
संसद के मानसून सत्र और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च से पहले नई दिल्ली जिले में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
सूत्रों ने रविवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है, बैरिकेडिंग मजबूत की है और प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर वाहनों की गहन जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीजेपी ने प्रस्तावित मार्च के लिए अनुमति नहीं ली है। उन्होंने कहा, ”हम उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र की ओर किसी भी अनधिकृत मार्च की अनुमति नहीं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पुलिस ने कहा कि संसद के पूरे सत्र के दौरान एहतियातन तैनाती की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में कई प्रवेश बिंदुओं को उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों में बदल दिया गया है जिसमें बहुस्तरीय बैरिकेड्स, बढ़ी हुई निगरानी, तोड़फोड़ रोधी जांच और चौबीसों घंटे गश्त की व्यवस्था की गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस सूत्र ने कहा कि संसद सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक एहतियाती इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने कहा, ‘नई दिल्ली जिले में प्रवेश करने वाले हर वाहन की पूरी तरह से जांच की जा रही है। रणनीतिक स्थानों पर अतिरिक्त पिकेट स्थापित किए गए हैं, और रिजर्व बलों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
जंतर-मंतर, संसद मार्ग, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस, शंकर चौक और अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाने के बाद प्रदर्शन स्थल पर ताजा घटनाक्रम के बीच सतर्कता बढ़ा दी गई है।
वांगचुक ने अस्पताल से एक संदेश जारी कर समर्थकों से 20 जुलाई के प्रस्तावित मार्च में भाग लेने का आग्रह किया।



