अब तक लगभग 451 मिलियन मतदाताओं ने मतदान किया
आयोग ने मतदाताओं से आगामी चरणों में बड़ी संख्या में बाहर निकलने और मतदान करने का आह्वान किया
शेष तीन चरणों में मतदाताओं को सूचित करने, प्रेरित करने और सुविधा प्रदान करने पर फोकस बढ़ाया गया; सीईओ ने उपाय बढ़ाने को कहा
ईसीआई का कहना है, “मतदान का अधिक प्रतिशत भारतीय मतदाताओं की ओर से समूची दुनिया के लिए संदेश”
वोटर आउटरीच अभियानों में शामिल हुए सार्वजनिक/निजी संगठन, जानी-मानी हस्तियां
हैरान मत होइएगा अगर मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान आपको मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते हुए विख्यात क्रिकेट खिलाड़ी और ईसीआई के नेशनल आइकन सचिन तेंदुलकर का फोन आ जाए। मौजूदा चुनावों के दौरान ईसीआई ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने आउटरीच प्रयासों के अंतर्गत मतदाताओं से वोट देने की अपील करने और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रयासों की एक श्रृंखला शुरू की है। लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक मतदान केंद्रों पर लगभग 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है, क्योंकि मौजूदा आम चुनावों के शुरुआती चार चरणों के दौरान लगभग 451 मिलियन लोगों ने मतदान किया है।
ईसीआई ने प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच कायम करने के लिए अपने लक्षित प्रयासों को बढ़ाया है। सीईसी श्री राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग ने ईसी श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू के साथ 5वें, 6वें और 7वें चरण में मतदान वाले राज्यों के सीईओ को सभी मतदाताओं को समय पर मतदाता सूचना पर्चियां वितरित करने और आउटरीच गतिविधियों को बढ़ाने का निर्देश दिया है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार ने कहा, “आयोग का दृढ़ विश्वास है कि साझेदारी और सहयोग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अनिवार्य स्तंभ हैं। वास्तव में यह खुशी की बात है कि आयोग के अनुरोध पर, विभिन्न संस्थान, प्रभावशाली व्यक्ति और महत्वपूर्ण पहुंच रखने वाली मशहूर हस्तियां कंधे से कंधा मिलाकर उत्साहपूर्वक काम कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा, अधिक संख्या में मतदान, भारतीय मतदाताओं की ओर से दुनिया को भारतीय लोकतंत्र की ताकत के बारे में एक संदेश होगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेकर भारी संख्या में मतदान करें, क्योंकि मतदान दिवस कोई छुट्टी का दिन नहीं, बल्कि गौरव का दिन है।
मतदाताओं की जागरूकता को लेकर हितधारकों द्वारा अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं, जो इस प्रकार हैं:
1. भारत संचार निगम लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड, जियो टेलीकम्युनिकेशन, वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड जैसे दूरसंचार सेवा प्रदाता मोबाइल उपयोगकर्ताओं को पुश एसएमएस/फ्लैश एसएमएस, आउटबाउंड डायलिंग कॉल, आरसीएस (रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज) मैसेजिंग और व्हाट्सएप संदेश/अलर्ट के माध्यम से संबंधित संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक मोबाइल उपयोगकर्ता तक पहुंच रहे हैं। ये गतिविधियां मतदान से दो/तीन दिन पहले और यहां तक कि मतदान के दिन भी क्षेत्रीय भाषाओं में वोट देने की अपील के साथ की जाती हैं।
2. आईपीएल मैचों के दौरान मतदाता जागरूकता: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान मतदाताओं की जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों के लिए बीसीसीआई के साथ सहयोग किया है। क्रिकेट मैचों के दौरान विभिन्न स्टेडियमों में मतदाता जागरूकता संदेश और गाने बजाए जा रहे हैं। इस अभियान का सबसे नवीन पहलू आईपीएल के विभिन्न स्थानों पर पूर्व-रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर द्वारा मतदाताओं को संकल्प दिलाना है। इसके अलावा, मतदाता जागरूकता संदेशों को क्रिकेट कमेंट्री में शामिल किया गया है। 10 आईपीएल टीमों के क्रिकेटरों ने अपने रिकॉर्ड किए गए मतदाता जागरूकता संदेशों के साथ मतदाताओं को लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।
3. आम चुनावों के बारे में मतदाताओं को सूचित करने व जागरूक करने और उन्हें लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए पूरे भारत में सभी फेसबुक उपयोगकर्ताओं को मतदान दिवस के बारे में सूचना भेजी गई थी।
4. मतदान के दिन व्हाट्सएप पर पर्सनलाइज्ड मैसेज भेजना शुरू हो गया है। गूगल इंडिया मतदान के दिनों में गूगल डूडल की अपनी प्रतिष्ठित सुविधा और यूट्यूब, गूगल पे और अन्य गूगल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित होने वाले बैनरों के माध्यम से योगदान दे रहा है।
5. रिटेल एसोसिएशन ऑफ इंडिया अपने रिटेल नेटवर्क के माध्यम से मतदाताओं की जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है, जिससे रिटेल श्रृंखलाओं को चुनाव को उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
6. देश भर में व्यापक और विविध दर्शकों तक पहुंचने के लिए ईसीआई द्वारा डाकघरों व बैंकिंग संस्थानों के विशाल नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया।
ए. डाक विभाग के पास 1.6 लाख से अधिक डाकघर और 1,000 एटीएम व 1,000 डिजिटल स्क्रीन हैं।
बी. सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बैंकिंग संस्थानों में 1.63 लाख से अधिक बैंक शाखाएं और 2.2 लाख एटीएम हैं।
- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से, संसदीय चुनाव अभियान के प्रतीक चिन्ह (लोगो) “चुनाव का पर्व, देश का गर्व” को आईआरसीटीसी के पोर्टल एवं टिकटों के साथ एकीकृत किया गया है।
- सभी रेलवे स्टेशनों पर मतदाता जागरूकता संबंधी उद्घोषणाओं को सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली में समाहित किया गया है। प्रतीक चिन्ह (लोगो) वाले स्टिकरों का उपयोग सुपरफास्ट ट्रेनों के कोचों में किया गया है।
- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से, लगभग 16,000 खुदरा दुकानों पर मतदाता जागरूकता संबंधी होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
- नागर विमानन मंत्रालय के सहयोग से, एयरलाइंस कंपनियां आगामी चुनावों में भाग लेने की अपील वाले संदेश के साथ विमान के भीतर उद्घोषणाएं कर रही हैं। विमान की सीट की जेबों में मतदाता गाइड रखी जा रही हैं। इसके अलावा, कई हवाई अड्डे मतदाता जागरूकता संदेशों को प्रदर्शित करने के लिए जगह उपलब्ध करा रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, पुणे जैसे 10 प्रमुख शहरों में हवाई अड्डों पर सेल्फी-प्वाइंट स्थापित किए गए हैं।
- सार्वजनिक सेवा जागरूकता (पीएसए) फिल्म के एक हिस्से के रूप में, देश भर के सिनेमाघर नियमित अंतराल पर ईसीआई की मतदाता जागरूकता फिल्में और ईसीआई के गीत ‘मैं भारत हूं’ व ‘हम भारत के मतदाता हैं’ को दिखा रहे हैं।
12. संसद टीवी अंतिम छोर तक मतदान सुनिश्चित करने के क्रम में आने वाली चुनौतियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से दुर्गम इलाकों की यात्रा के बाद चुनाव मशीनरी द्वारा देश के दूरदराज के इलाकों में स्थापित किए गए अनूठे मतदान केन्द्रों के बारे में लघु फिल्में बना रहा है।
13. अमूल, मदर डेयरी और अन्य दुग्ध सहकारी समितियों ने ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ के संदेश के साथ अपने दूध के पाउच की ब्रांडिंग शुरू कर दी है और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए मतदाताओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। अमूल अखबारों में अमूल गर्ल वाले सामयिक विज्ञापन के जरिए अपने अनूठे संदेश से भी मतदाताओं को प्रोत्साहित कर रहा है।
14. प्रसार भारती: दूरदर्शन ने देश के माननीय राष्ट्रपति, माननीय उपराष्ट्रपति और देश के मुख्य न्यायाधीश जैसे संवैधानिक पदाधिकारियों की अपील सहित कई लघु फिल्मों का निर्माण किया है। इसके अलावा, विशिष्ट मतदान केंद्रों को इसके दृश्य-श्रव्य दस्तावेजीकरण के लिए क्षेत्रीय केंद्रों द्वारा कवर किया जा रहा है।
15. म्यूजिक ऐप स्पॉटीफाई एक विशेष अभियान ‘प्ले योर पार्ट’ चला रहा है और उन्होंने प्रिंट विज्ञापन भी जारी किए हैं। इसके अलावा इस ऐप पर चुनावों के लिए प्लेलिस्ट तैयार की गई है।
16. बाइक ऐप रैपिडो मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को मुफ्त यात्रा कराने के साथ प्रोत्साहित कर रहा है।
17. पेमेंट्स ऐप फोनपे ने अपने ऐप में मतदाता जागरूकता संदेश को जारी किया है और यह सक्रिय रूप से मतदाताओं को प्रोत्साहित भी कर रहा है।
18. ग्रोसरी ऐप ब्लिंकिट ने चुनावों के लिए अपना लोगो बदलकर “इंकिट” कर लिया, जिसमें टैगलाइन के रूप में लोगों को “बाहर जाओ और वोट करो” के लिए प्रोत्साहित करने वाला एक संदेश शामिल किया गया है।
19. बुक माय शो ऐप ने मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए “आज पिक्चर नहीं, बड़ी पिक्चर देखो” नामक एक एकीकृत अभियान शुरू किया है।
20. मेक माय ट्रिप ऐप ‘माय वोट वाला ट्रिप’ नाम से एक अभियान चला रहा है, जिसके तहत मतदान के लिए जाने वाले नागरिकों को छूट की पेशकश की जा रही है।
21. जोमैटो और स्विगी जैसी भोजन वितरण कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेशों को प्रसारित कर रही हैं।
22. टाटा समूह के समूह-व्यापी कंज्यूमर-फेसिंग मोबाइल एप के रूप में सेवारत टाटा नियू एप अतिरिक्त पहल के रूप में अपने होमपेज पर “कास्ट योर वोट” एनिमेटेड बैनर को प्रमुखता से प्रस्तुत कर रहा है।
23. उबर इंडिया, मल्टी-चैनल मैसेजिंग (इन-एप, ई-मेल, पुश नोटिफिकेशन) के माध्यम से मतदाताओं तक मतदान को लेकर जागरूकता उत्पन्न कर रही है, मतदान केंद्रों तक सवारी के लिए छूट दे रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर मतदाता जागरूकता संदेशों को प्रसारित कर रही है।
24. अर्बन कंपनी ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘आई हैव वोट कैंपेन’ (मैंने वोट दिया अभियान) की शुरुआत की है।
25. ट्रूकॉलर आउटबाउंड कॉल के दौरान मतदाता जागरूकता संदेश प्रदर्शित करके अपने लेआउट को संवर्द्धित कर रहा है।
26. कुछ अन्य स्वतंत्र पहलों में मैनकाइंड फार्मा का #VotingVirgin अभियान, परिधान ब्रांड नीरू का “वोट की तैयारी” टीवीसी, टिंडर का “एवरी सिंगल वोट काउंट” अभियान, जीवनसाथी.कॉम आदि वैवाहिक वेबसाइटों की ओर से रचनात्मक ढंग से तैयार की गई सोशल मीडिया पोस्ट और शॉपर्स स्टॉप, मेकमाईट्रिप, क्रोमा व कई अन्य लोकप्रिय ब्रांडों की ओर से मतदान के लिए छूट शामिल हैं।
source: https://pib.gov.in
Related Articles
-
भारत-अमेरिका संयुक्त नार्को छापा: जांचकर्ताओं ने ड्रग मामले में अमेरिका से निर्वासित गिरफ्तार व्यक्ति को पाया
-
दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर बम की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज
-
शेख हसीना भारत में दो साल से अधिक समय बिताने के बाद 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं
-
‘अगर मैं विजय माल्या होता’: सीजेपी के सौरव दास को लंदन उड़ान भरने से रोका गया, भाजपा पर तंज कसते हुए
-
पीएम मोदी, सुखबीर के व्यक्तिगत प्रयास और जमीनी सर्वेक्षण: भाजपा-अकाली दल गठबंधन कैसे बना
-
पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम के कारण लखनऊ के लिए डायवर्ट की गई
-
पीएम मोदी ने भारत के 1 करोड़ HPV वैक्सीन डोज़ के मील के पत्थर को पार करने का स्वागत किया
-
भारत ने एशिया में प्रभाव बढ़ाया, पीएम मोदी को शी के बाद दूसरा सबसे प्रभावी नेता माना गया: रिपोर्ट
-
NCERT स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में धुंधले पाठ की शिकायतों की जांच करेगा, सुधारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देता है
-
जब योगी आदित्यनाथ ने भिक्षु बनने के बाद अपनी माँ से भिक्षा मांगी
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने 2-दिवसीय भारत यात्रा शुरू की, ऊर्जा और कनेक्टिविटी एजेंडा में
-
19 वर्षीय पुणे छात्र कॉलेज लिफ्ट में 12 घंटे फंसा हुआ, अगले दिन सुबह बचाया गया
-
भारत-ईयू व्यापार समझौता संभवतः 16 दिसंबर को हस्ताक्षरित होगा
-
कर्नाटक लिंगायत नेता ने लेखक रवि हांज को ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के लिए इनाम घोषित किया
-
राजस्थान के कोटा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही गाड़ी ट्रक से टकराने से परिवार के 9 सदस्यों की मौत
-
गुकेश सिंदारोव के खिलाफ ताज बचाते हुए, एक साल के हारने के बाद आत्म-संदेह से जूझ रहे हैं
-
रिजिजू ने राहुल के ‘समझौता किए हुए प्रधानमंत्री’ के तंज पर पलटवार किया, कांग्रेस से 1962 के युद्ध और गरीबी पर सवाल उठाए
-
पन्नुन मुकदमा: अमेरिकी अदालत ने एनएसए अजीत डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख गोयल को समन भेजा
-
अपनी ही बंदूक से हुई आकस्मिक गोली लगने पर हुई चोट युद्ध चोट पेंशन के लिए योग्य है, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया
-
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर में 32 ‘नकली’ विश्वविद्यालयों को चिह्नित किया, दिल्ली में 12 विश्वविद्यालय शामिल हैं
-
भारत ने पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन विकसित की, जिसकी कीमत 1-2 रुपये प्रति खुराक है
-
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से रक्त संबंधी लोगों के बीच विवाह कानून लाने पर प्रतिक्रिया मांगी
-
एससी तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर एक बार के कार्तिगै दीपम लाइटिंग की अनुमति देता है, सार्वजनिक सभा को रोक देता है
-
तारिक रहमान के ‘मास्टर्स’ बयान पर भारत ने टिप्पणी करने से इनकार किया, बांग्लादेश के साथ रचनात्मक संबंध बनाने की कोशिश की
-
कावेरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक से अतिरिक्त जल छोड़ने के तमिलनाडु के अनुरोधों को खारिज किया
-
EPFO ने व्यवस्थित निकासी योजना को मंजूरी दी, न्यूनतम PF बैलेंस को 10% तक घटाया
-
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका खारिज कर दी
-
अलविदा कहने गया, अंत में साथ चला गया: UP वंदे भारत में 12 ‘फंसे’, 36,000 रुपये का जुर्माना
-
पन्नुन मुकदमा: अमेरिकी अदालत ने दिल्ली अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख गोयल को समन जारी किया
-
चेन्नई के एक व्यक्ति की दिल्ली में इन्फ्लुएंसर के घर में प्रवेश करने पर पीटा गया और उसकी मौत
-
सोनिया गांधी का नागरिकता पूर्व मतदाता सूची प्रवेश मामला: दिल्ली अदालत ने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी
-
इतालवी राजनेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा: सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सोशल मीडिया क्लिप्स हटाने की अपील सुनेगा
-
‘थोड़ा हटो, जेम्स बॉन्ड!’ हिमंत बिस्वा सरमा कहते हैं कि असम के 007 ‘काफी बेहतर’ हैं
-
‘रील निर्माता’ पत्रकारिता की सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
-
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्य कांत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस जारी किया
-
क्वाड ‘विश्वसनीय साझेदारी’ है जो समाधान प्रदान कर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान बैठक के मौके पर शिखर सम्मेलन में कहा
-
पनामा ध्वज वाला LPG टैंकर, जिसमें 24 भारतीय सवार थे, होर्मुज मिसाइल हमले में निशाना बनाया गया
-
कोहरे का मौसम: जम्मू और काठगोदाम को जोड़ने वाली दो साप्ताहिक ट्रेनें रद्द
-
बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट के दोषियों को जमानत देने पर हैरानी जताई है, कहा कि वह वह न्याय खो रही है जिसके लिए उसने लड़ाई लड़ी थी
-
गडकरी कहते हैं कि परिवहन क्षेत्र वायु प्रदूषण का 40% हिस्सा है; स्वच्छ ईंधन की ओर बदलाव की मांग
-
कश्मीर आतंकी हमला: महबूबा मुफ्ती ने कहा- कुलगाम का अख्रां-गांव ‘छावनी’ में बदल गया है
-
अमेरिका ने आसियान शिखर सम्मेलन से इतर क्वाड नेताओं की बैठक का संकेत दिया
-
यूके में बिहारी पति के साथ छठ पूजा का जश्न पंजाबी महिला ने मनाया, वीडियो ने जीता दिल
-
चीन की प्रतिस्पर्धा के बीच भारत, अमेरिका और 8 अन्य देशों ने एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
-
पंजाब चुनाव: पूनिया ने बीजेपी के घोषणापत्र की पहली बैठक की अध्यक्षता की पार्टी की नजर ‘जनता संकल्प पत्र’ पर
-
सीएम के सामने बोलने का मौका नहीं मिलने पर उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक ने जौलजीबी मेले में हंगामा किया
-
भारत को प्रौद्योगिकी उपयोगकर्ता से वैश्विक नवप्रवर्तक की ओर बढ़ना चाहिए: राजनाथ सिंह
-
आरएसएस खुलकर पंजाब चुनाव में क्यों शामिल हो रहा है?
-
सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए सेना प्रमुख 16-19 नवंबर को चेक गणराज्य का दौरा करेंगे
-
192 यात्रियों के साथ गुवाहाटी जा रहा इंडिगो का विमान लैंडिंग गियर में विफल होने के कारण पुणे लौटा
-
‘भाजपा-आरएसएस की विचारधारा से अडाणी, अंबानी को फायदा’ : राहुल गांधी ने तेलंगाना कल्याण कानून की सराहना की
-
कश्मीर में 1,600 किलोग्राम भैंस का मांस जब्त, कोल्ड चेन उल्लंघन पर नष्ट किया गया
-
बांग्लादेश ने कहा, हसीना की वापसी के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है, फैसला भारत पर निर्भर करता है: रिपोर्ट
-
रसगुल्ले जैसा बम चबाने से सांसद की मौत दोस्त जिसने उसे इसे दिया था बुक किया गया
-
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब समेत 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की
-
वैश्विक आउटेज के बाद 74 देशों में Microsoft सेवाएं ठीक हो गईं
-
भारत-बांग्लादेश राजनयिक वार्ता पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर होगी: विदेश मंत्रालय
-
जेईई-एडवांस्ड 2027 का आयोजन 23 मई को होगा। आईआईटी दिल्ली में परीक्षा का आयोजन
-
असम के काजीरंगा में बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 अन्य घायल
-
पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन लाइन पर 3,470 करोड़ रुपये की लागत से किया उद्घाटन
-
दिल्ली के सीवर में फिसला 4 साल का बच्चा, शव के पुर्जे मिले
-
न्यूयॉर्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी
-
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद अमीश शाह और पिया डांडिया मध्यमार्गी न्यू डेमोक्रेटिक गठबंधन में शामिल
-
नार्वे के पत्रकार ने दावा किया कि कांग्रेस के भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारतीय वीजा अंतिम समय में रद्द
-
भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को न्यूयॉर्क वेटरन्स परेड के ग्रैंड मार्शल के रूप में सम्मानित किया गया
-
जब प्रणब ने लिखा, ‘सोनिया गांधी के इनकार करने के बाद उम्मीद थी कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा’
-
1977 के चुनाव चुनाव में इंदिरा गांधी की हार के बाद राहुल के दोस्तों ने उनके जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा नहीं लिया था: सोनिया
-
कोलकाता से मुंबई जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला हाईजैक का धमकी भरा नोट विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया
-
सोनिया ने शाह बानो मामले पर राजीव से सवाल किया, उन्होंने कहा कि वह इससे निष्पक्ष तरीके से निपटने की कोशिश कर रहे हैं
-
फारस की खाड़ी में मिसाइल की चपेट में आए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर सवार 6 भारतीय नाविक
-
सोनिया ने संस्मरण में बेटे के गोल-मटोल बचपन को याद करते हुए कहा, ‘राहुल, हम सभी के लिए खुशी, खासकर उनकी दादी के लिए खुशी’
-
चुनाव आयोग ने पंजाब और अन्य चुनावी राज्यों में सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों के लिए आदर्श आचार संहिता की पाबंदियां बढ़ाई
-
सोनिया ने संस्मरण में इंदिरा और संजय की आपातकाल की ज्यादतियों का खुलासा किया, कहा- ‘अगर मैं इस्तीफा देती हूं तो आरएसएस अपना काम कर लेगा’
-
पीएमओ की फाइलें कभी नहीं देखीं: सोनिया ने ‘पीछे की सीट पर चलने वाले ड्राइवर’ के टैग को खारिज किया, कहा- प्रणब-चिदंबरम के बीच मतभेद
-
‘क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?’ प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी पर साधा पलटवार
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में 1 दिसंबर तक 56,000 से अधिक कंप्यूटर होंगे
-
तमिलनाडु में दिवाली पर अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत
-
केंद्र ने पंजाब जेल कानून को चंडीगढ़ तक बढ़ाया, कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण की अनुमति दी
-
झारखंड के हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रेलर ने वाहन को टक्कर मारी, 7 लोगों की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल
-
रायगंज एनकाउंटर: बीजेपी ने पुलिस कार्रवाई का किया समर्थन, विपक्ष ने उठाए एनकाउंटर कल्चर पर उठाए सवाल
-
केंद्र वित्त वर्ष 2028 के बजट में 100 उत्पादों के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देगा
-
दिल्ली में इमारत हादसा, मरने वालों की संख्या 7 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
-
पंजाब के भगोड़े गैंगस्टर अफरीदी को 35 मामलों में वांछित माना गया था, 10 महीने की तलाश के बाद इथियोपिया से वापस लाया गया
-
एनआईए ने महाराष्ट्र में आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल मामले में आरोपियों की सजा सुनिश्चित की
-
ट्रंप के सहयोगी से जुड़ी लॉबिंग फर्म ने भारत-अमेरिका तक पहुंच की व्यवस्था की
-
हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को सीआरपीएफ में एडीजी नियुक्त किया गया
-
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जीता ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2, जीते 35 लाख रुपये
-
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता महिलाओं की गरिमा की कीमत पर नहीं आ सकती: राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख
-
भारत में एससीओ की बैठक में भाग लेने पर फैसला करेगा पाकिस्तान
-
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि ‘बीजेपी के गुंडों’ ने अपने घर पर हमला किया है। बंगाल के मंत्री ने उड़ाया दावे का मजाक
-
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर ने पत्नी और उसके परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी है। विभिन्न स्थानों पर शवों को डंप किया
-
भारतीय मूल की अमेरिकी नित्या रमन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार को हराकर लॉस एंजिलिस के मेयर पद पर जीत दर्ज की
-
24 घंटे की समयसीमा हिरासत के क्षण से शुरू होती है, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं: सुप्रीम कोर्ट
-
झारखंड के खूंटी में ट्रक ने कुचला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
-
सुप्रीम कोर्ट ने 60 साल से चल रहा बिजली विवाद खत्म किया पंजाब, हरियाणा 20 साल में हिमाचल को देगी 11,973 एमयू बिजली
-
गोवा के कॉलेज ने लंबे समय तक चलने वाली शादियों के लिए 15 दिन का कोर्स शुरू किया
-
मनप्रीत बादल की बेटी की शादी से रॉयल्टी-राजनीति के रिश्ते और मजबूत होते हैं
-
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सीजेपी पर लगाया ‘भारत विरोधी’ फंडिंग का आरोप
-
गिरफ्तारी की 24 घंटे की समयसीमा हिरासत से शुरू होती है, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं: सुप्रीम कोर्ट
-
2 से अधिक बच्चे पैदा करने वाले लोगों को दंडित करने वाले कानूनों की प्रासंगिकता खत्म हो गई है: सुप्रीम कोर्ट