अब वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा की तरह छक्के लगाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी! इस देश में मिलेगी खास ट्रेनिंग

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला लिया है.
पीसीबी अपने चुनिंदा खिलाड़ियों को ‘पावर-हिटिंग’ की खास ट्रेनिंग के लिए अमेरिका (USA) भेजने पर विचार कर रहा है.
पिछले कुछ समय से लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट में पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर धीमी गति से खेलने और बड़े शॉट्स न लगा पाने के आरोप लगते रहे हैं. खास तौर पर मिडिल और डेथ ओवर्स में तेजी से रन बटोरने और मर्जी के मुताबिक छक्के लगाने के मामले में पाकिस्तानी टीम बाकी टॉप टीमों से काफी पीछे नजर आई है. इसी कमजोरी को दूर करने के लिए पीसीबी ने पारंपरिक तौर-तरीकों से हटकर खिलाड़ियों को सीधे अमेरिका भेजने का मन बनाया है, ताकि वो वहां की आधुनिक खेल तकनीकों और ट्रेनिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकें.
पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने क्रिकइंफो को बताया कि हम कुछ खिलाड़ियों को अमेरिका भेज रहे हैं. वहां पावर हिटिंग में माहिर खिलाड़ी हैं, और हम कुछ विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें लंबे समय से चोटें लगी हैं, और कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें हम पावर हिटिंग के अलग-अलग तरीकों और एक अलग सीखने के माहौल से परिचित कराना चाहते हैं, ताकि वो चार महीने एक ही जगह पर रहकर कुछ नया सिखें.



