
Delhi NCR Rains: शुक्रवार को पिछले कई सप्ताह से भारी गर्मी के बाद दिल्ली और गुरुग्राम सहित एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। लोगों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया.
Delhi Rains समाचार: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पिछले कई सप्ताह से भारी गर्मी का सामना करना पड़ा रहा था। लोग गर्मी से बचने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को दिल्ली और गुरुग्राम सहित एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। दिल्ली के रामकृष्ण पुरम और अन्य क्षेत्रों से भी बारिश की सूचना मिली है। लोगों को बारिश के बाद हीटवेव से राहत मिली है।
दिल्ली के कई इलाकों में पहली बारिश का लुत्फ भी उठाया गया। आवासीय क्षेत्रों में लोगों ने छत पर नहाते हुए भी देखा गया।
बेसब्री से था बारिश का इंतजार
इस बार दिल्लीवासी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दिल्ली के लोगों की कठिनाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया और लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती हुए कम से कम 45 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। अस्पताल के डॉक्टर मौत की वजह भीषण गर्मी और लू मान रहे हैं.
26 जून तक बादल छाए रहेंगे
दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई। बूंदाबांदी और तेज हवा की वजह से लोगों को तापमान से आशिंक तौर पर राहत मिली, लेकिन शुक्रवार को भारी बारिश होने से दिल्ली वालों को गर्मी से बहुत राहत मिली। भारत मौसम विभाग ने कहा कि 26 जून तक दिन में बादल छाए रहेंगे। इस समय हल्की बारिश भी हो सकती है।



