Frequent Urination Disease: बार-बार पेशाब आना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है? डॉक्टर की राय

Frequent Urination Disease: व्यस्त जीवनशैली के कारण अक्सर हम अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कुछ लक्षण गंभीर बीमारियों की ओर इशारा कर सकते हैं। ऐसा ही एक लक्षण है बार-बार पेशाब आना।
Frequent Urination Disease: अगर आपको बार-बार यूरिन पास करना पड़ता है और साथ में अत्यधिक प्यास भी लगती है, तो यह सामान्य नहीं है। इसके पीछे कई संभावित चिकित्सीय कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर की राय में यह लक्षण किन बीमारियों की ओर इशारा करता है।
1. मधुमेह (डायबिटीज)
मैक्स अस्पताल से डॉ. रोहित कुमार के अनुसार, अगर व्यक्ति को दिन में कई बार पेशाब आता है और उसे बहुत ज्यादा प्यास लगती है, तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। डायबिटीज में शरीर में ग्लूकोज को सही तरह से संसाधित नहीं किया जाता, जिससे किडनी अतिरिक्त यूरिन का उत्पादन करने लगती है।
2. मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI)
डॉ. रोहित बताते हैं कि महिलाओं में यूटीआई एक आम समस्या है। इस स्थिति में बार-बार पेशाब लगना, पेशाब करते समय जलन या दर्द होना, और यूरिन से बदबू आना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो यह संक्रमण किडनी तक भी पहुंच सकता है।
3. प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं
पुरुषों में बढ़ी हुई प्रोस्टेट ग्रंथि यूरिनरी ट्रैक्ट पर दबाव डालती है, जिससे बार-बार पेशाब की जरूरत महसूस होती है, खासकर रात के समय। यह आमतौर पर उम्र के साथ होने वाली समस्या है।
4. ओवरएक्टिव ब्लैडर
इस स्थिति में व्यक्ति को पेशाब पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो जाता है। थोड़ी सी इच्छा होते ही तुरंत टॉयलेट जाना पड़ता है। यह समस्या न्यूरोलॉजिकल कारणों से भी उत्पन्न हो सकती है।
5. कुछ दवाएं या अधिक पानी पीना
कुछ दवाइयां, जैसे डाइयूरेटिक्स (पेशाब बढ़ाने वाली दवाएं), बार-बार पेशाब आने का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा, गर्मी के मौसम में पानी की अधिक मात्रा का सेवन भी इस समस्या को बढ़ा सकता है, जो कि सामान्य माना जाता है।



