
राजेश नागर
दो फरवरी ,बल्लभगढ़
राजा नाहर सिंह की नगरी बल्लभगढ़ में, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और महंगाई पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आमदनी अठन्नी और खर्च रूपया वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। इन लोगों ने सत्ता हथियाकर हर वर्ग को लूटने का काम किया है।
उन्होंने भाजपा की स्मार्ट सिटी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फरीदाबाद को चंडीगढ़ की तरह घोटाला सिटी कहा जाता है क्योंकि नगर निगम में हुए 200 करोड़ रुपये के घोटाले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिसमें 90 प्रतिशत बल्लभगढ़ विधानसभा में हुआ है, इससे भाजपा के विकास की पोल खुल गई है। शुक्रवार को बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल ने एक जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने इस अवसर पर कुमारी सैलजा और मौजूद सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को मुकुट और माला पहनाकर बल्लभगढ़ की धरा पर पधारने पर स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए, कुमारी सैलजा ने मनोज अग्रवाल को पीठ थपथपाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास को तोड़ कर विश्वासघात से बनाई गई सरकार है।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से बल्लभगढ़ क्षेत्र का हर नागरिक दुखी है। हम बल्लभगढ़वासियों का विश्वास इस सरकार ने भंग किया है। उन्होने कहा कि अमर शहीद राजा नाहर सिंह की ऐतिहासिक जमीन हमेशा से अन्याय और अत्याचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाइयों की साक्षी बनी है और हम 2024 के चुनाव में कुमारी सैलजा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जीतने वाली पहली सीट बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र होगी।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, विधायक शैली चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप जैलदार, बलजीत कौशिक, सत्यवीर डागर, राकेश तंवर, योगेश ढींगडा, गौरव ढींगड़ा, मोहम्मद बिलाल, जगजीत शर्मा, बाबूलाल रवि, सोनू चौधरी, प्रताप शर्मा, चुन्नू राजपूत, मोनू ढिल्लो और दीपक चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे