टेक्नॉलॉजी

TRAI ने तैयार किया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क, AI के इस्तेमाल पर नजर रखेगा नया सिस्टम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अब लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है। टेलीकॉम सेक्टर से लेकर डिजिटल सर्विसेज में भी एआई तेजी से इस्तेमाल होने लगा है। इसके बढ़ते इस्तेमाल के चलते इसके गलत यूज, सुरक्षा से जुड़े खतरे भी सामने आ रहे हैं। इन्हीं से निपटने के लिए टेलीकॉम रेगूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में एआई के इस्तेमाल को लेकर नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क जारी किया है। TRAI ने इस ड्राफ्ट पर 27 नवंबर तक आम जनता से एआई के इस्तेमाल को सुरक्षित बनाने को लेकर सुझाव मांगे हैं।

AI को लेकर क्या हैं नए नियम

TRAI के ड्राफ्ट फ्रेमवर्क में टेलीकॉम कंपनियों को अपने एआई सिस्टम को जोखिम के आधार पर अलग-अलग कैटगरी (हाई, मीडियम और लो) में बांटना होगा। इससे यह तय करने में मदद मिलेगी कि किस तरह के एआई सिस्टम को कितनी निगरानी और सुरक्षा की जरूरत है। इसके साथ ही कंपनियों को इंटरने स्क्रूटनिंग के लिए जरूरी पॉलिसी भी तय करनी होंगी। कंपनियों को एआई गवर्नेंस और सेफ्टी कमेटी का गठन करना होगा। यह कमेटी एआई सिस्टम के इस्तेमाल और उससे जुड़े जोखिम और सुरक्षा उपाय पर नजर रखेगी।

AI से जुड़ी किसी गलती के लिए कौन होगा जिम्मेदारी?

TRAI के नए ड्राफ्ट फ्रेमवर्क में AI सिस्टम की जवाबदेही को लेकर भी प्रस्ताव है। ड्राफ्ट के मुताबिक, किसी भी तकनीकी गड़बड़ी या AI सिस्टम के फेल होने की स्थिति में टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदारी होंगी। इसके साथ ही एआई की वजह से कोई समस्या होती है तो कंपनियां उसके लिए थर्ड पार्टी टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर पर पूरी जिम्मेदीरी नहीं डाल सकेंगी। इस तरह एआई से जुड़ी घटानाओं की जाकनरी TRAI को देना अनिवार्य होगा।

AI के लिए नियम क्यों हैं जरूरी

AI के बढ़ते इस्तेमाल से इससे जुड़े जोखिम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यूरोपीय संघ (EU) के ‘AI एक्ट’ के बाद अब भारत और अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में भी ऐसे नियमों की जरूरत है। इस नए फ्रेमवर्क का प्रमुख उद्देश्य AI से होने वाले संभावित नुकसान को कम करना है।

Related Articles

Back to top button