आज दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संयुक् त अरब अमीरात यात्रा का दूसरा दिन है। आज वे दुबई में उप-राष् ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख मोहम् मद बिन राशिद अल मखतूम के साथ द्विपक्षीय बैठक की शुरुआत करेंगे। बातचीत दोनों देशों के बीच साझेदारी पहले से और अधिक मजबूत करने पर केंद्रित होगी।
बैठक के बाद श्री मोदी डिजिटल भारत मार्ट का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है और भारतीय उत्पादों को दुनिया भर में पेश करना है।
प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे और बोच सन्वासी अक्षर पुरुषोत्तम स् वामीनारायण संस् था मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
श्री मोदी ने संयुक् त अरब अमीरात के राष् ट्रपति शेख मोहम् मद बिन जायद अलनह्यान के अनुग्रह और व्यक्तिगत सहयोग के लिए मंदिर निर्माण के लिए आवंटित भूमि का धन्यवाद किया। यह अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर है।



