
सार
होटल के स्पा ने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की फर्जी पहचान से महिला ने 2,11,708 रुपये की सुविधाओं का लाभ उठाया है। माना जाता है कि महिला ने होटल को 5,88,176 रुपये का चूना लगाया।
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने एक महिला को फर्जी यूपीआई के माध्यम से पांच सितारा होटल से पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये महिला, जिसका नाम झांसी रानी सैमुअल था, पंद्रह दिनों तक दिल्ली के एक होटल में रुकी। फिर फर्जी बिल देकर चली गई।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी महिला ने 30 दिसंबर, 2023 को एयरोसिटी के होटल पुलमैन में चेक इन किया था। वह यूपीआई से फर्जी पेमेंट कर 15 दिनों तक कमरा नंबर 1161 में रूकी। होटल अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने फर्जी बैंक बिल पेश कर होटल में सेवाओं के लिए लेनदेन किया और होटल को 5,88,176 रुपये का चूना लगाया। होटल को पता चला कि आरोपी महिला फर्जी भुगतान का इस्तेमाल कर रही है।
होटल के स्पा ने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की फर्जी पहचान से महिला ने 2,11,708 रुपये की सुविधाओं का लाभ उठाया है। होटल कर्मचारियों ने महिला को होटल से भागने से रोका और पुलिस को बताया। आरोपी महिला को जांच के बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला को होटल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।