स्वास्थ्य

Body Pain Home Remedies: शरीर में दर्द होने पर इन हाथों के इन हिस्सों को दबाना शुरू करें, आपको आराम मिलेगा

Body Pain Home Remedies: शरीर के कई हिस्सों में दर्द से परेशान हैं तो इस नुस्खे को आजमाकर देखें। उंगलियों के ये प्रेशर प्वाइंट दबाकर दर्द कम कर सकते हैं। जानें प्रेशर प्वाइंट।

Body Pain Home Remedies: शरीर में कई बार दर्द होना शुरू हो जाता है। जिससे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का उपयोग करना आवश्यक है। दरअसल, बहुत से लोग पैर, कमर या पेट में अचानक दर्द से परेशान हो जाते हैं और पेन किलर लेते हैं। यदि आप पेन किलर खाने से बचना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू तरीके को देखें। जिससे शरीर के कई हिस्सों में दर्द से राहत मिल सकती है। दरअसल, शरीर के कुछ प्वाइंट्स हैं। जिन्हें दबाने से ये दर्द दूर होते हैं। एक्यूप्रेशर तकनीक में इन नर्व्स को खोजकर दबाया जाता है। आप भी जान लें ऐसे ही कुछ खास एक्यूप्रेशर प्वाइंट जिन्हें दबाने से शरीर के इन हिस्सों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

पैर दर्द

यदि आपके पैरों में दर्द का कोई कारण नहीं पता है, तो बस अपनी इंडेक्स फिंगर, यानी हाथ की पहली उंगली को पकड़कर उसके आसपास गोल-गोल मसाज करें। ऐसा करने से पैरों की पीड़ा कम होती है।

गर्दन और कंधे में दर्द

अगर कंधे और गर्दन में अचानक दर्द हो रहा है, तो हाथ की बीच वाली उंगली (यानी मिडिल फिंगर) को पकड़कर पहली उंगली की तरफ वाले किनारे को मसाज करें। ऐसा करने से कंधे और गर्दन के दर्द में राहत मिल सकती है।

नींद नहीं आती

अगर बिस्तर पर लेटने के बाद भी नींद नहीं आ रही है, तो दोनों हाथों के पंजों को मोड़ें और खोलें। ध्यान रहे कि उंगलियों को पूरा नहीं मोड़ना है, सिर्फ पहल पोर तक मोड़ना है। ऐसा करने से आपको नींद आती है।

साथ ही छोटी उंगली को पकड़कर 20 बार दबाना है। रोजाना सोने से पहले। ऐसा करने से नींद आने लगती है।

आंखों में पीड़ा

लगातार कई घंटे स्क्रीन देखने की वजह से आंखों में दर्द होने लगता है। तो ठंडे पानी के छींटे मारने के साथ ही हाथ को इंडेक्स और मिडिल फिंगर को साथ में मोड़े और खोलें।

शरीर में दर्द

अगर बॉडी में दर्द हो रहा है तो तर्जनी और अंगूठे के बीच के हिस्से पर बने खास प्रेशर प्वाइंट को दबाएं। ऐसा करने से बॉडी का दर्द दूर हो जाता है।

Related Articles

Back to top button