Raid 2 Teaser रिलीज हुआ, लोगों ने अजय देवगन और रितेश देशमुख को देख कहा कि ये तो..

Raid 2 Teaser: अजय देवगन और रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म में यो यो हनी सिंह का गाना भी है।
Raid 2 Teaser: ‘रेड 2’ एक मई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यही कारण है कि शुक्रवार को इसका पहला टीजर जारी किया गया है। टीजर में अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच के टशन का कुछ हिस्सा दिखाया गया है। यो यो हनी सिंह की धुन भी सुनाई देती है। टीजर देखने के बाद लोग उत्साहित हो गए हैं।
जेल में कैद है रामेश्वर सिंह
अजय ने ‘रेड 2’ का टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘74वीं रेड और 4200 करोड़ रुपये।” इस बार बाजी सबसे बड़ी होगी।’ बाइक के शॉट से टीजर शुरू होता है और पीछे से एक आवाज आती है, “ये टैक्स का मामला फाइल देकर तभी के तभी सुलझाया जा सकता था।’ फिर दूसरा शख्स बोलता है- ‘क्या जरूरत थी ये सरकारी अफसर के लिए राजा जी की फौज बुलाने की?’ इसके बाद स्क्रीन पर रामेश्वर सिंह (सौरभ शुक्ला) आते हैं। वह कैदी के कपड़ों में जेल में नजर आते हैं और कहते हैं- ‘किसका नाम ले लिया सुबह-सुबह।’ और फिर होती है अमय पटनायक बने अजय देवगन की एंट्री।
खौफनाक नेता
वह दादाभाई के घर 75वीं रेड करने के लिए तैयार होता है। दादाभाई एक घृणित नेता है। फिल्म में रितेश देशमुख दादाभाई का किरदार निभा रहे हैं। अजय देवगन और रितेश देशमुख एक दूसरे पर हमला करते हैं। दोनों फोन पर एक-दूसरे को धमकियां देते नजर आते हैं।
जनता क्या कह रही है?
एक ने लिखा, ‘अरे ये तो मजेदार टीजर है।’ दूसरे ने लिखा, ‘इंतजार नहीं हो रहा।’ चौथे ने लिखा, ‘रितेश देशमुख ने टीजर में ही कमाल कर दिया।’



