मनोरंजन

Anupama 3 May: फिर वसुंधरा अपनी छोटी सोच दिखाएगी, और गौतम आग में घी डालने का काम करेगा

Anupama 3 May 2025 Full Episode: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वसुंधरा कोठारी यह नहीं देखेगी कि राघव ने केस वापस लिया है, बावजूद इसके दूसरों को परेशान करने की कोशि

Anupama 3 May 2025 Full Episode: शनिवार को अनुपमा सीरियल में राघव अपना मामला वापस लेने की घोषणा करेगा। वह राहत की सांस लेगी और हाथ जोड़कर राघव को धन्यवाद देगी कि उसके परिवार के लिए इतना बड़ा बलिदान दिया। राघव भी कहेगा कि मैं अपने परिवार के लिए इतना कर सकता हूँ, जब मैं अकेला था। बाद में राघव अनुपमा से नौकरी मांगेगा, लेकिन अनुपमा उसे पूरे सम्मान के साथ अपनी ‘अनु की रसोई’ में काम करने का ऑफर देगी, जिसे राघव मना नहीं कर पाएगा।

गौतम आग में घी डालने का काम करेगा

कृष्ण कुंज में किंजल वापस आने पर सभी खुश होंगे, लेकिन तोषू गुस्सा होगा। किंजल की देखभाल अनुपमा करेगी। उधर, गौतम कृष्ण कुंज में जाकर वसुंधरा कोठारी को बताएगा कि उसने किंजल को छुड़वा दिया है लेकिन पैसे वापस लौटाने को कहा है। वसुंधरा कहेगी कि कोठारी परिवार पर लगा आरोप अनुपमा की वजह से राघव ने वापस लिया होगा, लेकिन उन लोगों को पता चलना चाहिए कि कोठारी परिवार से टक्कर लेने का परिणाम क्या होगा।

फिर वसुंधरा अपनी छोटी दिखाएगी

बातों-बातों में गौतम बताएगा कि आपका पैसा घूमकर आपके ही पास आ जाएगा। क्योंकि प्रेम और राही किंजल का कर्ज चुकाने वाले हैं। प्रेम-राही पर उस परिवार को धन लौटाने के लिए वसुंधरा कोठारी भड़क जाएगी। दोनों कहेंगे कि यह उनका पैसा है, जो उन्होंने मेहनत करके कमाया है। लेकिन मोटी बा तब भी पैसा नहीं देने की बात कहेगी। प्रेम समझाएगा कि वैसे भी अनुपमा ने पैसा लिया नहीं है। तब जाकर मोटी बा की जान में जान आएगी। उधर आर्यन देर रात ड्रग्स करके लौटेगा तो पराग उससे सवाल जवाब करेगा।

तोषू को अपनी गलती का अहसास होगा।

ख्याति उसे बचाएगी और फिर जब वह बिस्तर पर लेटा होगा तो उसका ख्याल रखेगी। वह नींद में होने का बहाना कर रहा होगा, तो आर्यन को अपनी मां के प्यार का अहसास होगा। कृष्ण कुंज में लीला और बापूजी बहस कर रहे होंगे, तोषू कहेगा कि उसकी पत्नी को यह सब करना पड़ा क्योंकि उसने कभी भी एक अच्छे पति और पिता होने का फर्ज नहीं निभाया। किंजल अनुपमा को जेल में रहने का अपना तजुर्बा बताएगी और कोठारी मेंशन में चीजें पॉजिटिव होती दिखेंगी।

Related Articles

Back to top button