मान सरकार ने दिखाया दम, पंजाब के कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई

मान सरकार ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 9 कर्मचारियों को निलंबित किया और डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार की कड़ी कार्रवाई जारी है। हाल ही में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायतों के बाद तत्काल कदम उठाया। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि नौ डेटा एंट्री ऑपरेटरों और सुरक्षा गार्डों की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गईं।

भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते एक वरिष्ठ सहायक को भी निलंबित किया गया है। साथ ही, मुख्य कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक पवन कुमार को ड्यूटी में लापरवाही के कारण नौकरी से सस्पेंड किया गया है। निलंबित कर्मचारियों में ओंकार सिंह (डेटा एंट्री ऑपरेटर), गुरसाहिब सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह बेदी, परमिंदर सिंह, विजय गुरुंग, विक्रमजीत सिंह, संजीव कुमार और अजय कुमार (सभी सुरक्षा गार्ड) शामिल हैं।

यह कार्रवाई मान सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

↑
Exit mobile version