मनोरंजन

‘Panchayat Season 4’ अब जल्द धमाका करने को तैयार, सचिव जी की पिटाई के साथ आई नई रिलीज़ डेट

प्राइम वीडियो ने ‘Panchayat Season 4’  की नई रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, और यह खुशखबरी दर्शकों के लिए बेहद उत्साहजनक है।

प्राइम वीडियो ने ‘Panchayat Season 4 की नई रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, और यह खुशखबरी दर्शकों के लिए बेहद उत्साहजनक है। पहले यह सीजन जुलाई में आने वाला था, लेकिन अब यह 24 जून 2025 को ही रिलीज़ होगा। साथ ही, निर्माताओं ने 11 जून 2025 को एक जबरदस्त ट्रेलर भी रिलीज़ किया है, जिसमें ‘पंचायत’ की टीम की मस्ती और राजनीति दोनों का शानदार मिश्रण देखने को मिला।

गांव फुलेरा की गलियों में सियासत की फिर से हलचल मची हुई है, लेकिन इस बार फैसला जनता के वोट से नहीं, बल्कि दर्शकों की पसंद से होगा। ‘वोट फॉर डेट’ नामक अनोखे अभियान के तहत दर्शकों को मौका दिया गया कि वे तय करें कि ‘पंचायत 4’ कब रिलीज़ होनी चाहिए। और जनता ने 24 जून का चुनाव किया। इस घोषणा के साथ सोशल मीडिया पर फुलेरा की चुनावी हवा तेज़ हो गई, जहां दर्शक सीजन के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

Panchayat Season 4| नई राह पर बढ़ रही कहानी

2 मिनट 29 सेकंड के इस ट्रेलर में पंचायत की नई कहानी की झलक मिलती है, जिसमें प्रधान पद की टक्कर है—मंजू देवी (नीना गुप्ता) और उनकी टक्कर में क्रांति देवी (सुनीता राजवार)। दोनों मजबूत प्रत्याशी हैं और गांव की राजनीति में तहलका मचाने को तैयार हैं। साथ ही, सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार और रिंकी (संविका) के बीच बढ़ता रोमांस भी इस बार कहानी का दिलचस्प हिस्सा होगा। ट्रेलर के कैप्शन ने दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ाई—“चुनाव शुरू हो चुका है! मंजू देवी या क्रांति देवी, किसका होगा सत्ता पर कब्ज़ा? पंचायत सीजन 4, 24 जून से प्राइम वीडियो पर।”

फिर नजर आएंगे ये सितारे

‘पंचायत’ सीरीज अपने यथार्थवादी और दिल छू लेने वाले किरदारों के लिए जानी जाती है। टीवीएफ की इस हिट वेब सीरीज के निर्माता दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने संभाली है। इस बार भी इस टीम में शामिल हैं—जितेंद्र कुमार (सचिव जी), रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक, जो फिर से दर्शकों के दिलों में घर करने आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button