PM Narendra Modi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी, Institute of Economic Growth के प्रेसिडेंट N K Singh जी, Conclave में देश-विदेश से आए अन्य महानुभाव, देवियों और सज्जनों,
कौटिल्य कॉन्क्लेव का ये तीसरा एडिशन है। और मेरे लिए खुशी की बात है कि मुझे आप लोगों से मिलने का अवसर मिल रहा है। तीन दिनों तक यहां अनेक सेशन होने वाले हैं, इकॉनॉमी से जुड़े अलग-अलग मुद्दों को लेकर चर्चा होने वाली है, मुझे विश्वास है कि ये चर्चा, भारत की ग्रोथ को गति देने में मददगार सिद्ध होगी।
साथियों,
इस बार का ये कॉन्कलेव ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया के दो बड़े रीजन में युद्ध की स्थिति है। ये दोनों रीजन ग्लोबल इकॉनॉमी के लिए, खासतौर पर एनर्जी सिक्योरिटी के लिहाज़ से बहुत अहम हैं। इतनी बड़ी global uncertainty के बीच हम सभी यहां – The Indian Era यानि भारत के युग की चर्चा कर रहे हैं। ये दिखाता है कि आज भारत पर विश्वास कुछ अलग ही है…ये दिखाता है कि आज भारत का आत्मविश्वास कुछ विशेष है।
साथियों,
आज भारत, दुनिया की fastest growing major economy है। आज भारत, GDP के हिसाब से fifth largest economy है। हम ग्लोबल फिनटेक एडॉप्शन रेट के मामले में नंबर-वन हैं। आज हम, smartphone data consumption के मामले में नंबर-वन हैं। हम इंटरनेट यूजर्स के मामले में दुनिया में नंबर- दो हैं। दुनिया की करीब-करीब आधी रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन आज भारत में हो रही है। आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट अप इकोसिस्टम है। रीन्युएबल एनर्ज़ी कैपेसिटी के मामले में भारत, नंबर- चार पर है। अगर मैन्युफेक्चरिंग की बात करें, तो भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा mobile manufacturer है। भारत two-wheelers और tractors का सबसे बड़ा manufacturer है। और इतना ही नहीं, भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा scientists और technicians का पूल भारत में है। यानि साइंस हो, टेक्नॉलॉजी हो, इनोवेशन हो, भारत clearly एक स्वीट स्पॉट पर उपस्थित है।
साथियों,
रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए, हम लगातार निर्णय ले रहे हैं, देश को तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं। यही वो इंपेक्ट है, जिसके कारण भारत के लोगों ने 60 साल बाद, लगातार तीसरी बार किसी सरकार को चुना है। जब लोगों का जीवन बदलता है, तब लोगों में ये भरोसा आता है कि देश सही रास्ते पर चल रहा है। यही भावना, भारत की जनता के मैंडेट में दिखती है। 140 करोड़ देशवासियों का ये विश्वास इस सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा कमिटमेंट है कि भारत को विकसित बनाने के लिए लगातार structural reforms करते रहेंगे। हमारा ये कमिटमेंट आप हमारे थर्ड टर्म के पहले तीन महीनों के काम में भी देख सकते हैं। Bold policy changes…Jobs और स्किल्स को लेकर मज़बूत कमिटमेंट, sustainable growth और innovation पर फोकस, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वालिटी ऑफ लाइफ, और तेज़ ग्रोथ की कंटीन्यूटी, ये हमारे पहले तीन महीनों की पॉलिसीज का रिफ्लेक्शन है। इस दौरान 15 ट्रिलियन रुपीज यानि 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक के डिसीज़न्स लिए गए हैं। इन्हीं तीन महीनों में भारत में अनेक mega infrastructure projects पर काम शुरू हुआ है। हमने देश में 12 industrial nodes बनाने का भी निर्णय लिया है। हमने देश में 3 करोड़ नए घर बनाने को भी मंजूरी दी है।
साथियों,
भारत की ग्रोथ स्टोरी का एक और notable फैक्टर है और वो है इसकी inclusive spirit, पहले ये सोचा जाता था कि ग्रोथ होती है तो inequality, असमानता भी साथ ही बढ़ती है। लेकिन भारत में इसके विपरीत हो रहा है। भारत में ग्रोथ के साथ inclusion भी हो रहा है। इसी का परिणाम है पिछले 10 साल में Two Fifty million…यानि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। भारत की तेज प्रगति के साथ हम ये भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि inequality कम हो विकास का लाभ सभी तक पहुंचे।
साथियों,
आज भारत की ग्रोथ को लेकर जो भी predictions हो रही हैं, उनका कॉन्फिडेंस भी बताता है कि भारत किस दिशा में है। ये आप पिछले कुछ हफ्तों और महीनों के आंकड़ों में भी देख सकते हैं। पिछले साल हमारी इकॉनॉमी ने हर prediction से बाहर कहीं बेहतर किया है। वर्ल्ड बैंक हो, IMF हो, मूडीज़ हो, सभी ने भारत से जुड़े फोरकास्ट को upgrade किया है। ये सारे संस्थान कह रहे हैं कि global uncertainty के बावजूद भारत सेवन प्लस रेट के साथ ग्रो करता है । वैसे हम भारतीयों को पूरा कॉन्फिडेंस है कि हम इससे भी कहीं better perform करेंगे।
Friends,
भारत के इस कॉन्फिडेंस के पीछे कुछ ठोस कारण हैं। मैन्युफेक्चरिंग हो या फिर सर्विस सेक्टर आज दुनिया भारत को इन्वेस्टमेंट के लिए पसंदीदा जगह मान रही है। ये कोई co-incidence नहीं है, बल्कि ये बीते 10 साल में हुए बड़े रिफॉर्म्स का ही नतीजा है। इन रिफॉर्म्स ने भारत के macroeconomic fundamentals को ट्रांसफॉर्म कर दिया है। जैसे एक उदाहरण भारत के बैंकिंग रिफॉर्म्स का है। हमारे बैंकिंग रिफॉर्म्स ने बैंकों की financial conditions को तो मज़बूत किया ही है, उनकी lending capacity को भी बढ़ाया है। इसी तरह, GST ने अलग-अलग सेंट्रल और स्टेट Indirect taxes को integrate किया है। इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड यानि IBC ने responsibility, recovery और resolution का नया क्रेडिट कल्चर डेवलप किया है। भारत ने माइनिंग, डिफेंस, स्पेस जैसे अनेक सेक्टर्स को प्राइवेट प्लेयर्स के लिए, हमारे young entrepreneurs के लिए खोला है। हमने FDI policy को liberalise किया, ताकि दुनियाभर के इन्वेस्टर्स के लिए यहां ज्यादा से ज्यादा अवसर बन सकें। हम अपनी logistics cost और time को कम करने के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस कर रहे हैं। हमने बीते दशक में Infrastructure पर investments को अभूतपूर्व स्केल पर बढ़ाया है।
साथियों,
भारत ने Process Reforms को सरकार की Continuous Activities का हिस्सा बनाया है। हमने 40 हजार से ज्यादा Compliances को खत्म किया, Companies Act को Decriminalize किया। ऐसे दर्जनों provisions थे, जिनके कारण पहले बिजनेस मुश्किल था, हमने उनमें बदलाव किया। कंपनी स्टार्ट करने, बंद करने, क्लियरेंस को आसान बनाने के लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया। अब हम राज्य स्तर पर प्रोसेस रिफॉर्म को गति देने के लिए राज्य सरकारों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
साथियों,
भारत में मैन्युफेक्चरिंग को गति देने के लिए हम Production linked Incentives लेकर आए हैं। इसका इंपेक्ट आज बहुत सारे सेक्टर्स में दिख रहा है। अगर मैं बीते 3 साल में ही PLI के impact की बात करुं, तो करीब 1.25 ट्रिलियन यानि सवा लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट आया है। इससे करीब Eleven Trillion यानि 11 लाख करोड़ रुपए का प्रोडक्शन और सेल्स हुई है। स्पेस और डिफेंस सेक्टर में भी आज भारत की ग्रोथ शानदार है। इन दोनों सेक्टर्स को open किए अभी ज्यादा टाइम नहीं हुआ है। स्पेस सेक्टर में 200 से ज्यादा स्टार्ट अप्स आ चुके हैं। आज हमारी टोटल डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग का 20 परसेंट कंट्रीब्यूशन हमारी प्राइवेट डिफेंस कंपनियों का है।
साथियों,
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की ग्रोथ स्टोरी तो और भी अद्भुत है। 10 साल पहले तक भारत ज्यादातर मोबाइल फोन का बड़ा इंपोर्टर था। आज Three Hundred thirty million यानि 33 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन भारत में बन रहे हैं। यानि आप कोई भी सेक्टर देख लें, आज भारत में Investors के लिए investments और investment पर ज्यादा रिटर्न के बेहतरीन मौके हैं।
साथियों,
आज भारत का फोकस AI और सेमीकंडक्टर जैसी critical technologies पर भी है। इनमें हम काफी ज्यादा इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। हमारे AI mission से AI के क्षेत्र में research और skills, दोनों में वृद्धि होगी। India semiconductor mission के कारण 1.5 ट्रिलियन रुपए यानि डेढ़ लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट हो रहा है। बहुत जल्द ही भारत के 5 सेमीकंडक्टर प्लांट्स, दुनिया के कोने-कोने में मेड इन इंडिया चिप्स पहुंचाने लगेंगे।
Friends,
आप सभी जानते ही हैं कि भारत affordable intellectual power का सबसे बड़ा सोर्स है। इसकी गवाही, दुनियाभर की कंपनियों के 1700 से अधिक global capability centres हैं, जो आज भारत में काम कर रहे हैं। इनमें 2 मिलियन यानि 20 लाख से ज्यादा भारतीय नौजवान दुनिया को highly skilled services दे रहे हैं। आज भारत अपने इस demographic dividend पर अभूतपूर्व रूप से फोकस कर रहा है। और इसके लिए Education, Innovation, Skills और Research पर खास ध्यान दिया जा रहा है। हमने न्यू नेशनल एजुकेशन पॉलिसी बनाकर इस क्षेत्र में बहुत बड़ा रिफॉर्म किया है। बीते 10 साल में हर हफ्ते एक नई यूनिवर्सिटी और हर दिन दो नए कॉलेज खोले गए हैं। इन 10 सालों में हमारे यहां मेडिकल कॉलेजों की संख्या दो गुनी हो गई है।
औऱ साथियों,
Quantity ही नहीं बल्कि हम, quality education पर भी उतना ही बल दे रहे हैं। इसलिए ही बीते 10 साल में QS World University Rankings में भारतीय इंस्टीट्यूशन्स की संख्या तीन गुना से ज्यादा हो चुकी है। इस साल के बजट में हमने करोड़ों युवाओं की स्किलिंग और इंटर्नशिप के लिए स्पेशल पैकेज अनाउंस किया है। पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत पहले दिन ही 111 कंपनियों ने पोर्टल पर रजिस्टर किया है। इस स्कीम के तहत हम एक करोड़ युवाओं को बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप में मदद कर रहे हैं।
साथियों,
बीते 10 सालों में भारत का रिसर्च आउटपुट और पेटेंट्स भी तेजी से बढ़े हैं। 10 साल से भी कम समय में, भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की रैंकिग में Eighty First (81) से Thirty Ninth (39) स्थान तक पहुंचा है। यहां से हमें और आगे जाना है। अपने रिसर्च इकोसिस्टम को मज़बूत करने के लिए भारत ने One Trillion रुपये का रिसर्च फंड भी बनाया है।
साथियों,
आज ग्रीन फ्यूचर, ग्रीन जॉब्स के मामले में भी भारत में और भारत से बहुत उम्मीदें हैं। और उतनी ही आपके लिए इस सेक्टर में opportunities भी हैं। आप सभी ने भारत की प्रेसीडेंसी में हुई G20 Summit को फॉलो किया है। इस समिट की अनेक success story में से एक, ग्रीन ट्रांज़िशन को लेकर नया उत्साह भी रहा। G-20 समिट के दौरान ही भारत की पहल पर ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस लॉन्च किया गया। G-20 के सदस्य देशों ने भारत के green hydrogen energy development को मज़बूती से समर्थन दिया। भारत में हमने इस दशक के अंत तक 5 Million टन Green Hydrogen के production का टारगेट रखा है। भारत में हम सोलर पावर प्रोडक्शन को भी माइक्रो लेवल पर ले जा रहे हैं।
भारत सरकार ने PM सूर्यघर मुफ्त बिजली स्कीम शुरु की है। ये एक Rooftop Solar स्कीम है, लेकिन इसका स्केल बहुत बड़ा है। रूफटॉप सोलर सेटअप के लिए हम हर फैमिली को फंड कर रहे हैं, सोलर इंफ्रा install करने में भी सपोर्ट कर रहे हैं। अब तक 13 मिलियन यानि 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा Families इसमें रजिस्टर हो चुकी हैं। यानि इतने लोग सोलर पावर प्रोड्यूसर बन चुके हैं। इससे हर फैमिली को on an average, twenty five thousand रुपए की बचत होने वाली है। हर तीन किलोवॉट सोलर बिजली पैदा करने पर, 50-60 टन कार्बन डाई-ऑक्साइड का एमिशन भी रुकेगा। इस स्कीम से करीब 17 लाख Jobs पैदा होंगी, स्किल्ड युवाओं की भी एक बड़ी फौज तैयार होगी। यानि आपके लिए इस सेक्टर में भी इंवेस्टमेंट करने के लिए नए मौके बन रहे हैं।
साथियों,
आज Indian economy एक बहुत बड़े transformational change से गुजर रही है। मजबूत economic fundamentals के आधार पर Indian economy, sustained high growth के रास्ते पर है। भारत आज सिर्फ टॉप पर पहुंचने के लिए ही तैयारी नहीं कर रहा है, बल्कि टॉप पर बने रहने के लिए मेहनत कर रहा है। हर सेक्टर में आज दुनिया की अपार opportunities हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में आपकी चर्चा से अनेक valuable inputs आएंगे। मैं इस प्रयास को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देता हूँ। और मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि ये हमारे लिए debating club नहीं है। यहाँ जो चर्चाएँ होती हैं, जो बातें उभर करके आती हैं, Do’s and Don’ts के लिए उसमें से जो हमारे लिए उपयोगी होते हैं, हम इसको religiously सरकार के सिस्टम में फॉलो करते हैं। हम इसको हमारी पॉलिसी का हिस्सा बनाते हैं, वो हमारे governance का हिस्सा बनाते हैं, और इसलिए आप जो समय दे करके ये जो मंथन में जुड़ते हैं, वो अमृत हैं। हमारे देश में हम हमारे भविष्य को और अधिक उज्ज्वल बनाने के लिए काम में लेते हैं, और इसलिए आपका योगदान हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपका एक-एक शब्द हमारे लिए मूल्यवान है। आपके विचार आपका अनुभव ये हमारी पूंजी है। मैं फिर एक बार आप सबके इस योगदान के लिए आपका धन्यवाद करता हूँ, मैं इस प्रयास के लिए एन के सिंह और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, धन्यवाद !
source: https://pib.gov.in

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने 2-दिवसीय भारत यात्रा शुरू की, ऊर्जा और कनेक्टिविटी एजेंडा में
19 वर्षीय पुणे छात्र कॉलेज लिफ्ट में 12 घंटे फंसा हुआ, अगले दिन सुबह बचाया गया
भारत-ईयू व्यापार समझौता संभवतः 16 दिसंबर को हस्ताक्षरित होगा
कर्नाटक लिंगायत नेता ने लेखक रवि हांज को ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के लिए इनाम घोषित किया
राजस्थान के कोटा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही गाड़ी ट्रक से टकराने से परिवार के 9 सदस्यों की मौत
गुकेश सिंदारोव के खिलाफ ताज बचाते हुए, एक साल के हारने के बाद आत्म-संदेह से जूझ रहे हैं
रिजिजू ने राहुल के ‘समझौता किए हुए प्रधानमंत्री’ के तंज पर पलटवार किया, कांग्रेस से 1962 के युद्ध और गरीबी पर सवाल उठाए
पन्नुन मुकदमा: अमेरिकी अदालत ने एनएसए अजीत डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख गोयल को समन भेजा
अपनी ही बंदूक से हुई आकस्मिक गोली लगने पर हुई चोट युद्ध चोट पेंशन के लिए योग्य है, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर में 32 ‘नकली’ विश्वविद्यालयों को चिह्नित किया, दिल्ली में 12 विश्वविद्यालय शामिल हैं
भारत ने पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन विकसित की, जिसकी कीमत 1-2 रुपये प्रति खुराक है
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से रक्त संबंधी लोगों के बीच विवाह कानून लाने पर प्रतिक्रिया मांगी
एससी तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर एक बार के कार्तिगै दीपम लाइटिंग की अनुमति देता है, सार्वजनिक सभा को रोक देता है
तारिक रहमान के ‘मास्टर्स’ बयान पर भारत ने टिप्पणी करने से इनकार किया, बांग्लादेश के साथ रचनात्मक संबंध बनाने की कोशिश की
कावेरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक से अतिरिक्त जल छोड़ने के तमिलनाडु के अनुरोधों को खारिज किया
EPFO ने व्यवस्थित निकासी योजना को मंजूरी दी, न्यूनतम PF बैलेंस को 10% तक घटाया
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका खारिज कर दी
अलविदा कहने गया, अंत में साथ चला गया: UP वंदे भारत में 12 ‘फंसे’, 36,000 रुपये का जुर्माना
पन्नुन मुकदमा: अमेरिकी अदालत ने दिल्ली अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख गोयल को समन जारी किया
चेन्नई के एक व्यक्ति की दिल्ली में इन्फ्लुएंसर के घर में प्रवेश करने पर पीटा गया और उसकी मौत
सोनिया गांधी का नागरिकता पूर्व मतदाता सूची प्रवेश मामला: दिल्ली अदालत ने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी
इतालवी राजनेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा: सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सोशल मीडिया क्लिप्स हटाने की अपील सुनेगा
‘थोड़ा हटो, जेम्स बॉन्ड!’ हिमंत बिस्वा सरमा कहते हैं कि असम के 007 ‘काफी बेहतर’ हैं
‘रील निर्माता’ पत्रकारिता की सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्य कांत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस जारी किया
क्वाड ‘विश्वसनीय साझेदारी’ है जो समाधान प्रदान कर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान बैठक के मौके पर शिखर सम्मेलन में कहा
पनामा ध्वज वाला LPG टैंकर, जिसमें 24 भारतीय सवार थे, होर्मुज मिसाइल हमले में निशाना बनाया गया
कोहरे का मौसम: जम्मू और काठगोदाम को जोड़ने वाली दो साप्ताहिक ट्रेनें रद्द
बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट के दोषियों को जमानत देने पर हैरानी जताई है, कहा कि वह वह न्याय खो रही है जिसके लिए उसने लड़ाई लड़ी थी
गडकरी कहते हैं कि परिवहन क्षेत्र वायु प्रदूषण का 40% हिस्सा है; स्वच्छ ईंधन की ओर बदलाव की मांग
कश्मीर आतंकी हमला: महबूबा मुफ्ती ने कहा- कुलगाम का अख्रां-गांव ‘छावनी’ में बदल गया है
अमेरिका ने आसियान शिखर सम्मेलन से इतर क्वाड नेताओं की बैठक का संकेत दिया
यूके में बिहारी पति के साथ छठ पूजा का जश्न पंजाबी महिला ने मनाया, वीडियो ने जीता दिल
चीन की प्रतिस्पर्धा के बीच भारत, अमेरिका और 8 अन्य देशों ने एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
पंजाब चुनाव: पूनिया ने बीजेपी के घोषणापत्र की पहली बैठक की अध्यक्षता की पार्टी की नजर ‘जनता संकल्प पत्र’ पर
सीएम के सामने बोलने का मौका नहीं मिलने पर उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक ने जौलजीबी मेले में हंगामा किया
भारत को प्रौद्योगिकी उपयोगकर्ता से वैश्विक नवप्रवर्तक की ओर बढ़ना चाहिए: राजनाथ सिंह
आरएसएस खुलकर पंजाब चुनाव में क्यों शामिल हो रहा है?
सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए सेना प्रमुख 16-19 नवंबर को चेक गणराज्य का दौरा करेंगे
192 यात्रियों के साथ गुवाहाटी जा रहा इंडिगो का विमान लैंडिंग गियर में विफल होने के कारण पुणे लौटा
‘भाजपा-आरएसएस की विचारधारा से अडाणी, अंबानी को फायदा’ : राहुल गांधी ने तेलंगाना कल्याण कानून की सराहना की
कश्मीर में 1,600 किलोग्राम भैंस का मांस जब्त, कोल्ड चेन उल्लंघन पर नष्ट किया गया
बांग्लादेश ने कहा, हसीना की वापसी के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है, फैसला भारत पर निर्भर करता है: रिपोर्ट
रसगुल्ले जैसा बम चबाने से सांसद की मौत दोस्त जिसने उसे इसे दिया था बुक किया गया
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब समेत 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की
वैश्विक आउटेज के बाद 74 देशों में Microsoft सेवाएं ठीक हो गईं
भारत-बांग्लादेश राजनयिक वार्ता पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर होगी: विदेश मंत्रालय
जेईई-एडवांस्ड 2027 का आयोजन 23 मई को होगा। आईआईटी दिल्ली में परीक्षा का आयोजन
असम के काजीरंगा में बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 अन्य घायल
पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन लाइन पर 3,470 करोड़ रुपये की लागत से किया उद्घाटन
दिल्ली के सीवर में फिसला 4 साल का बच्चा, शव के पुर्जे मिले
न्यूयॉर्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद अमीश शाह और पिया डांडिया मध्यमार्गी न्यू डेमोक्रेटिक गठबंधन में शामिल
नार्वे के पत्रकार ने दावा किया कि कांग्रेस के भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारतीय वीजा अंतिम समय में रद्द
भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को न्यूयॉर्क वेटरन्स परेड के ग्रैंड मार्शल के रूप में सम्मानित किया गया
जब प्रणब ने लिखा, ‘सोनिया गांधी के इनकार करने के बाद उम्मीद थी कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा’
1977 के चुनाव चुनाव में इंदिरा गांधी की हार के बाद राहुल के दोस्तों ने उनके जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा नहीं लिया था: सोनिया
कोलकाता से मुंबई जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला हाईजैक का धमकी भरा नोट विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया
सोनिया ने शाह बानो मामले पर राजीव से सवाल किया, उन्होंने कहा कि वह इससे निष्पक्ष तरीके से निपटने की कोशिश कर रहे हैं
फारस की खाड़ी में मिसाइल की चपेट में आए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर सवार 6 भारतीय नाविक
सोनिया ने संस्मरण में बेटे के गोल-मटोल बचपन को याद करते हुए कहा, ‘राहुल, हम सभी के लिए खुशी, खासकर उनकी दादी के लिए खुशी’
चुनाव आयोग ने पंजाब और अन्य चुनावी राज्यों में सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों के लिए आदर्श आचार संहिता की पाबंदियां बढ़ाई
सोनिया ने संस्मरण में इंदिरा और संजय की आपातकाल की ज्यादतियों का खुलासा किया, कहा- ‘अगर मैं इस्तीफा देती हूं तो आरएसएस अपना काम कर लेगा’
पीएमओ की फाइलें कभी नहीं देखीं: सोनिया ने ‘पीछे की सीट पर चलने वाले ड्राइवर’ के टैग को खारिज किया, कहा- प्रणब-चिदंबरम के बीच मतभेद
‘क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?’ प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी पर साधा पलटवार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में 1 दिसंबर तक 56,000 से अधिक कंप्यूटर होंगे
तमिलनाडु में दिवाली पर अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत
केंद्र ने पंजाब जेल कानून को चंडीगढ़ तक बढ़ाया, कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण की अनुमति दी
झारखंड के हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रेलर ने वाहन को टक्कर मारी, 7 लोगों की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल
रायगंज एनकाउंटर: बीजेपी ने पुलिस कार्रवाई का किया समर्थन, विपक्ष ने उठाए एनकाउंटर कल्चर पर उठाए सवाल
केंद्र वित्त वर्ष 2028 के बजट में 100 उत्पादों के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देगा
दिल्ली में इमारत हादसा, मरने वालों की संख्या 7 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पंजाब के भगोड़े गैंगस्टर अफरीदी को 35 मामलों में वांछित माना गया था, 10 महीने की तलाश के बाद इथियोपिया से वापस लाया गया
एनआईए ने महाराष्ट्र में आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल मामले में आरोपियों की सजा सुनिश्चित की
ट्रंप के सहयोगी से जुड़ी लॉबिंग फर्म ने भारत-अमेरिका तक पहुंच की व्यवस्था की
हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को सीआरपीएफ में एडीजी नियुक्त किया गया
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जीता ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2, जीते 35 लाख रुपये
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता महिलाओं की गरिमा की कीमत पर नहीं आ सकती: राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख
भारत में एससीओ की बैठक में भाग लेने पर फैसला करेगा पाकिस्तान
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि ‘बीजेपी के गुंडों’ ने अपने घर पर हमला किया है। बंगाल के मंत्री ने उड़ाया दावे का मजाक
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर ने पत्नी और उसके परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी है। विभिन्न स्थानों पर शवों को डंप किया
भारतीय मूल की अमेरिकी नित्या रमन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार को हराकर लॉस एंजिलिस के मेयर पद पर जीत दर्ज की
24 घंटे की समयसीमा हिरासत के क्षण से शुरू होती है, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं: सुप्रीम कोर्ट
झारखंड के खूंटी में ट्रक ने कुचला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
सुप्रीम कोर्ट ने 60 साल से चल रहा बिजली विवाद खत्म किया पंजाब, हरियाणा 20 साल में हिमाचल को देगी 11,973 एमयू बिजली
गोवा के कॉलेज ने लंबे समय तक चलने वाली शादियों के लिए 15 दिन का कोर्स शुरू किया
मनप्रीत बादल की बेटी की शादी से रॉयल्टी-राजनीति के रिश्ते और मजबूत होते हैं
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सीजेपी पर लगाया ‘भारत विरोधी’ फंडिंग का आरोप
गिरफ्तारी की 24 घंटे की समयसीमा हिरासत से शुरू होती है, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं: सुप्रीम कोर्ट
2 से अधिक बच्चे पैदा करने वाले लोगों को दंडित करने वाले कानूनों की प्रासंगिकता खत्म हो गई है: सुप्रीम कोर्ट
‘ए महाराज, नेता क्या जो चुनाव से भागे?’ ओपी राजभर ने दी अखिलेश यादव को चुनौती, बोले- आइये हो जाये दो-दो हाथ
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक्यूआई डेटा से छेड़छाड़ का आरोप, निगरानी स्टेशनों पर पानी के छिड़काव की स्वतंत्र जांच की मांग की
ट्रंप समर्थित भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर पद की दौड़ में हारे
भारतीय मूल की अमेरिकी अमी बेरा ने कैलिफोर्निया से जीता अमेरिकी सदन
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती देते हुए कहा, ‘आरएसएस प्रमुख हो सकते हैं जज
दिल्ली पुलिस ने रूस के विदेश मंत्री के फर्जी वीडियो को लेकर प्रशांत भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
हशनीन चौहान ने ली बढ़त
भोपाल में पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या: आरोपी केयरटेकर आगरा से गिरफ्तार
त्रिपुरा में ग्रामीणों के हमले में बीएसएफ के 3 जवान घायल, 6 गिरफ्तार
चक्रवाती तूफान मुरासु ने ओंगोल के पास दस्तक दी; आंध्र प्रदेश में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारी बारिश