National Infertility Awareness Week 2025: क्या देरी से शादी महिलाओं में इनफर्टिलिटी का कारण बन रही है, और किस उम्र तक बच्चे की प्लानिंग कर लेनी चाहिए?

National Infertility Awareness Week 2025: पुरुषों और महिलाओं में बढ़ती इनफर्टिलिटी एक महत्वपूर्ण समस्या बनती जा रही है। नेशनल इनफर्टिलिटी अवेयरनेस वीक हर साल 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक मनाया जाता है। डॉक्टर से जानिए बढ़ती इनफर्टिलिटी का क्या कारण है।
National Infertility Awareness Week 2025: आजकल हर लड़का और लड़की जल्दी से शादी करना चाहते हैं। पहले जहां शादी 22 से 25 वर्ष की उम्र में होती थी वहीं अब ये उम्र बढ़कर 30-32 साल हो चुकी । हर व्यक्ति अपने करियर को महत्वपूर्ण बनाना चाहता है। युवा पहले पढ़ाई करते हैं, फिर नौकरी करते हैं और कुछ समय तक स्वतंत्र जीवन जीते हैं। यही कारण है कि कपल्स में इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। उम्र को इनफर्टिलिटी का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। इसके अलावा, अनियमित जीवनशैली और कुछ चिकित्सीय परिस्थितियां भी इनफर्टिलिटी का कारण हो सकती हैं। आइये डॉक्टर से पूछें कि इनफर्टिलिटी में वृद्धि होने के क्या कारण हैं और देरी से शादी करना इसकी सबसे बड़ी वजह है?
डॉक्टर कनिका शर्मा (फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, दिल्ली) का कहना है कि ‘पिछले कुछ दशकों में हमने देखा है कि महिलाएं अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में काफी बदलाव लाई हैं, और इसका परिणाम यह है कि कई महिलाएं परिवार शुरू करने को टाल देती हैं। उन्हें स्वतंत्रता और फर्सनल स्टेबिलिटी मिली है, लेकिन इससे महिलाओं की बायलॉजिकल क्लॉक भी तेजी से फैलती है। उम्र के साथ उनकी प्रजनन क्षमता यानि फर्टिलिटी कम होती जाती है।
महिलाओं में फर्टिलिटी की सबसे अच्छी उम्र
डॉक्टर ने बताया कि 32 साल की उम्र महिलाओं की सबसे अच्छी उम्र होती है। 32 साल की उम्र से फर्टिलिटी घटने लगती है और 38 साल की उम्र तक यह तेजी से गिरती है।
यह सिर्फ उम्र नहीं है। शरीर की प्राकृतिक प्रजनन प्रक्रियाएं भी धीमी हो जाती हैं और हेल्दी एग्स की संख्या भी उम्र बढ़ने के साथ कम हो जाती है। डॉक्टर की सलाह या मेडिकल उपचार के बिना गर्भधारण करना बहुत मुश्किल हो सकता है। ध्यान देने वाली बात है कि कई महिलाएं इसे बहुत देर से समझ पाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि अगर आप परिवार को आगे बढ़ाना चाहती हैं तो जल्दी प्लानिंग कर लें। सही मार्गदर्शन लेकर आप बढ़ती उम्र में भी परिवार बसा सकती हैं। हालांकि इसके लिए आपको सारे विकल्पों के बारे में जागरूक होने और सही समय पर मेडिकल हेल्प लेने की जरूरत है।