मनोरंजन

Aamir Khan ने ‘अंदाज अपना अपना’ की खास स्क्रीनिंग नहीं अटेंड की, बोले- मैं बहुत परेशान हूं

25 अप्रैल को Aamir Khan की 1994 की कॉमेडी फिल्म “अंदाज अपना अपना” फिर से रिलीज़ हो रही है। ऐसे में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें आमिर खान नहीं शामिल हुए।

Aamir Khan: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से सब परेशान हैं। यह घटना हुई तो फिल्म उद्योग के लोगों ने अपने आने वाले कार्यक्रमों को कैंसिल कर दिया। सिंगर्स ने कॉन्सर्ट में भाग लेने से इनकार कर दिया। वहीं Aamir Khan ने अपनी 1994 की कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की स्पेशल स्क्रीनिंग छोड़ दी।

Aamir Khan ने शोक जताया

जब सुभाष के झा ने आमिर खान से पूछा कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड क्यों नहीं की? बाद में आमिर ने कहा, “मैं कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले से जुड़ी रिपोर्ट्स पढ़ रहा था। मैं बेगुनाहों की बेवजह हत्या से बुरी तरह प्रभावित हुआ हूं। मैं (स्क्रीनिंग में) जाने की स्थिति में नहीं था। मैं इस हफ्ते के अंत तक फिलम देख लूंगा।”

“अंदाज अपना अपना” के बारे में की बात

‘अंदाज अपना अपना’ भी Aamir Khan ने बताया। “राज संतोषी और मेरे अलावा इस फिल्म की कहानी पर किसी को विश्वास नहीं था,” अभिनेता ने कहा। फिल्म की कहानी हमें बहुत पसंद आई थी, इसलिए हमें इसका विफल होना बहुत दुख हुआ। फिर ये देखते-देखते कल्ट बन गई। राज और मुझे दोनों को सांस में सांस आई।”

स्टार कास्ट

‘अंदाज अपना अपना’ को शुरू में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, बाद में यह एक कल्ट क्लासिक कॉमेडी बन गई। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल, शक्ति कपूर, शहजाद खान और विजू खोटे जैसे कलाकार हैं।

Related Articles

Back to top button