धर्म

देवगुरु बृहस्पति का 31 अक्टूबर को महागोचर, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ज्ञान, वैभव, विवेक का कारक ग्रह माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति शुभ ग्रहों में से एक हैं। इसलिए जब भी ये राशि बदलते हैं तो सभी राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। 31 अक्टूबर को गुरु ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे और 25 जनवरी 2027 तक सिंह राशि में ही रहेंगे। गुरु के इस गोचर से किन राशियों को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और किन राशियों को सतर्कता बरतनी होगी, आइए जान लेते हैं विस्तार से।

मेष राशि

गुरु आपकी राशि के स्वामी मंगल के मित्र हैं और आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। गुरु के गोचर से शिक्षा के क्षेत्र में उपल्बधि आपको मिल सकती है। भाग्य का भी आपको सहयोग मिलेगा। करियर के क्षेत्र में उन्नति कर सकते हैं।

वृषभ राशि

गुरु का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा जोकि सुख, भूमि, और वाहन का घर होता है। इस गोचर के चलते आपको पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती हैं और साथ ही कुछ लोग अपना घर भी खरीद सकते हैं। माता के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है।

मिथुन राशि

गुरु का गोचर आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में अच्छा समय बिता सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अति-उत्साह में आकर निर्णय लेने से बचें।

कर्क राशि

गुरु ग्रह आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे, यह गोचर आपकी आमदनी में वृद्धि कर सकता है। भाग्य का आपको साथ मिलेगा। अगर पैतृक कारोबार करते हैं तो जबरदस्त मुनाफा हो सकता है।

सिंह राशि

आपकी राशि (प्रथम भाव) में गुरु ग्रह 31 अक्टूबर से संचार करेंगे। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आप सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे साथ ही समाज में मान-सम्मान भी आपको प्राप्त हो सकता है। किस्मत का सितारा चमकेगा।

कन्या राशि

आपको गुरु के इस गोचर के दौरान आर्थिक मामलों को लेकर संभलकर रहना होगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। हालांकि उन लोगों को लाभ हो सकता है जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं।

तुला राशि

गुरु का गोचर आपके लाभ भाव में होगा इसलिए भी आपको भी जीवन में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्रोत इस राशि के जातकों को प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

गुरु ग्रह आपके कर्म भाव यानि दसवें भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर आपको करियर के क्षेत्र में उपलब्धियां दिलाने वाला साबित हो सकता है। कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं।

धनु राशि

आपके नवम भाव यानि भाग्य के स्थान में गुरु का गोचर होगा। गुरु आपकी राशि के स्वामी भी हैं इसलिए भाग्य का भरपूर साथ आपको मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि

गुरु आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे इसलिए शोध कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि, सेहत को लेकर मकर राशि के जातकों को सावधान रहना होगा।

कुंभ राशि

गुरु के गोचर से आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता आ सकती है क्योंकि गुरु आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे। इस राशि के जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं वो भी मुनाफा कमा सकते हैं।

मीन राशि

गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं लेकिन 31 अक्टूबर से आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। यह भाव शत्रु और रोग का कारक होता है इसलिए थोड़ा सतर्क आपको रहना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलों मं भी सतर्कता बरतें। हालांकि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button