मनोरंजन

कियारा अडवाणी ऐसी हालत में भी काम कर रही हैं; प्रेग्नेंसी का ग्लो चेहरे पर दिखा

कियारा अडवाणी के प्रेग्नेंसी एलान के बाद आज उन्हें पहली बार मुंबई में देखा गया। प्रेग्नेंट अभिनेत्री के चेहरे पर गर्भावस्था का ग्लो देखा जा सकता है। उन्हें इस परिस्थिति में काम करते देख उनके प्रशंसक उन्हें आराम करने की सलाह दे रहे हैं।

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल में अपने पेरेंट्स बनने की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। नन्हे मेहमान को जल्द ही स्वागत करने वाले स्टारकपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। यह घोषणा होने के बाद कपल को इंडस्ट्री और प्रशंसकों से बहुत बधाइयां मिल रही हैं। कियारा को प्रेग्नेंसी एलान के बाद पहली बार देखा गया है। मुंबई में शूटिंग सेट के बाहर उन्हें देखा गया। प्रेग्नेंसी में भी कियारा अपना वर्क कमिटमेंट पूरा कर रही हैं।

कियारा को एक नए वीडियो में वाइट शर्ट और पैंट में देखा जा सकता है। पैपराजी ने एक्ट्रेस को आने वाले मेहमान के लिए बधाई दी। जवाब में मुस्कुराते हुए कियारा ने सभी को धन्यवाद दिया और अपनी वैनिटी वैन में चली गई। कियारा के चेहरे पर गर्भावस्था का ग्लो दिखाई देता है। एक यूजर ने लिखा, ‘इनके चेहरे अपर ग्लो दिख रहा है,’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अल्लाह इनकी रक्षा करें’, एक और यूजर ने लिखा, ‘इस साल खुशखबरी आने वाली है’।

कियारा और सिद्धार्थ ने एक चित्र शेयर करते हुए कहा, ‘हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा आने वाला है.इसके बाद दोनों को पेरेंट्स बनने की बधाई मिलनी शुरू हो गई। शिल्पा शेट्टी, सामंथा रुथ प्रभु, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, कैटरीना कैफ, सारा अली खान समेत इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें बधाई दी थी।

बता दें, कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में राजस्थान में ग्रैंड शादी की थी। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्रिटी शामिल हुए थे। शादी के दो सालों बाद स्टार कपल ने नन्हे मेहमान के आने की खबर शेयर की है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के अंत में कियारा बच्चे को जन्म देंगी।

Related Articles

Back to top button