
CM Nayab Saini: किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए हरियाणा की सीमा में शंभू बॉर्डर पर बैरिकेटिंग की गई थी, जिससे आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
CM Nayab Saini News: किसानों की ओर से एक बार फिर से दिल्ली कूच का ऐलान किए जाने के बाद हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा की। सीएम के साथ हुई बैठक में डीजीपी शत्रुजीत कूपर, गृह सचिव और एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल भी उपस्थित थे। बता दें कि किसानों ने 6 दिसंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बैठक के बाद कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के साथ है। PM मोदी ने किसानों की मदद की है। कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया है। हरियाणा सरकार एमएसपी पर 24 फसलों को खरीदने का काम कर रही है।
किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए हरियाणा की सीमा में शंभू बॉर्डर पर बैरिकेटिंग की गई थी, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हुई थी। इस पर किसानों का एक दल मौके पर ही धरना देकर बैठ गया था। अब किसानों की ओर से एक बार फिर से 6 दिसंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है।



