Anupama 10 June: प्रार्थना अंश के बच्चे की मां बनने वाली है? पाखी कोठारी मेंशन में अपने पैर जमा रही

Anupama 10 June 2025 Written Update: 10 जून के एपिसोड में, रुपाली गांगुली स्टारर शो अनुपमा में राही और अनुपमा एक बार फिर मिलेंगे, लेकिन इसके बाद दोनों को और भी कठिनाई मिलेगी।
Anupama 10 June 2025 Written Update: टेलीकास्ट अनुपमा का मंगलवार का एपिसोड एक फोन कॉल से शुरू होगा, जिसमें अनुपमा की रूम मेट पूछेगी कि क्या वह डांस टीचर के घर काम करने जा रही है? अनुपमा को कोई विकल्प नहीं होगा; वह साहस करेगी और खुद से कहेगी कि जीने के लिए काम करना ही होगा। इस तरह से वह पीछे नहीं हट सकती। उधर, पाखी को कोठारी मेंशन में आना पसंद नहीं आएगा। इस पर पाखी अपनी मां से पल्ला झाड़ते हुए और अनुपमा की बुराई करते हुए ख्याति को अपनी साइड करने की कोशिश करेगी। बातों-बातों में वह परी की तारीफ भी कर देगी।
कृष्ण कुंज में अंश मिलेगा
इसी बीच राही वहां आ जाएगी तो पाखी तुरंत पैंतरा बदलेगी और यह जताएगी कि राही अपनी मां की कितनी सगी थी। स पर ख्याति अपनी बड़ी बहू पर और भड़क जाएगी। राही फिर एक बार अपनी हालत के लिए अपनी मां को कोसेगी और मन ही मन उसे लाख बद्दुआएं देती हुई वापस काम पर जाएगी। एक मां-बेटी कृष्ण कुंज में अंश का रिश्ता लेकर आई होंगी और लीला-हंसमुख उनसे बातें कर रहे होंगे। लीला तुरंत प्रार्थना को बता देगी कि यह सिर्फ एक मेहमान है।
प्रार्थना अंश के बच्चे की मां बनने वाली है?
लीला बिना देर किए प्रार्थना को चाय-नाश्ता बनाने भेज देगी, और कुछ ही देर में वहां से अंश गुजरेगा जिसे लीला बहाने से बुला लेगी। लीला घर आई इन दोनों मां-बेटी को बताएगी कि यह अंश है और अंश को जैसे ही मामला समझ आएगा वो दोनों मां-बेटी से साफ कह देगी कि उसे शादी नहीं करनी है। दोनों नाराज होकर वहां से चली जाएंगी लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा होगा जिससे लीला और हंसमुख दंग रह जाएंगे, दरअसल प्रार्थना को अचानक से उल्टी आएगी और वह वॉशरूम की तरफ दौड़ेगी। लीला का दिमाग चलेगा और उसे शक होगा कि कहीं प्रार्थना प्रेग्नेंट तो नहीं है?
राही और अनुपमा एक बार फिर मिलेंगे
वह अंश या गौतम के बच्चे की मां होगी, यह आगे एपिसोड में पता चलेगा। उधर, राही और प्रेम मुंबई पहुंचते ही पुरानी यादों में खो जाएंगे। राही-प्रेम पंडित जी के कार्यालय और अनुपमा उनके घर पहुंचेंगे। ऑफिस में पंडित जी के नहीं होने पर स्टाफ उन्हें उनके घर जाने की सलाह देगी। रास्ते में अनुपमा और राही की इत्तेफाकन टक्कर हो जाएगी और दोनों एक दूसरे को देखकर शॉक्ड होंगी। अनुपमा और राही एकटक एक दूसरे को देखती रहेंगी और फिर एक दूसरे को गले लगा लेंगी।



