
Governor Haribhau Bagade: भारत ने जीरो का ज्ञान दिया तब दुनिया को गिनती आई
Governor Haribhau Bagade ने छत्रपति संभाजी नगर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। Governor Haribhau Bagade ने इस दौरान भारत की महान विरासत की चर्चा करते हुए कहा कि भारत ने जब जीरो का ज्ञान दिया तब दुनिया को गिनती आई।
Governor Haribhau Bagade ने नालन्दा विश्वविधालय में बख्तियार खिलजी द्वारा भारतीय ज्ञान से जुड़ी पुस्तकें जलाने का जिक्र करते हुए कहा कि चिकित्सा के महान ग्रन्थ इसलिए आग के हवाले कर दिए गए कि भारत रोग निदान में उस समय भी अग्रणी था।
Governor Haribhau Bagade ने प्राचीन भारतीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से जुड़े ज्ञान के आलोक में भारत को अग्रणी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने तक्षशिला विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले महान चिकित्सक जीवक और चरक, सुश्रुत जैसे विद्वानों की चर्चा करते हुए कहा कि प्राचीन ज्ञान को सहेजते हुए चिकित्सा सेवाओं को समृद्ध और संपन्न किया जाए।
उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, और चिकित्सकों को सेवा भाव रखते हुए सस्ती, सुलभ और प्रभावी चिकित्सा को केंद्र में रखकर कार्य करने का आह्वान किया। Governor Haribhau Bagade ने आईएमए संगठन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने और जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को सम्मानित भी किया।