CM Yogi Adityanath ने बिल एण्ड मेलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन तथा विश्व बैंक समूह के 2030 वॉटर रिसोर्सेज ग्रुप द्वारा आयोजित ‘उत्तर प्रदेश पार्टनरशिप्स कॉन्क्लेव’ को सम्बोधित किया
CM Yogi Adityanath ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक अनलिमिटेड पोटेंशियल वाला राज्य है। यह तेजी से भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है। प्रदेश की सम्भावनाओं एवं कृषि उत्पादकता के क्षेत्र में राज्य के संसाधनों के बेहतर उपयोग की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सरकार, विश्व बैंक तथा बिल एण्ड मेलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन (बी0एम0जी0एफ0) के कार्य एक टीम वर्क के रूप में ‘उत्तर प्रदेश पार्टनरशिप्स कॉन्क्लेव’ में देखने को मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां बिल एण्ड मेलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन तथा विश्व बैंक समूह के 2030 वॉटर रिसोर्सेज ग्रुप द्वारा आयोजित ‘उत्तर प्रदेश पार्टनरशिप्स कॉन्क्लेव’ के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने बी0एम0जी0एफ0 के ‘नव कृषि नेटवर्क’ तथा ‘कार्बन किसान कनेक्ट’ कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री जी ने डायरेक्ट सीडेड राइस (डी0एस0आर0) पद्धति को अपनाकर अच्छा उत्पादन प्राप्त करने वाले प्रदेश के 05 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री जी के समक्ष उत्तर प्रदेश सरकार व केन्या गणराज्य के मध्य कृषि के विकास से सम्बन्धित एक एम0ओ0यू0 का हस्तान्तरण किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की सबसे अच्छी उर्वरा भूमि तथा जल संसाधन मौजूद हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अक्सर इस बात पर देश का ध्यान आकर्षित किया है। इसके दृष्टिगत जब सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम तथा निजी क्षेत्र साथ मिलकर कार्य करेंगे तो इसके परिणाम कई गुना बढ़ सकते हैं। यह बीज से लेकर बाजार तक की सभी सम्भावनाओं को एक सूत्र में पिरोकर कृषि की उत्पादकता तथा किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने में मदद कर सकता है। जिन क्षेत्रों में भी हमने टीम वर्क से काम किया है, वहां ऐसे परिणाम मिले हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की 17 प्रतिशत आबादी निवास करती है। भारत की कुल कृषि योग्य भूमि का मात्र 11 प्रतिशत राज्य में है। इसी भूमि से उत्तर प्रदेश देश का 20 से 22 प्रतिशत खाद्यान्न उत्पादन करता है। प्रदेश ने स्वयं को खाद्यान्न सरप्लस स्टेट के रूप में स्थापित किया है। विगत 05 से 07 वर्षाें में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने इस दिशा में सार्थक प्रयास किए हैं। इनके अच्छे परिणाम भी सामने आये हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि खेती में तकनीक का प्रयोग आज की आवश्यकता है। यह व्यापक सम्भावनाओं का क्षेत्र है। अच्छी क्वालिटी के बीज उपलब्ध कराने, कम पानी से अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए शोध को बढ़ावा देने, केमिकल व फर्टिलाइजर से मुक्त ऑर्गेनिक खेती को प्राकृतिक खेती के रूप में प्रोत्साहित करने, मण्डियों के माध्यम से किसानों को उपज का अच्छा दाम दिलाने तथा किसानों को एम0एस0पी0 प्राप्त हो सके आदि अलग-अलग क्षेत्रों में तकनीक का प्रयोग देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 03 करोड़ किसान खेती, बागवानी, पशुपालन तथा फिशरी से जुड़े हुए हैं। इन सभी को तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए प्रदेश में 89 कृषि विज्ञान केन्द्र सक्रिय हैं। वर्तमान में 10 नये कृषि विज्ञान केन्द्रों पर कार्य चल रहा है। राज्य में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा 06 कृषि विश्वविद्यालय संचालित हैं। 01 नये कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ी है। बहुत से क्षेत्रों में हमने सेण्टर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित किए हैं। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में एफ0पी0ओ0 कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने लखपति दीदी का अभियान आगे बढ़ाया है। लखपति दीदी ने टेक्नोलॉजी का बेहतर प्रयोग करके ड्रोन दीदी के रूप में किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराकर महिला स्वावलम्बन का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि प्रदेश के किसानों को तकनीक की दृष्टि से सक्षम बना दें, तो वह अभी जितना उत्पादन कर रहे हैं, उससे लगभग 03 से 04 गुना अतिरिक्त उत्पादन कर सकते हैं। उनकी क्षमता कई गुना बढ़ सकती है। उनकी आमदनी को भी कई गुना बढ़ाया जा सकता है। इन्हीं सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम इस पार्टनरशिप्स कॉन्क्लेव में एकत्र हुए हैं। उत्तर प्रदेश का एक बड़ा भू-भाग सिंचित है। पहले बुन्देलखण्ड के बारे में कहा जाता था कि वह सूखाग्रस्त क्षेत्र है। लेकिन आज बुन्देलखण्ड में अधिकतर क्षेत्र सिंचाई से सम्पन्न हो चुके हैं। केन-बेतवा नदी लिंक होने के बाद पूरा बुन्देलखण्ड सिंचाई की दृष्टि से समृद्ध हो जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाणसागर परियोजना के पूरा होने के बाद विंध्य क्षेत्र की सम्भावनाएं बढ़ चुकी हैं। विगत 07 वर्षाें में उत्तर प्रदेश में लगभग 23 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। यह कार्य वर्षाें से लम्बित परियोजनाओं को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से एक समयबद्ध तरीके से पूरा करके किया गया है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। महोबा बुन्देलखण्ड का एक छोटा सा जनपद है। अर्जुन सहायक परियोजना के पूर्ण होने से पहले वहां प्रति एकड़ किसानों की आमदनी 05 हजार रुपये थी। वर्ष 2021 में अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण प्रधानमंत्री जी ने किया। इसके बाद उसी महोबा में किसानों की आमदनी प्रति एकड़ 50 हजार रुपये हो रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सिंचाई के लिए जितने पानी की आवश्यकता है, उतनी ही खपत होनी चाहिए, इसके लिए सिंचाई को हम ड्रिप इरिगेशन से जोड़ दें। कॉन्क्लेव में यह सुझाव सामने आया है कि जिन किसानों को प्रदेश सरकार सोलर पैनल दे रही है उनके लिए ड्रिप इरिगेशन अनिवार्य किया जाए। यह एक अच्छा सुझाव है। समय आ गया है कि हम अपनी नदियों की अविरलता तथा निर्मलता की दिशा में पहल प्रारम्भ करें। विगत 07 वर्षाें में हमने उत्तर प्रदेश में लगभग 70 नदियों को पुनर्जीवित किया है। नदियों की अविरलता तथा निर्मलता को बनाये रखने के लिए विशेष जन अभियान को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग का सर्वाधिक दुष्प्रभाव किसानों पर पड़ेगा। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में धान की फसल की कटाई हो गयी है, जबकि पूर्वी व मध्य क्षेत्र में यह लगभग 01 माह विलम्ब हो चुकी है। ग्लोबल वॉर्मिंग के ऐसे परिणाम हमें अभी से देखने को मिल रहे हैं। हमें बरसात के अतिरिक्त जल को रिजर्वायर के माध्यम से सुरक्षित करते हुए सिंचाई के लिए उपयोग करने की तकनीक खोजनी होगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कृषि के साथ ही औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में भी बेहतर टेक्नोलॉजी के प्रयोग से कार्बन उत्सर्जन को न्यूनतम करने के लिए एक नई पहल को आगे बढ़ाना आज की आवश्यकता है। जब ग्लोबल वॉर्मिंग से बचने के लिए हर स्तर पर प्रयास होंगे, तब हम न केवल कृषि क्षेत्र को सुरक्षित रख पाएंगे, बल्कि धरती माता को भी गैस चैम्बर बनने से बचाने में सफल होंगे। यह मनुष्य के साथ ही जीव सृष्टि के लिए अत्यन्त आवश्यक है। इसकी पहल खेती-किसानी से प्रारम्भ होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निजी क्षेत्र तकनीक के प्रति बहुत आग्रही होता है। यदि निजी क्षेत्र थोड़ी सी पहल करे और कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से अपने अच्छे कार्याें का किसानों के मध्य प्रदर्शन करे, तो किसान इन्हें अपनाने को तत्पर होंगे। वर्तमान में हम प्रदेश के 02 करोड़ 86 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दे रहे हैं। बहुत से किसान इसकी श्रेणी में नहीं आते हैं। देखते ही देखते प्रदेश के लगभग 03 करोड़ किसान इस पहल का हिस्सा बन जाएंगे। उत्तर प्रदेश खाद्यान्न बास्केट के रूप में जाना जाता है। यह खाद्यान्न का बड़ा वेयरहाउस बन सकता है। इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। विगत 07 वर्षाें में इस क्षेत्र में जो भी प्रयास हुए हैं, उसके परिणाम संतोषजनक हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश को आजादी के शताब्दी वर्ष के लिए लक्ष्य दिये हैं। यदि हम आगामी 25 वर्षाें के लक्ष्य के साथ काम करेंगे, तो वह बेहतर परिणाम लाएंगे। मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश पार्टनरशिप्स कॉन्क्लेव’ के माध्यम से एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश व देश की दृष्टि से उपयोगी होगा। इससे हम कृषि की उत्पादकता बढ़ाने, लागत कम करने तथा देश की खाद्यान्न आवश्यकता की पूर्ति के लिए अन्नदाता किसानों को सक्षम बनाने में सफल हो पाएंगे।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर, उद्यान एवं कृषि विपणन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती मोनिका एस0 गर्ग तथा बिल एण्ड मेलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन के डायरेक्टर एग्रीकल्चर डेवलपमेन्ट श्री मार्टिन वैन न्यूकूप तथा ग्लोबल डायरेक्टर वॉटर ग्लोबल पै्रक्टिस विश्व बैंक श्री सरोज कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमी व किसान उपस्थित थे। कॉन्क्लेव से पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने विश्व बैंक, बी0एम0जी0एफ0 तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के साथ संवाद किया। टीम वर्क से किस प्रकार सफलता प्राप्त की जा सकती है, इसका उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस बीमारी से 38 जनपद प्रभावित थे। प्रतिवर्ष 1500 से 2000 बच्चों की इस बीमारी से मृत्यु हो जाती थी।
वर्ष 2017 में हमारी सरकार बनने पर इस बीमारी को समाप्त करने के लिए शासन स्तर पर एक टीम बनाई गयी। इसके साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन, बी0एम0जी0एफ0, यूनिसेफ और अन्य संस्थाओं को जोड़ा गया। आज यह बीमारी प्रदेश से पूरी तरह समाप्त हो गई है। अब प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से कोई मृत्यु नहीं होती है। यह प्रदेश की सफलता की एक कहानी है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हमारे पास बहुत अच्छी सम्भावनाएं हैं। केन्द्र और राज्य सरकार के स्तर पर प्रदेश के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जब प्रदेश सरकार, बिल एण्ड मेलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन, कृषि से जुड़े स्टार्टअप्स मिलकर कार्य करेंगे, तो अच्छे परिणाम सामने आएंगे। विगत 05 से 07 वर्षों में प्रदेश ने कृषि क्षेत्र में जो सफलता प्राप्त की है, वह संतोषजनक है। यदि थोड़ा और प्रयास किया जाए, तो इसमें 03 से 04 गुना वृद्धि की जा सकती है। हमारे किसानों को तकनीकी से जोड़ने, उन्हें समय पर बीज उपलब्ध कराने तथा बीज की गुणवत्ता की जांच की व्यवस्था जैसे कार्य आगे बढ़ेंगे, तो इसका लाभ भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में लगभग 01 लाख किसानों को सोलर पैनल उपलब्ध कराए गए हैं। बहुत से किसानों ने स्वयं के स्तर से भी इन्हें लगाया है। उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों में से एक है, जो अपने किसानों को सिंचाई के लिए सर्वाधिक बिजली उपलब्ध कराते हैं। इस क्षेत्र में हमारे लिए अनेक सम्भावनाएं हैं। किसान तकनीक को अपना सकें, इसके लिए जागरूकता के कार्यक्रम चलने चाहिए। उनके सामने तकनीक का प्रदर्शन किया जाना चाहिए। कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा सेण्टर ऑफ एक्सीलेंस में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्रदेश में कई कार्य किये गये हैं। राज्य में माइक्रो इरिगेशन के दायरे को बढ़ाया गया है। प्रदेश में लगभग 01 लाख हेक्टेयर भूमि पर किसान नेचुरल फार्मिंग से जुड़े हैं। यह केमिकल मुक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराती हैं। इससे सिंचाई की आवश्यकता को भी कम करने में मदद मिली है। मिलेट्स की खेती कम से कम पानी में अच्छा उत्पादन देती है। वर्ष 2023 को अन्तरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में घोषित किया गया था। प्रदेश मंे श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती के दायरे में भी वृद्धि हुई है। किसान इसमें रुचि ले रहे हैं। इसमें खर्च भी कम है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी खेती की उत्पादकता को बढ़ाने तथा किसानों की लागत को कम करने पर बल देते हैं। नेचुरल फार्मिंग के माध्यम से एक एकड़ खेती में किसानों की लागत 12,000 से 15,000 रुपये कम होती है। इससे उत्पादन में भी कमी नहीं आती है। इसमें सिंचाई की आवश्यकता भी कम पड़ती है। प्राकृतिक खेती केमिकल फर्टिलाइजर तथा पेस्टिसाइड्स से मुक्त कृषि है। इसके बहुत अच्छे परिणाम सामने आए हैं। वृहद स्तर पर नेचुरल फार्मिंग करने के लिए किसानों को तैयार करना होगा। प्रदेश सरकार के स्तर पर इसके लिए प्रशिक्षण के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से लोगों को ऑर्गेनिक उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
Source: https://information.up.gov.in

सीआरपीएफ ने मणिपुर ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से नक्सल विरोधी बटालियन को वापस बुलाया
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 26 नवंबर को संविधान पर केंद्रित होगा
हरियाणा ने गुरुग्राम के DLF चरण I में पार्कों से जनरेटर सेट हटाने का आदेश दिया, ग्रीन बेल्ट
गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पूरी मानवता को प्रेरित करती हैं: सीएम सैनी
हरियाणा में मुख्य आरोपियों की पत्नियों ने 37.89 करोड़ रुपये के HSIIDC-NHAI भूमि घोटाले में कैसे मदद की
भिवानी बॉडीबिल्डर रोहित धनकर की हत्या के मामले में आरोपी को कजाकिस्तान से वापस लाया गया
MP बोर्ड ने बदला पैटर्न, फिर भी सरकारी स्कूलों में पुराने ढर्रे पर हो रही अर्धवार्षिक परीक्षा; उलझन में 30 लाख छात्र
खरगोन में मौत की सूचना पर सजने लगी थी अर्थी, अस्पताल में जिंदा निकला मरीज; पुलिस की लापरवाही पर स्वजन में आक्रोश
कनाडा-अलास्का में सैर-सपाटा कराने के नाम पर इंदौर के परिवार से 14.38 लाख की ठगी, फर्जी ट्रैवल एजेंट महिला गिरफ्तार
दाल-रोटी बेचने वाले ढाबे से शहडोल की पंचायत ने खरीदी पूजन सामग्री, 10 हजार के बिल ने खड़े किए सवाल
सिवान को मिलेगी बड़ी सौगात, ममता मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी; प्रशासन अलर्ट
प्रभुनाथ सिंह का नाम लेकर RJD नेता कामाख्या नारायण सिंह ने बदला राजनीतिक पाला, समर्थकों के साथ थामा JDU का दामन
सीएम सम्राट चौधरी के सिवान दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा की कमान संभालेंगे 215 अधिकारी
कृषि यंत्रों पर 40 से 80% तक सब्सिडी दे रही बिहार सरकार, मधुबनी में 30 नवंबर तक आवेदन का मौका
BPSC के 55 प्रशिक्षु मुशहरी और मड़वन में करेंगे ग्राम प्रवास, जीविका दीदियों से सीखेंगे आजीविका मॉडल
काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 6 करोड़ रुपये
आजम खान के हमलों के बीच आ गया ओवैसी का तगड़ा जवाब, बोले-हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा
धीरेंद्र शास्त्री के विवाद में बाबा रामदेव की एंट्री, बोले- अरे तेरी मती मारी गई पाखंडी
अयोध्या से सीता के मायके जाने वाली ट्रेन जयनगर में 2 घंटे क्यों रुकेगी? जानिए इस स्टेशन पर क्या होगा
रामगोपाल यादव ने किया कंफर्म- कांग्रेस को मिली ये 26 सीटें, ऐसी सीटें भी दे दी जहां सपा को मिले थे ज्यादा वोट
लॉरेंस बिश्नोई के वकील को प्रतिद्वंद्वी गैंग से दूर रखें, दिल्ली अदालत ने तिहाड़ जेल से कहा
केजरीवाल ने भाजपा-शिअद गठबंधन की आलोचना की, कहा कि आप के संबंध पंजाब के लोगों से हैं
दिल्ली दंगे का मामला: सुप्रीम कोर्ट बुधवार को उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा
दिल्ली के सुंदर नगरी में चिकन शॉप पर गोलीबारी के आरोप में 2 गिरफ्तार
पुलिस स्टेशन में 5 पुलिसकर्मियों को चाकू घोंपकर हत्या की, दिल्ली में भागते समय चार अन्य घायल
पंजाब में शुष्क मौसम बना रहेगा; धीमी हवाएं प्रदूषण को बढ़ाने की संभावना
किसान नेताओं का कहना है कि भाजपा-शिअद गठबंधन पंजाब के लिए ‘अत्यंत खतरनाक’ है
पंजाब चुनावों से पहले SAD-BJP गठबंधन ने हिंदू-सिख सौहार्द में नए अध्याय का संकेत दिया
केजरीवाल ने भाजपा-शिअद गठबंधन की आलोचना की, कहा कि आप के संबंध पंजाब के लोगों से हैं
‘दिशाहीन गठबंधन’: पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने राज्य चुनावों के लिए भाजपा-शिअद समझौते की आलोचना की
‘0+0=0’: बाजवा ने पंजाब में राजनीतिक अस्तित्व के लिए SAD-BJP पुनर्मिलन को ‘हताश प्रयास’ बताया
पीएम मोदी, सुखबीर के व्यक्तिगत प्रयास और जमीनी सर्वेक्षण: भाजपा-अकाली दल गठबंधन कैसे बना
पंजाब में भाजपा गठबंधन का नेतृत्व अकाली दल, सुखबीर बादल को ‘बड़ा भाई’ का रोल मिला
‘पंजाब को पहले रखना’: पीएम मोदी ने SAD के NDA में वापसी का स्वागत किया, BJP-Akali गठबंधन को ‘प्राकृतिक साझेदारी’ बताया
प्रारंभिक विरोध के बाद, भाजपा ने शिअद के साथ गठबंधन की ताकत महसूस की
छत्तीसगढ़ में 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में GST अधिकारी और सहायक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 16 लोगों की जान लेने वाला हाथी ‘काबरा कान’ को शांत और रेडियो-कॉलर से बंद किया गया
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘घटिया’ नागरिक कार्यों पर कड़ी कार्रवाई की, सिरसा जिले में XEN को बर्खास्त किया
नूह ऑर्बिटल रेल टनल धंस: छठा ढह घरों में दरारें
ब्रेज़ा दुल्हन के ऊपर! दिल्ली पुलिस वाले ने अपनी पसंद की कार न मिलने पर शादी रद्द कर दी
हरियाणा बिना मुआवजे के निजी भूमि का उपयोग सड़कों के लिए नहीं कर सकता, उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया
कुरुक्षेत्र के व्यक्ति को पुणे में रहस्यमय मौत के बाद दफनाया गया; रिश्तेदारों को संदिग्ध साजिश का संदेह है, वे उत्खनन की तलाश करते हैं
518 नदियों के किनारे कचरे के 31250 हॉटस्पॉट, मध्य प्रदेश की 26 नदियों का ब्योरा नहीं
मध्य प्रदेश: भोपाल से कोटा का सफर होगा छोटा, बचेंगे तीन घंटे; रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार
मध्य प्रदेश: बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाने से 118 बच्चे बीमार, 45 अस्पताल में भर्ती
मध्यप्रदेश में झगड़ा देखने के लिए रुके युवक की गोली मारकर हत्या, गांव वालों ने जाम किया हाईवे
मध्यप्रदेश: अनूपपुर में खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, आर्मी जवान समेत तीन लोगों की मौत
मुजफ्फरपुर जंक्शन के वेटिंग रूम में महिला की चोरी छिपे खींची फोटो, कटिहार के युवक की पहचान
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-गंडक में निजी नावों पर रोक, हाजीपुर में 22 से 25 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
एनीमिया की चुनौती पर मंथन को वाल्मीकिनगर में जुटे विशेषज्ञ, दो दिवसीय सम्मेलन का आगाज
सुबह 10 बजे टिकट काउंटर खुलेगा, लेकिन कतार रात आठ बजे से; आरा में तत्काल टिकट के लिए यात्रियों की जद्दोजहद
सोनपुर मेले में 4 दिन सजेगी सुरों और नृत्य की महफिल, नामचीन कलाकार बिखेरेंगे जलवा
मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, सर्विस लेन पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में 4 लोगों की मौत
मेरठ में अवैध संबंधों के शक और बालों में कलर कराने पर पति ने काट दी वाइफ की चोटी, हाथ में बाल लेकर थाने पहुंची पत्नी
सपा से सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस का नया प्लान, 60+50+70 वाले फॉर्मूले को प्रियंका गांधी ने दी मंजूरी
कांग्रेस को 181 सीटें मिलेंगी या कम? अखिलेश के बाद अवधेश प्रसाद ने बताई गठबंधन की रणनीति
दिल्ली: आठ किशोर गृहों में 754 बच्चे 400 की क्षमता के खिलाफ
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में वस्त्र की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं
दिल्ली में इस साल इमारत गिरने, आग, नागरिक दुर्घटनाओं में 1,210 मौतें हुईं
GRAP प्रवर्तन अभियान के दौरान पूर्वी दिल्ली की सीमाओं से 3.5 हजार से अधिक वाहन वापस लौट आए
226 पार्किंग लॉट का वादा किया गया, 15 बनाए गए: CAQM ने दिल्ली के प्रदूषण-विरोधी कदमों की खामियों को लाल झंडी दिखाई
पंजाब की माझा शतरंज: कैरोन ने वालटोहा की राजनीतिक ‘बाली’ को SAD की घर वापसी के लिए खोजा
500 सिख तीर्थयात्री ननकाना साहिब के जत्था से चूक गए, क्योंकि पाकिस्तान ने वीज़ा डिलीवरी में देरी की
ईडी ने निलंबित पंजाब के डीआईजी भुल्लर के भ्रष्टाचार मामले की जांच को बढ़ाया, शीर्ष अधिकारियों को तलब किया
खेल ड्रग की समस्या से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा
वैंकूवर पुलिस बोर्ड ने पंजाबी मूल के निलंबित पुलिसकर्मी को चोरी, धोखाधड़ी के आरोपों में भुगतान बंद किया
पंजाब AAP ने विधानसभा चुनाव के लिए मंत्रियों को उम्मीदवार के रूप में नामित करने में देरी की, नए संभावित उम्मीदवार सामने आए
ईडी ने मोगा विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और पति को मनी लॉन्ड्रिंग जांच में तलब किया
कांग्रेस ने पूर्व घानौर विधायक मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द किया
पायलट ने मान सरकार को निशाना बनाया, कहा पंजाब को ‘गंभीर और जिम्मेदार’ सरकार की जरूरत है
पार्टी के मोगा रैली दिवस पर ED का अपने विधायक को तलब करना AAP के पक्ष में हो सकता है
अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में बड़ी भीड़ ने पंजाब में राजनीतिक हलचल मचा दी
डांसिंग डॉल: 8 वर्षीय शिवकान ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विरासत पुरस्कार जीता
सिख गुरु का नाम हटा: पंजाब AAP ने तख्त पटना साहिब के पास पुल के लिए ‘नीतीश सेतु’ टैग लगाया।
विभाग ने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई तेज की है: पंजाब मंत्री बरिंदर गोयल
आप की कत्तर इमानदार छवि उजागर हुई, पंजाब भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
ऑरा इंडिया टूर: दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचा, पंजाबी जड़ों की रक्षा की
सिख तीर्थयात्री गुरु नानक की जयंती समारोह में भाग लेने के लिए अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाते हैं
एंटी-ड्रग अभियान: मुक्तसर पुलिस युवाओं के साथ वॉलीबॉल खेलती है, हॉटस्पॉट क्षेत्र में जाल बिछाता है
जेल में बंद पंजाब युवा कांग्रेस नेताओं से मिलने से इनकार किए जाने परगट सिंह ने ‘तानाशाही’ आप सरकार की आलोचना की
स्पेशल लोक अदालत ने संगरूर में 52 चेक-बाउंस मामलों का निपटारा किया
टीवी स्क्रीन से लेकर फूड बिजनेस तक, मेघा शर्मा पंजाब का असली स्वाद मुंबई में लेकर आती हैं
राजा वारिंग की ‘इंसाफ यात्रा’ को लुधियाना में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली
खड़ूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह 2027 पंजाब चुनावों से पहले राजनीतिक सुर्खियों में लौटे
बठिंडा का युवक कनाडा में आत्महत्या से मर जाता है; परिवार ने सरकार से शव घर लाने में मदद की अपील की
91 साल की उम्र में तकनीकी समझ नहीं हो सकती: पंजाब हाईकोर्ट ने 6 साल के इंतजार को खत्म करने के लिए डोरस्टेप सेवा का आदेश दिया
पंजाब ने 75 मिलीग्राम से अधिक प्रेगाबालिन की बिक्री पर पूर्व अनुमति के प्रतिबंध लगाए
पूर्व पंजाब डीआईजी भुल्लर के सहायक कृष्णनु शारदा ने कई अधिकारियों के लिए मध्यस्थ का काम किया: ईडी
अयाली अमृतपाल सिंह के साथ दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होती है, कहता है कि वह जेल से ही शो चलाता है
ग्रीस में पंजाब के दो भाई मारे गए; रिश्तेदार द्वारा पकड़ा गया
बलविंदर संधू हत्या मामले के आरोपी को पुलिस हिरासत में भाभी की शादी में शामिल होने की अनुमति
अमृतपाल सिंह असम जेल से बाहर दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अदालत की अनुमति के बाद
अकाल तख्त ने राज कुंद्रा की फिल्म को मंजूरी नहीं दी है, इसके सचिवालय ने स्पष्ट किया
19वीं सदी का एक राजनेता एक टूटे हुए 21वीं सदी के विश्व को क्या सिखा सकता है? महाराजा रणजीत सिंह से सीखें
अमृतसर BRTS में 95 बसें भर्ती की गईं, गोदाम में पड़ी हैं, याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय को बताया
नंगल रेलवे अंडरपास पुनरुद्धार ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर दरार को उजागर किया
सिद्धू मूसेवाला ने साजिशकर्ता गोल्डी ब्रार की हत्या कनाडा की सबसे वांछित सूची में शीर्ष स्थान पर
पंजाब पुलिस ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा कड़ी करने के लिए अंतर-राज्यीय बैठक की
पंजाब एएसआई इकबाल सिंह हत्या मामला: जीरकपुर में मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इटली में सिख व्यवसायी सोनिया गांधी के बचपन के घर का मालिक है, उसे संग्रहालय बनाना चाहता है