Holika Dahan 2025: होलिका दहन से पहले इन चीजों को घर से बाहर करें, आप कई समस्याओं से बच जाएंगे

Holika Dahan 2025: फाल्गुन की पूर्णिमा पर हर साल होली का पर्व मनाया जाता है।
Holika Dahan 2025: यही कारण है कि रंगों का पर्व होली 14 मार्च को मनाया जाएगा और 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे में आप होलिक दहन से पहले अपने घर में कुछ वास्तु टिप्स (Holika Vastu Tips) अपनाकर काफी लाभ देख सकते हैं।
हम आज आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और व्यक्ति या उसके परिवार के लिए मुसीबत पैदा करती है। ऐसे में, होलिका दहन (Holika Dahan 2025) से पहले आप इन चीजों को अपने घर से बाहर कर सकते हैं, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये चीजें बाहर निकालें
हम अक्सर पुराने रंगों का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल भी अनुचित है। साथ ही यह आपकी त्वचा पर भी बुरा असर डाल सकते हैं। ऐसे में आप होलिका दहन से पहले पुराने रंगों को घर से निकाल दें।
मिलेगा सुख-समृद्धि
होलिका दहन से पहले अपने घर से पुराने कपड़े निकाल दें। इन कपड़े किसी गरीब को दे सकते हैं। इससे आपको सुख-समृद्धि मिलती है।
मिल सकते हैं बुरे परिणाम
पुराना या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान भी घर में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी का प्लो बढ़ जाता है, जो वास्तुशास्त्र के अनुसार खतरनाक है। साथ ही इससे परिवार की खुशी भी खराब होती है। ऐसे में आपको होलिका दहन के महत्वपूर्ण अवसर से पहले इस तरह के सामान को घर से बाहर कर देना चाहिए।
दरिद्रता दूर होगी
आप घर में पड़ी ऐसी लकड़ी को होलिका दहन की अग्नि में डाल सकते हैं, जिसका घर में कोई काम नहीं है। ऐसा करने से दरिद्रता भी दूर होती है। इसी के साथ घर से इस तरह के सामान को भी बाहर कर देना चाहिए, जो टूटी-फूटी हैं या बेकार पड़ी हैं, जैसे पुराने जूते-चप्पल, खंडित मूर्तियां आदि। क्योंकि ये चीजें घर में नकारात्मकता बढ़ाने का काम करती हैं।



