में लोग बड़े स्वाद से इडली खाते हैं। लेकिन अब इडली खाने वाले सावधान रहें। क्योंकि कर्नाटक में कुछ इडली के सैंपल में कैंसर कारक सामग्री पाई गई है।

दक्षिणी भारत में इडली डोसा सबसे अधिक खाया जाता है। इडली डोसा भारत के हर शहर में मिल जाएगा। आपने भी इडली सांभर का स्वाद लिया होगा। लेकिन अब आपको खाने से पहले थोड़ा विचार करना चाहिए। क्योंकि इडली भी कैंसर का कारण बन सकती है वास्तव में, बैंगलुरु, कर्नाटक की राजधानी, में खाद्य सुरक्षा विभाग ने इडली के बैटर के कुछ सैंपल लिए हैं, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि इडली में कैंसरकारी रसायन पाए गए हैं।

जांच के लिए सैंपल कई स्ट्रीट वेंडर्स, होटल्स और रेस्तरां से लिए गए थे। इस दौरान 500 से ज्यादा इडली के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिसमें से 35 से ज्यादा नमूने फेल पाए गए।जांच में पता चला कि इडली बनाने के लिए उरद दाल और चावल में भी मिलावट और कम गुणवत्ता का उपयोग होता है। इडली को सफेद रंग देने के लिए ब्लीचिंग पाउडर इस्तेमाल किया जा रहा है। सिंथेटिक रंग और केमिकल्स मिलाए जा रहे हैं। ये हानिकारक तत्व शरीर में गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इडली में कैंसरकारी सामग्री पाए गए

परीक्षण रिपोर्ट भी बताती है कि इडली बनाने के लिए पहले सूती कपड़े का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। इडली को थैलियों में पैक करके भेजा जा रहा है। प्लास्टिक गर्म होने पर जहरीला केमिकल छोड़ने लगता है। जिससे कैंसर जैसे घातक रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

प्लास्टिक कैंसर का एक प्रमुख कारण है

इस घटना के बाद इडली खाने वाले बहुत सतर्क हो गए हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर में किसी भी केमिकल का लंबे समय तक रहना कैंसर का कारण बन सकता है। प्लास्टिक में बनी इडली सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। प्लास्टिक को अपने घर से एकदम आउट कर दें।

Related Articles

Back to top button