भारत

President Draupadi Murmu ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री और पुर्तगाली संसद के अध्‍यक्ष से मुलाकात की

President Draupadi Murmuने पुर्तगाल में भारतीय समुदाय के सदस्यों को सामुदायिक स्वागत समारोह में संबोधित किया

पुर्तगाल की अपनी यात्रा के अंतिम दिन President Draupadi Murmu ने लिस्बन में पुर्तगाली संसद के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर-ब्रैंको से मुलाकात की। दोनों इस बात पर सहमत थे कि भारत और पुर्तगाल की संसदों के बीच नियमित आदान-प्रदान से दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रपति ने लिस्बन में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री श्री लुइस मोंटेनेग्रो से भी मुलाकात और बातचीत की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए आगे के रास्ते पर विचार-विमर्श किया। वे इस बात पर सहमत हुए कि व्यापार और वाणिज्य, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग के अधिक अवसर हैं।

President Draupadi Murmu ने राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ लिस्बन में चंपालिमॉड फाउंडेशन का दौरा किया और तंत्रिका विज्ञान, ऑन्कोलॉजी, प्रायोगिक नैदानिक ​​अनुसंधान और स्वचालित चिकित्सा वितरण के क्षेत्रों सहित विभिन्न अनुसंधान और विकास पहलों को देखा। राष्ट्रपति ने चंपालिमॉड फाउंडेशन और पुर्तगाल के अन्य संस्थानों में काम कर रहे भारतीय शोधकर्ताओं और विद्वानों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने उभरती प्रौद्योगिकियों और वैज्ञानिक अनुसंधान में भारत-पुर्तगाल सहयोग को मजबूत करने में भारतीय विद्वानों की भूमिका की सराहना की।

चैंपालीमॉड सेंटर फॉर द अननोन एक अत्याधुनिक चिकित्सा, वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थान है, जहां अनुप्रयुक्त अनुसंधान गतिविधियों और उन्नत शिक्षा कार्यक्रमों के साथ-साथ अंतःविषयक नैदानिक ​​देखभाल सुविधा केन्‍द्र विकसित किया जा रहा है।

बाद में, President Draupadi Murmu ने लिस्बन में महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

President Draupadi Murmu ने लिस्बन में अपने अंतिम कार्यक्रम में पुर्तगाल में भारत के राजदूत द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया तथा सांसद श्री धवल पटेल और श्रीमती संध्या रे भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुर्तगाल के सभी भागों से लिस्बन आए भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के विभिन्न भागों और विभिन्न समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हुए वे न केवल भारत की विविधता को दर्शाते हैं, बल्कि उन साझा मूल्यों का प्रतिनिधित्‍व भी करते हैं जो दोनों देशों को बांधते हैं जैसे- लोकतंत्र, बहुलवाद, भाईचारे की भावना।

President Draupadi Murmu ने कहा कि पुर्तगाल में उनके योगदान और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उनके प्रयास उन्हें हमारे देश के सच्चे राजदूत बनाते हैं। उन्हें यह जानकर प्रसन्‍नता हुई कि वे अपनी कड़ी मेहनत से सफलता और उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं और भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने पुर्तगाल की सरकार और लोगों को भारतीय प्रवासियों का स्वागत करने और उनकी सुरक्षा तथा भलाई सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया।

President Draupadi Murmu ने कहा कि भारत सरकार अपने प्रवासी समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने और उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने संकट के समय प्रवासी समुदाय की सहायता के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से कहा कि विदेशों में स्थित भारतीय मिशन हर भारतीय की सहायता के लिए तैयार हैं, क्योंकि वे जहां भी हैं, उनकी मातृभूमि हमेशा उनके साथ है!

स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति स्लोवाकिया के लिए रवाना हो गईं।

Related Articles

Back to top button