PM Narendra Modi ने अमरीकी उपराष्ट्रपति और परिवार की मेजबानी की

PM Narendra Modi ने जनवरी में वाशिंगटन डी.सी. की अपनी सफल यात्रा और राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ अपनी चर्चाओं को याद किया
PM Narendra Modi ने आज संयुक्त राज्य अमरीका के उपराष्ट्रपति माननीय जे.डी. वेंस से मुलाकात की। उनके साथ द्वितीय महिला श्रीमती उषा वेंस, उनके बच्चे और अमरीकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य भी थे। PM Narendra Modi ने जनवरी में वाशिंगटन डी.सी. की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ अपनी उपयोगी चर्चा को याद किया। इस चर्चा में भारत और अमरीका के बीच घनिष्ठ सहयोग के लिए रूपरेखा तैयार की गई थी जिसमें मेक अमरीका ग्रेट अगेन (एमएजीए) और 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य की ताकत का लाभ उठाने पर बल दिया गया था।
PM Narendra Modi और उपराष्ट्रपति वेंस ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की और उसका सकारात्मक मूल्यांकन किया।
दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के कल्याण पर केंद्रित पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-अमरीका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया। इसी प्रकार उन्होंने ऊर्जा, रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासों का ज़िक्र किया।
दोनों नेताओं ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया और आगे बढ़ने के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान किया।
PM Narendra Modi ने उपराष्ट्रपति, द्वितीय महिला और उनके बच्चों को भारत में सुखद और सार्थक प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।
PM Narendra Modi ने राष्ट्रपति ट्रम्प को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में उनकी भारत यात्रा की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।



