कार्तिक आर्यन श्रीलीला संग रोमांटिक हुए, कहा, “तू मेरी जिंदगी है…

हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म “तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी” चर्चा में है। कार्तिक इस फिल्म में इश्क फरमाते नजर आएंगे, जो अनुराग बसु ने बनाई है। इस मूवी में उनके साथ ‘पुष्पा 2’ फेम एक्ट्रेस श्रीलीला लीड रोल मे नजर आएंगी।
हाल ही में अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के कारण कार्तिक आर्यन चर्चा में हैं। कार्तिक इस फिल्म में इश्क फरमाते नजर आएंगे। लीड रोल में उनके साथ पुष्पा 2 की प्रसिद्ध एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आएंगी। कार्तिक और श्रीलीला के प्रशंसक इस फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की प्रेम कहानी भी काफी चर्चा में है। कार्तिक ने हाल ही में श्रीलीला के साथ एक बहुत रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। दर्शक इसे देखकर कमेंट्स करने से नहीं रोक पा रहे हैं।
कार्तिक श्रीलीला को प्रपोज करते नजर आए
कार्तिक आर्यन ने श्रीलीला के साथ एक रोमांटिक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की है। कार्तिक और श्रीलीला दार्जिलिंग की वादियों में दिख रहे हैं। दोनों को गार्डन में बैठे हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में कार्तिक श्रीलीला को एकटक देख रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस सिर झुकाए शरमाती दिखती है। इस दौरान कार्तिक काफी रग्ड लुक में दिख रहे हैं। उनकी दाढ़ी काफी लंबी बढ़ी हुई है और बाल भी काफी लंबे हुए हैं। वहीं, श्रीलीला ने पिंक कलर की ड्रेस कैरी की है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा है, “तू मेरी जिंदगी है।”
View this post on Instagram
यूजर्स ने किए कमेंट्स जमकर
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की इस तस्वीर पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। इपर कमेंट कर ज्यादातर लोगों ने इस जोड़ी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं आप दोनों की इस फिल्म में केमिस्ट्री देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।’ एक दूसरा लिखता है, ‘अब आशिकी का इंतजार नहीं हो रहा है।’ एक ने कहा, ‘ये हिट है बॉस।’ एक लिखता है, ‘एक और ब्लॉकबस्टर तैयार है।’



