Symptoms Of Heatwaves: ये पांच लक्षण लू लगने का संकेत हैं, जानें कब डॉक्टर को दिखाने की जरूरत

Symptoms Of Heatwaves: गर्मियों में बाहर जाने पर लू लगना बहुत आम है। तो चलिए जानते हैं कि लू लगने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं और किन मौकों पर डॉक्टर को दिखाने की जरूरत पड़ती है।
Symptoms Of Heatwaves: गर्मी की शुरुआत हो गई है। वह दिन दूर नहीं है जब गर्म हवा और गर्म धूप आपके शरीर को गर्म कर देंगे। ‘हीट स्ट्रोक या लू लगना’ गर्मियों की सबसे आम समस्या है। लू लगना कोई छोटी सी बात नहीं है। यह एक गंभीर स्थिति है, जो इलाज और पहचान न मिलने पर घातक साबित हो सकती है। ज्यादा गर्मी से शरीर का तापमान बढ़ता है, जो हमें थकान, चक्कर या घबराहट दे सकता है।यह भी खतरनाक हो सकता है अगर समय पर इसका ध्यान न रखा जाए। इसलिए लू के लक्षणों को सही समय पर पहचाना और इलाज करना महत्वपूर्ण है। चलिए जानते हैं लू के लक्षण क्या हैं।
बुखार और शरीर तेज गर्म होना
लू लगने का पहला लक्षण है तेज बुखार आना। लू लगने पर शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। तापमान अक्सर 104 डिग्री तक जाता है। वायरल बुखार के बिना भी शरीर का तापमान बढ़ना लू लगने का संकेत हो सकता है। लू बुखार में पसीना आना बंद हो जाता है, इसलिए त्वचा प्रायः गर्म और सूखी हो जाती है।
चक्कर आना और बेहोश होना
लू लगने पर चक्कर या बेहोशी भी आ सकती है। लू लगने पर प्रायः शरीर पूरी तरह से डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे शरीर में ग्लूकोज की कमी होती है, जिससे शरीर कमजोर हो जाता है। जिसकी वजह से चक्कर या बेहोशी आ सकती है। इसके अलावा लू लगने पर शरीर का ब्लड प्रेशर भी गिरने लगता है।
तेज सिरदर्द होना
गर्मियों का मस्तिष्क पर सीधा प्रभाव होता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है। यह भी व्यक्ति को भ्रमित कर सकता है। लू से पीड़ित व्यक्ति के व्यवहार में भी असामान्य परिवर्तन हो सकते हैं। लू लगने का एक और लक्षण बेवजह बड़बड़ाना है या किसी बात को समझने में कठिनाई है।
तेज धड़कन और सांस चलना
लू में शरीर का तापमान अचानक बढ़ता है। ऐसे में दिल की धड़कन तेज हो सकती है, सांस भी तेज चलने लगती है। यह एक दिल की बीमारी वाले व्यक्ति के लिए और भी खतरनाक हो सकता है।
त्वचा में रूखापन आना
लू लगने पर शरीर पसीना बनाना बंद कर देता है, जिससे त्वचा सूखी और गर्म लगती है। लू लगने के ये लक्षण बहुत आम हैं। दरअसल लू लगने पर शरीर का कूलिंग सिस्टम फेल हो जाता है, जिससे शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाता है। इसलिए गर्मी के मौसम में पसीना ना निकालना हीट स्ट्रोक का ही एक लक्षण है।