टेक्नॉलॉजी

Realme GT 7 सीरीज पर भारी छूट, 14 जून तक बंपर सेल में फोन होंगे सस्ते

Realme GT 7 सीरीज के स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं।

Realme GT 7 News: 14 जून तक चलने वाली इस सेल में आप इन डिवाइसेज को 6,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। Realme GT 7 और GT 7T दोनों फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी और 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।

Realme GT 7 Latest News: इस बंपर सेल को Realme की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन पर लाइव किया गया है। सेल के दौरान फोन पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलता है, साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जो आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी के आधार पर डिस्काउंट बढ़ा सकता है। इसके अलावा, आकर्षक ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध हैं।

Realme GT 7

Realme GT 7 फोन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है — 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB। इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। प्रोसेसर के रूप में इसमें MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 7200mAh की बैटरी लगी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme GT 7T 

Realme GT 7T  मॉडल 12GB RAM और 512GB तक के स्टोरेज विकल्प के साथ आता है। इस फोन पर भी 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलता है, और एक्सचेंज ऑफर के साथ यह छूट 6,000 रुपये तक बढ़ सकती है। फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 8400 Max चिपसेट से लैस है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। साथ ही 7000mAh की बड़ी बैटरी 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इस सेल में आप Realme GT 7 सीरीज के डिवाइसेज को बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और EMI विकल्प के साथ खरीदकर अच्छा खासा बचत कर सकते हैं। यह डील 14 जून तक ही उपलब्ध है, इसलिए खरीदारी के लिए जल्दी करें।

Related Articles

Back to top button