स्वास्थ्य

शरीर में Vitamin B12 की कमी है, तो इन चीजों को खाएं और डेफिशिएंसी को कम करें

क्या आप भी Vitamin B12 की कमी से पीड़ित हैं? अगर हां, तो आपको विटामिन बी12 से भरपूर खाना खाना चाहिए।

Vitamin B12 कमी को समय रहते दूर नहीं किया गया तो आपको कई सेहत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। Vitamin B12 की कमी एनीमिया को जन्म दे सकती है। विटामिन बी12 की कमी भी मांसपेशियों और हड्डियों को कमजोर कर सकती है। Vitamin B12 की कमी आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी खराब कर सकती है। आइए इस आवश्यक पोषक तत्व की कमी को दूर करने के तरीके जानते हैं।

फायदेमंद साबित हो सकते हैं डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, दही और पनीर सब Vitamin B12 से भरपूर हैं। इस विटामिन की कमी से छुटकारा पाने के लिए डेयरी उत्पादों का सेवन करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए बादाम के दूध या सोया मिल्क को एक डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए।

Vitamin B12 से भरपूर भोजन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की भरपूर मात्रा मांस और मछली में भी पाई जाती है। आप चाहें तो सही मात्रा में अंडे को कंज्यूम करके इस आवश्यक पोषक तत्व को भर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मशरूम, स्प्राउट्स और टोफू में विटामिन बी12 और कई अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है।

Vitamin B12 से भरपूर फल

जरूरी नहीं है कि सिर्फ नॉन वेजिटेरिनय फूड आइटम्स का सेवन करके इस विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है। कुछ फलों में भी इस विटामिन की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेब और केले में विटामिन बी12 होता है। इसके अलावा टमाटर में भी विटामिन बी12 की मात्रा पाई जाती है।

Related Articles

Back to top button