धर्म

17 नवंबर 2026 का पंचांग: मंगलवार को रखा जाएगा दुर्गाष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

17 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। 17 नवंबर को सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। साथ ही मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर भोर 4 बजकर 35 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। 17 नवंबर को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

17 नवंबर 2026 का पंचांग

  • कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि- 17 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 6 बजकर 6 मिनट तक
  • धनिष्ठा नक्षत्र- 17 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर भोर 4 बजकर 35 मिनट तक
  •  ध्रुव योग- 17 नवंबर को सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा
  • 17 नवंबर विशेष- दुर्गाष्टमी का व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:46 से शाम 04:06 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:12 से शाम 04:36 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:46 से शाम 04:05 तक
  • लखनऊ- दोपहर 02:33 से दोपहर बाद 03:54 तक
  • भोपाल- दोपहर 02:50 से शाम 04:12 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:07 से दोपहर बाद 03:30 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:09 से शाम 04:32 तक
  • चेन्नई- दोपहर 02:46 से शाम 04:13 तक

17 नवंबर 2026 का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:59 ए एम से 05:52 ए एम
  • प्रातः संध्या- 05:25 ए एम से 06:45 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:45 ए एम से 12:27 पी एम
  • विजय मुहूर्त – 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:27 पी एम से 05:53 पी एम
  • सायाह्न संध्या- 05:27 पी एम से 06:47 पी एम
  • अमृत काल- 05:11 पी एम से 06:56 पी एम
  • निशिता मुहूर्त- 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, नवंबर 18

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 06:44 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 05:26 बजे

दुर्गाष्टमी व्रत का महत्व

मंगलवार को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा। यह व्रत प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। कहते हैं इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो भी व्यक्ति मां दुर्गा की उपासना करता है, देवी मां की कृपा से उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है और जीवन में चल रही किसी भी समस्या का समाधान निकल आता है।

गोपाष्टमी व्रत

बता दें कि गोपाष्टमी व्रत भी है। कहते हैं कि इस दिन से भगवान श्री कृष्ण ने गौ चारण लीला शुरू की थी। इस दिन दिन गायों की विशेष रूप से पूजा करने का विधान है। गोपाष्टमी व्रत के दिन ऐसा करने से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते हैं, सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में उन्नति होती है। गोपाष्टमी व्रत के दिन गाय माता को स्नान कराकर उनका श्रृंगार करना चाहिए और उचित प्रकार से उनकी पूजा करके आशीर्वाद लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button