Vastu Tips: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन वास्तु टिप्स को अपनाएं, आपको धन लाभ होगा

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आर्थिक उन्नति और पॉजिटिविटी के लिए कई उपाय बताए गए हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजें होनी चाहिए।
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आर्थिक उन्नति और पॉजिटिविटी के लिए कई उपाय बताए गए हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजें होनी चाहिए। ज्योतिषियों का कहना है कि इन चीजों को रखा जाए तो वास्तुदोष नहीं लगता है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। धन लाभ के लिए वास्तु टिप्स:
घर के मुख्य द्वार पर शुभ चिन्ह लगाएं
वास्तुशास्त्र कहता है कि मुख्य द्वार से सभी ऊर्जाएं हमारे घर में प्रवेश करती हैं। इसलिए शुभ चिह्न जैसे कलश, मछली, कमल, शंख आदि घर के दरवाजे पर लगाने चाहिए। मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ या द्वार के ऊपर स्वास्तिक और ओम जैसे चिह्न लगाएं। यह शुभ प्रभाव देता है।
उत्तर और पूर्व दिशा में इन बातों का रखें ध्यान
उत्तर-पूर्व दिशा में कोई भारी सामान, कबाड़ या अन्य सामान नहीं रखें। यहां पर एक नीले रंग के बर्तन में पानी भरकर रखें। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में चावल एक चांदी की डिब्बी में रखें। उत्तर और पूर्व दिशा की खिड़कियां जो बंद कर रखी है, उन्हें नियमित रूप से खोलें।
शनिवार को इन उपायों का पालन करें
शनिवार को पीपल पर स्टील के लोटे में थोड़ा कच्चा दूध, चीनी, घी डालकर चने और गुड़ चढ़ाएं।
कमलगट्टे की माला
कमलगट्टे की माला को धन लाने का उपाय माना जाता है। माना जाता है कि कमलगट्टे की माला को धारण करने से धन मिलता है। घर सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है।
गोमती चक्र
गोमती चक्र को घर में रखने से सुख-शांति व समृद्धि आती है। कहते हैं कि 11 गोमती चक्र पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है।