Jhanak spoiler: विहान को झनक की चिंता हो रही है, बेटे अहान के लिए ये कदम उठाएगा

Jhanak spoiler: स्टार प्लस के शो झनक में हर रोज कुछ नया होता है। अब शो में विहान और झनक एक बार फिर मिलेंगे। वहीं, अर्शी झनक पर लगातार तंज कसती जाती है।
Jhanak spoiler: अब तक आपने स्टार प्लस के शो झनक में झनक को अनिरुद्ध के परिवार में वापस देखा है। हालांकि, वो अनिरुद्ध से बिल्कुल बात नहीं कर रही है। अर्शी झनक की वापसी से खुश नहीं है और एक के बाद एक झनक पर तंज कसती जाती है। वहीं, अनिरुद्ध के पिता और अर्शी की मां का दिल झनक को लेकर बदल गया है। झनक सृष्टि को अपनाना चाहती है, लेकिन वह सृष्टि से कोई संबंध नहीं रखना चाहती।
विहान को झनक की चिंता
बोस परिवार में झनक आने से तनाव है। वहीं, विहान और उसकी बड़ी भाभी भी झनक के बारे में चिंतित हैं। विहान की बड़ी भाभी उससे झनक के बारे में सवाल करेंगी। विहान कहेगा कि उसकी झनक से कोई बात नहीं हुई है। वह दोनों झनक को लेकर बहुत परेशान है। इस बीच विहान को अपने बेटे अहान की भी चिंता हो रही है।
विहान और झनक मिलेंगे
विहान अगले एपिसोड में अनिरुद्ध को फोन करके झनक के बारे में पूछेगा। उसे पता चलेगा कि झनक बोस परिवार का एकमात्र सदस्य है। अनिरुद्ध विहान और झनक की बात करेगा। विहान झनक से बताएगा कि उसके बेटे की तबीयत पूरी तरह से खराब है। वो झनक से पूछेगा कि क्या वो अहान को लेकर कुछ दिनों के लिए कोलकाता आ सकता है। झनक विहान से मिलने के लिए मान जाएगी।
अर्शी और झनक की बातचीत
झनक और विहान की बातचीत अर्शी सुनेगी। जैसे ही अर्शी को पता चलेगा कि वो विहान से मिलने जा रही है, वो झनक पर तंज कसेगी। वो पूछेगी कि ऐसे कितने लोगों को वो हैंडल कर रही है। अर्शी के तंज का जवाब झनक उसे उसके ही अंदाज में देगी।