मनोरंजन

Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक केमिस्ट्री इस गाने में दिखेगी, झलक आई सामने

 Sikandar: सलमान खान-रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ की रिलीज को सिर्फ दो दिन ही बाकी रह गए हैं। इस बीच, निर्माताओं ने एक नए गीत की घोषणा की है। ये एक रोमांटिक गाना है और इसकी छोटी सी झलक टीजर के जरिए दिखाई गई है।

Sikandar, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म, सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एआर मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट भी नजदीक आ गई है। साथ ही, इस फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह बहुत बढ़ गया है। सलमान खान को पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ी है, और इस उत्सुकता को बढ़ाने के लिए रोमांटिक झलक दी गई है। ‘हम आपके बिना’ गाने का टीजर रिलीज होने से पहले जारी किया गया है। इस फिल्म का पूरा गाना आज शाम चार बजे लॉन्च किया जाएगा।

बेमिसाल प्रेम प्रस्तुत कर रहा गाना

निर्माताओं ने टीजर जारी करके कहा, “बेमिसाल मोहब्बत का एहसास करने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि सिकंदर का रोमांटिक गाना “हम आपके बिना” आज रिलीज होने जा रहा है। इस गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री है, जिसकी मेलोडी सीधे दिल तक पहुंचती है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर टीजर पोस्ट करते हुए कहा, ‘मोहब्बत जो वक्त से परे है! हम आपके बिना आज 4 बजे सॉन्ग आउट होगा।’ सामने आई गाने की झलक में सलमान खान और रश्मिका मंदाना रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।

यहाँ पोस्ट देखें

फिल्म दो दिन बाद रिलीज होगी

‘हम आपके बिना’ को अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है। इसका खूबसूरत म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया है और इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। ‘सिकंदर’ के गाने इसकी ग्रैंड रिलीज का माहौल तैयार कर रहे हैं। ‘जोहरा जबीन’, ‘बम बम भोले’ और ‘सिकंदर नाचे’ के बाद अब ‘हम आपके बिना’ भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। ईद 2025 के मौके पर ये फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है। सलमान खान बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस बार उनके साथ खूबसूरत रश्मिका मंदाना नर आएंगी। साजिद नाडियाडवाला और मास्टर स्टोरीटेलर ए.आर. मुरुगदॉस की जोड़ी इस फिल्म को बना रही है। 30 मार्च 2025 से सिनेमाघरों में आप इसे देख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button