
पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ, लेकिन Punjab Police की चौकसी से हमले की साजिश नाकाम हो गई, इसका श्रेय पंजाब पुलिस को जाता है
Punjab Police: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ. एक शख्स ने उनको गोली मारने की कोशिश की. इस हमले में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। एक व्यक्ति सुखबीर सिंह बादल पर गोली मारने की कोशिश करता है। फायरिंग के बाद स्वर्ण मंदिर में हड़कंप मच गया। इसी के चलते आज सुबह पंजाब पुलिस ने सुखबीर बादल पर हमला करने वाले हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से घोषित धार्मिक दंड के तहत 2 दिसंबर को ‘सेवा’ कर रहे थे।
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक बुजुर्ग ने मौका देखकर सुखबीर सिंह बादल पर गोली चला दी। बता दें कि, सुखबीर सिंह बादल दरबार साहिब के गेट पर दरबान के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। धार्मिक दंड के तौर पर वह दरबान बनकर काम कर रहे थे। तभी एक हमलावर सामने से आता है और उन पर पिस्तौल तान देता है। वह अपनी जेब से बंदूक निकालता है और सुखबीर सिंह बादल पर तान देता है। सुखबीर सिंह बादल के बगल में खड़े एक कर्मचारी हमलावर को रोकता है।
स्वर्ण मंदिर परिसर में हड़कंप मचा
जब तक वह रोक पाता, तब तक फायरिंग हो जाती है लेकिन गनीमत यह रही कि यह मिसफायर हो गई और इसमें किसी को कुछ नहीं हुआ। आरोपी को स्थानीय लोगों ने गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरबार साहिब के सामने हमलावर की फायरिंग से स्वर्ण मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।